Wednesday 22 February 2017

#2281
राजस्व मंडल में 15 दिन तक चला हड़ताल का जिम्मेदार कौन?
क्या काश्तकारों को हुई परेशानी की भरपाई हो पाएगी?
=====================
22 फरवरी को अजमेर स्थित राजस्व मंडल के वकीलों ने अपनी 15 दिन पुरानी हड़ताल समाप्त कर न्यायिक काम काज शुरू कर दिया। 22 फरवरी को सुबह हुई राजस्व बार की साधारण सभा में बार अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने कहा कि 21 फरवरी को मंडल के अध्यक्ष ओ.पी.सैनी के साथ सौहार्दपूर्ण वार्ता हो गई है। इसलिए अब हड़ताल की जरुरत नहीं है। अध्यक्ष सैनी ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है कि एडमिशन बैंच में बदलाव होता रहेगा तथा मांग के अनुरूप वकीलों को पत्रावलियां मिल जाएंगी, यह माना कि वकीलों ने 22 फरवरी से कामकाज शुरू कर दिया, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर 15 दिनों की इस हड़ताल का जिम्मेदार कौन है? 7 फरवरी को जब हड़ताल शुरू हुई थी, तब यह आरोप लगाया गया था कि मंडल अध्यक्ष सैनी ने बार अध्यक्ष शर्मा से बात करने से इंकार कर दिया। क्या इतनी सी बात पर 15 दिनों की हड़ताल होनी चाहिए? जहां तक मंडल अध्यक्ष सैनी का सवाल है तो उन्होंने भी अध्यक्ष की गरिमा नहीं दिखाई गई। यदि सैनी संवेदनशीलता दिखाते तो बार अध्यक्ष से बात कर सकते थे। सैनी हड़ताल शुरू होने के दो दिन बाद तक अजमेर में रहे, लेकिन जानबूझ कर वकीलों से बात नहीं की। इन 15 दिनों में प्रदेश भर के काश्तकारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडल में पहले ही मुकदमों का अंबार है और अब 14 दिनों की हड़ताल से न्यायिक काम काज और बाधित हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि वकीलों और मंडल अध्यक्ष के अहम का खामियाजा काश्तकारों ने भुगतना है। 
(एस.पी.मित्तल) (22-02-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in 
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment