Saturday, 6 December 2025

गहलोत, डोटासरा और जूली अपने अपने राजनीतिक स्वार्थों की खातिर मेरी सरकार की आलोचना कर रही है-भजनलाल शर्मा। मुख्यमंत्री ने पहली बार कांग्रेस को करारा जवाब दिया। तो अब कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया जेल जाएंगे।

आमतौर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शांत और सरलता के साथ अपनी बात को रखते हैं। पिछले दो वर्षों में सीएम शर्मा को सार्वजनिक तौर पर गुस्से में नहीं देखा गया। अपने विरोधियों पर भी सीएम शर्मा भाषा की शालीनता बनाए रखते हैं। भजनलाल शर्मा की यह तुलना इसलिए भी की जा रही है कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भाषा और गुस्से को भी देखा है। गहलोत ने जहां अपनी ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट को नकारा, मक्कर, नालायक और धेखोबाज तक कहा वही सार्वजनिक सभा में गुस्से में माइक तक फेंक दिया। लेकिन पांच दिसंबर को श्रीगंगानगर में गंग नहर के शताब्दी समारोह में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी थोड़ा गुस्से में देखा गया। संभवत: पिछले दो वर्षों में यह पहला अवसर रहा, जब सीएम शर्मा ने कांग्रेस के नेताओं को करारा जवाब दिया। सीएम शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आए दिन उनकी सरकार की आलोचना इसलिए करते हैं ताकि कांग्रेस की राजनीति में उनका वजूद बना रहे। अपनी पार्टी के नेताओं से आगे निकलने की होड़ में अशोक गहलोत गलत तथ्यों पर मेरी सरकार की आलोचना कर देते है। टीकाराम जूली इसलिए आलोचना करते हैं ताकि प्रतिपक्ष के नेता का पद उनके पास बना रहे। गोविंद सिंह डोटासरा, जूली को हटाकर प्रतिपक्ष का नेता बनना चाहते है, इसलिए सरकार की आलोचना करते है। सीएम शर्मा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राजस्थान में तेजी से विकास किया है और बड़े फैसले किए है। जिन मामलों को कांग्रेस के शासन में लटकाए रखा, उन्हें भी हमने सुलझाया है। ईआरसीपी परियोजना की क्रियान्विति भी भाजपा के शासन में हो रही है। तो भाया जाएंगे जेल: 5 दिसंबर को सीएम शर्मा, पूर्व सीएम गहलोत पर कुछ ज्यादा ही गुस्से में दिखे। शर्मा ने कहा कि गहलोत पूर्व में अपने एक साथी पूर्व मंत्री महेश जोशी को जेल भिजवा चुके है। अब भले ही जोशी जेल से बाहर आ गए हो, लेकिन वहीं दूसरे पूर्व मंत्रियों के जेल जाने की तैयारी हो गई है। पूर्व मंत्रियों के जेल जाने की बात से प्रतीत होता है कि अब पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के गिरफ्तार होकर जेल जाने का समय आ गया है। भाया ने हाल ही में बारां जिले की अंता विधानसभा सीट से उपचुनाव जीता है। भाजपा पर पूर्व में भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए है। ये मामले तबके हैं, जब भाया गहलोत मंत्रिमंडल में खनन विभाग के मंत्री थे। उपचुनाव में प्रचार के दौरान भाजपा ने जैन के खिलाफ खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को भी उछाला था, लेकिन इसके बाद भी भाया की अंता में जीत हुई। S.P.MITTAL BLOGGER (06-12-2025) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment