Friday, 29 August 2025
कवि कुमार विश्वास में तिनके जितनी भी नैतिकता है तो अपनी पत्नी मंजू शर्मा से राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दिलवाए। संगीता आर्य के इस्तीफे पर पति पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य से तो नैतिकता की उम्मीद ही नहीं की जा सकती। भाजपा बताए-आयोग के अध्यक्ष रहे संजय क्षोत्रिय के खिलाफ अब तक कार्यवाही क्यों नहीं हुई। हाईकोर्ट द्वारा एएसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने से भाजपा-कांग्रेस दोनों के राजनीतिक चरित्र की पोल खुली।
राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश समीर जैन ने 28 अगस्त को प्रदेश की विवादित एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने माना की इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गडबड़ी हुई। परीक्षा रद्द करने के साथ ही कोर्ट ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय क्षोत्रिय और मौजूदा सदस्य श्रीमती मंजू शर्मा और श्रीमती संगीता आर्य की भूमिका की जांच कराने के निर्देश दिए। कोर्ट के इस आदेश के बाद भाजपा और कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र की पोल खुल गई है, क्योंकि यह परीक्षा पिछले कांग्रेस के शासन में हुई, तब विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने परीक्षा को रद्द करने की मांग की। तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परीक्षा को रद्द करने से इंकार कर दिया, लेकिन डेढ़ वर्ष पहले जब भाजपा सत्ता में आ गई, तब भाजपा ने भी रंग बदलते हुए भर्ती परीक्षा को रद्द करने से मना कर दिया। भाजपा सरकार ने पूरा प्रयास किया कि हाईकोर्ट 859 पदों वाली इस परीक्षा को रद्द न करे। राजस्थान की जनता ने इस परीक्षा पर भाजपा और कांग्रेस दोनों के चरित्र को देख लिया है। इस परीक्षा को राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संपन्न करवाया। परीक्षा के समय संजय क्षोत्रिय (पूर्व आईपीएस) आयोग के अध्यक्ष थे। परीक्षा में हुई गडबड़ी को लेरक आयोग अध्यक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठे। चूंकि क्षोत्रिय की नियुक्ति कांग्रेस शासन में हुई थी, इसलिए पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बचाया तो फिर भाजपा की सरकार बनने पर क्षोत्रिय को सरकार में बेठे भाजपा नेताओं का भी संरक्षण मिला। यही वजह रही कि क्षोत्रिय आसानी से अध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हो गए। अब 9 माह गुजर जाने के बाद भी भाजपा सरकार की ओर से श्रोत्रिय के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई। भाजपा को यह बताना चाहिए कि आखिर सेवानिवृत्ति के बाद भी क्षोत्रिय के विरुद्ध कार्यवाही क्यों नहीं की गई? अब जब हाईकोर्ट ने श्रोत्रिय सहित आयोग के चार सदस्यों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं, तब देखना होगा कि सरकार किस प्रकार कार्यवाही करती है। यहां यह उल्लेखनीय है कि भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के दोषी सदस्य बाबूलाल कटारा और रामूराम रायका इन दिनों जेल में बंद है। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद मौजूदा सदस्य संगीता आर्य और मंजू शर्मा को अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।
कुमार विश्वास की नैतिकता:
हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती की परीक्षा में पेपरलीक करने के प्रकरण में राजस्थान लोक सेवा आयोग की मौजूदा सदस्य श्रीमती मंजू शर्मा (माली) को भी जिम्मेदार ठहराया है। मंजू शर्मा देश के सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की पत्नी है। कुमार विश्वास इन दिनों रामायण पर प्रवचन दे रहे हैं। कुमार विश्वास भगवान राम को मर्यादा पुरुष मानकार लोगों को मर्यादाओं की पालना करने के लिए प्रेरित करते हैं। कुमार विश्वास एक कथावाचक की तरह बातते हैं कि किस प्रकार एकधोबी के आरोप को गंभीरता से लेते हुए राम ने अपने पत्नी सीता का त्याग कर दिया। चूंकि कुमार विश्वास लोगों को नैतिकता और मर्यादा का पाठ पढ़ाते हैं, इसलिए उनसे उम्मीद की जाती है कि हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद अपनी पत्नी मंजू शर्मा से आयोग के सदस्य के पद से इस्तीफा दिलवाए। यदि अब भी मंजू शर्मा इस्तीफा नहीं देती है तो यह माना जाएगा कि कुमार विश्वास की कथनी और करनी में अंतर है। उपदेश सिर्फ दूसरों के लिए होते हैं। मालूम हो कि कांग्रेस के शासन में कुमार विश्वास को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजू शर्मा को आयोग का सदस्य बनाया था।
नैतिकता की उम्मीद नहीं:
हाईकोर्ट ने आयोग की मौजूदा सदसय श्रीमती संगीता आर्य को भी पेपर लीक का जिम्मेदार माना है। संगीता आर्य पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य की पत्नी है। निरंजन आर्य मुख्य सचिव के पद पर रहते हुए कांग्रेस के इशारे पर काम करते रहे, इसलिए तब मुख्यमंत्री गहलोत ने उनकी पत्नी संगीता आर्य को आयोग का सदस्य नियुक्त किया था। निरंजन आर्य ने मुख्य सचिव के पद पर रहते हुए किन तौर तरीकों से काम किया, इसे प्रदेश की अफसरशाही और जनता ने देखा है। इसलिए निरंजन आर्य और उनकी पत्नी संगीता आर्य से नैतिकता की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। यदि संगीता आर्य और मंजू शर्मा स्वैच्छा से इस्तीफा नहीं देती है तो अगले वर्ष अक्टूबर तक अपने पदों पर बनी रहेगी। क्यांकि आयोग के सदस्यों को आसानी से नहीं हटाया जा सकता। दोनों का कार्यकाल अक्टूबर 2026 में पूरा होगा।
S.P.MITTAL BLOGGER (29-08-2025)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
No comments:
Post a Comment