हाल ही के विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान अजमेर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी की 75 वर्ष की उम्र को बड़ा मुद्दा बनाया गया। यहां तक कि भाजपा के कुछ नेताओं ने भी 75 वर्ष की उम्र में देवनानी को उम्मीदवार बनाए जाने पर एतराज किया। इन नेताओं का कहना रहा कि देवनानी 75 वर्ष की उम्र में भाग दौड़ नहीं कर सकते हैं। जिन लोगों ने चुनाव में देवनानी की उम्र को मुद्दा बनाया वे अब देवनानी की भागदौड़ देख सकते हैं। देवनानी को विधानसभा का अध्यक्ष भी बनाया गया है। इस नाते उनके पास राज्य स्तर की बड़ी जिम्मेदारी है। 2 जनवरी को देवनानी ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव आदि से मुलाकात की। बड़े नेताओं से मुलाकात करने में देवनानी दिल्ली में दिन भर व्यस्त रहे। देवनानी ने यह मुलाकात तब की जब दिल्ली में जबरदस्त ठंड और कोहरे का प्रकोप है। दिन भर की व्यस्तता के बाद 2 जनवरी को देवनानी रात को ही अहमदाबाद पहुंचे गए। 3 जनवरी को सुबह सुबह अहमदाबाद से सड़क मार्ग से बांसवाड़ा पहुंचे, यहां उन्होंने त्रिपुरा सुंदरी और आमीया माता के दर्शन किए। देवनानी 3 जनवरी को ही सड़क मार्ग से जयपुर पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार देवनानी 4 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक जयपुर में ही व्यस्त रहेंगे। मालूम हो कि जयपुर में 5 से 7 जनवरी तक देशभर के डीजी और आईजी के अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस हो रही है। इस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों दिन उपस्थित रहेंगे। कॉन्फ्रेंस में भाग लेने वाले डीजी और आईजी जयपुर स्थित विधायकों के फ्लैटों में ठहरेंगे। विधायकों के फ्लैट विधानसभा के अधीन ही हैं। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष के नाते देवनानी पर बड़ी जिम्मेदारी है। लगातार पांचवीं विधायक चुनने के बाद से ही देवनानी राजनीतिक सक्रियता दिखा रहे हैं। 75 वर्ष की उम्र में भी सड़क मार्ग से लंबा सफर करने में देवनानी की मुस्तैदी बनी रहती है।
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से अहम मुलाकात:
देवनानी ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखंड से उनकी महत्वपूर्ण मुलाकात हुई है। राष्ट्रपति ने उन्हें आदिवासी क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि इन क्षेत्रों का विकास होना जरूरी है। इसी प्रकार उपराष्ट्रपति धनखड़ ने उन्हें राज्यसभा से संबंधित विधायीय कार्यों की जानकारी दी। देवनानी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव से भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है।
रावत के लिए बडी उपलब्धि:
पुष्कर के भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत को मंत्रिमंडीय सब कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह कमेटी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का प्रारूप तय करेगी। विधानसभा का सत्र 19 जनवरी से शुरू हो रहा है। भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मंत्रिमंडलीय सब कमेटी का गठन किया है। मंत्रिमंडल की सब कमेटी का सदस्य बनना सुरेश रावत के लिए बड़ी उपलब्धि है। अभी भले ही मंत्रियों के विभागों का वितरण न हुआ हो, लेकिन सुरेश रावत को राज्यपाल के अभिभाषण को तैयार करने का काम मिल गया है।
S.P.MITTAL BLOGGER (03-01-2024)

Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511
No comments:
Post a Comment