Thursday 3 August 2017

#2856
वसुंधरा सरकार के पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी परवाह नहीं करते अजमेर के सरकारी महकमें। आवासीय नक्शों पर बनी होटलों पर नहीं हो रही कार्यवाही।
==========
राजस्थान के लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पहल पर सम्पर्क पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की निगरानी मुख्यमंत्री के स्तर पर की जाती है, लेकिन अजमेर के विभिन्न सरकारी महकमें इस पोर्टल की भी परवाह नहीं करते हैं। आरटीआई कार्यकर्ता एस.एन.गर्ग ने अजमेर शहर की चार होटलों की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल के साथ-साथ नगर निगम और संबंधित विभागों में लिखित में दी है। विभागों के अधिकारियों को बताया गया है कि संबंधित होटल मालिकों ने नगर निगम के नक्शें के विपरित निर्माण कार्य किया है, लेकिन निगम के आयुक्त से लेकर प्रशासन के बड़े अधिकारी तक कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। गर्ग द्वारा आरटीआई में प्राप्त सूचना के अनुसार जयपुर रोड स्थित पहचान शो रूम के पास राजेन्द्र जेठानी, नरेन्द्र जेठानी, पदम जेठानी, हरीश जेठानी आदि ने होटल क्रॉस लेन का निर्माण किया है। सम्पूर्ण निर्माण स्वीकृत नक्शें के विपरित है। निगम ने 516 वर्गगज भूमि पर ही नक्शा स्वीकृत किया है, लेकिन होटल का संचालन 1600 वर्गगज भूमि पर हो रहा है, जबकि टाउन प्लानर विभाग ने मात्र 481 वर्गगज भूमि का ही लैंड यूज किया है। इस होटल के परिसर में अब धड़ल् ले से शादी-ब्याह आदि भी हो रहे हैं। ऐसे समारोहों की वजह से आए दिन टेऊफिक भी जाम होता है। अब तो इस होटल में सश्रारुढ़ भाजपा की बैठकें भी होने लगी हैं।
होटल रॉयल मिलांज:
जयपुर रोड स्थित सिटी पावर हाउस के सामने ही होटल रॉयल मिलांज का निर्माण श्रीमती मीना खटवानी, राजेश खटवानी आदि ने किया है। निगम ने इस होटल की ऊंचाई 27 फीट स्वीकृत की है। लेकिन मौके पर 41 फीट ऊंची होटल बनी हुई है। निगम ने रिपोर्ट में यह माना है कि इस होटल के अवैध निर्माण को तोडऩे के लिए न्यायालय की कोई रोक नहीं है। होटल ट्यूलिप:
आगरा गेट स्थित भोजन शाला के सामने गौतम जैन ने पांच मंजिला होटल ट्यूलिप का निर्माण किया है। गंभीर बात तो यह है कि नगर निगम ने आवासीय मानचित्र स्वीकृत किया है। निगम के इंजीनियरों के सामने पांच मंजिला होटल बनकर तैयार हो गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस होटल के सामने मात्र 15 फीट का मार्ग है।
होटल उत्तम पैलेस:
नला बाजार स्थित खाजाना गली में श्रीमती सुनीता, उत्तम चंदेल आदि ने होटल उत्तम पैलेस का निर्माण किया है। इस होटल का नक्शा भी आवासीय है। निगम ने एक मंजिला मकान का नक्शा स्वीकृत किया है। लेकिन मालिकों ने 26 कमरों वाली चार मंजिला होटल का निर्माण किया है। इतना ही नहीं मालिकों ने तीन सितारा होटल का लाइसेंस भी हासिल कर लिया है। हालांकि चारों होटल मालिकों को संबंधित विभागों की ओर से नोटिस आदि दिए गए हैं, लेकिन ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। विभागों के अधिकारियों के इस रवैये की वजह से ही शहर भर में अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं।
एस.पी.मित्तल) (03-08-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment