Sunday 1 October 2017

भारत की एकता अखंडता में संघ के स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका। रोहिंग्या मुसलमानों को मुस्लिम देश क्यों नहीं देते शरण? इन्द्रेश कुमार ने उठाया सवाल। ======

#3095
भारत की एकता अखंडता में संघ के स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका। रोहिंग्या मुसलमानों को मुस्लिम देश क्यों नहीं देते शरण? इन्द्रेश कुमार ने उठाया सवाल।
======
1 अक्टूबर को राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक इन्द्रेश कुमार ने राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नवनिर्मित स्वातिक भवन का लोकार्पण किया। इन्द्रेश कुमार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। इस मौके पर कोई 10 हजार स्वयं सेवकों की एक सभा को संबोधित करते हुए इन्द्रेश कुमार ने कहा कि देश की एकता अखंडता को बनाए रखने में संघ के स्वयं सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश में सक्रिय आतंकी और विघटनकारी ताकतों का मुकाबला संघ का कार्यकर्ता ही करता है। यही वजह है कि पश्चिम बंगाल, केरल आदि राज्यों में स्वयं सेवकों की हत्याएं हो रही है। ऐसा ही दौर पूर्व में उत्तर प्रदेश में भी चला था। स्वयं सेवक जहां देश की खातिर बलिदान देने के लिए तैयार रहता है। वहीं समाज में समरसता को भी बढ़ावा देता है। समाज का कोई भी व्यक्ति संघ के स्वयं सेवक पर भरोसा कर सकता है। यही वजह है कि संघ आज समाज के सभी वर्गों में काम कर रहा है। संघ का कार्यकर्ता आदिवासी इलाकों से लेकर पहाड़ी और रेगिस्तान तक में सक्रिय है। कुचामान जैसे छोटे शहर में भी स्वयं सेवकों की इतनी संख्या बताती है कि संघ के सिद्धांत  और शिक्षा लोकप्रिय हैं। समारोह में केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी और नागौर के भाजपा के नेता भी उपस्थित रहे।
रोहिंग्याओं को मुस्लिम राष्ट्र क्यों नहीं देते शरणः
मीडिया से संवाद करते हुए इन्द्रेश कुमार ने कहा कि म्यांमार से भगाए गए रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक से गुहार की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुस्लिम देश रोहिंग्या मुसलमानों को शरण क्यों नहीं देते हैं? उन्होंने कहा कि हकीकत ये है कि कोई भी देश अपनी शांति में विघ्न नहीं चाहता है। ऐसे में रोहिंग्याओं को मुस्लिम राष्ट्र भी शरण नहीं दे रहे हैं। उन्हांेने इस मुद्दे पर भारत सरकार की प्रशंसा की और कहा कि भारत सरकार ने जन भावना के अनुरूप ही सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर रोहिंग्याओं को शरण देने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि देश के कई मोर्चों पर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सराहनीय कार्य कर रही है।
एस.पी.मित्तल) (01-10-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment