12 मार्च को अजमेर में आयोजित सिंधी संगीत समिति के समारोह में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सुरेश बबलानी की पुस्तक सोरह मील का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के उपाध्यक्ष मोहन मेघानी, पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुस्तक के लेखक सुरेश बबलानी ने बताया कि इस पुस्तक में सिंधी संस्कृति से जुड़े 16 निबंध शामिल किए गए हैं। ये निबंध सिंधीकला, सिंधी नाटक, सिंधी भाषा, सिंधी कहानी आदि पर हुए शोध से संबंधित है। उन्होंने सिंधी संस्कृति पर अब तक 31 किताबें लिखी हैं। उनका प्रयास है कि इन पुस्तकों के माध्यम से सिंधी समाज की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े रखा जाए। उन्होंने कहा कि सिंधी संस्कृति सनातन संस्कृति से ही जुड़ी हुई है। जिसमें व्यक्ति के संस्कारों पर जोर दिया गया है। इस पुस्तक के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9414314572 पर सुरेश बबलानी से ली जा सकती है।
मिलेट्स भोजन पर जोर:
अजमेर से 45 किलोमीटर दूर बांदनवाड़ा में बने पांच सितारा सुविधा वाले क्लार्क रिसोर्ट में अब मिलेट्स अनाज से तैयार भोजन पर जोर दिया जा रहा है। नेशनल हाईवे संख्या-42 बांदनवाड़ा से गुजर रहा है, इसलिए रिसोर्ट की आदर्श स्थिति हो गई है। अजमेर शहर से मात्र आधे घंटे में रिसोर्ट तक पहुंचा जा सकता है। रिसोर्ट के मालिक जयमल रेहलानी (जाट) ने बताया कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मोटे अनाज मक्का, बाजरा, ज्वार आदि से तैयार भोजन सामग्री पर जोर दिया जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मिलेट्स औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर 75 प्रतिशत का अनुदान देने की घोषणा की है। मोटा अनाज न केवल गुणवत्ता पूर्ण होता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी उपयोगी है। उनके रिसोर्ट में देशी विदेशी पर्यटक आ रहे हैं उन्हें अब मक्का, बाजरा, ज्वार आदि अनाज से तैयार भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। रिसोर्ट के अनुभवी शेफ मोटे अनाज से कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर रहे हैं। हमने रिसोर्ट के मीनू में मोटे अनाज के उत्पाद भी शामिल कर लिए हैं। राजस्थानी फूड की अलग की श्रृंखला तैयार की गई है। रिसोर्ट से जुड़े बांदनवाड़ा के एडवोकेट मनोज आहूजा ने बताया कि इस रिसोर्ट के शुरू होने से प्रदेश भर में बांदनवाड़ा कस्बे का महत्व भी बढ़ा है। जो विदेशी पर्यटक पुष्कर घूमने जाते हैं वे बांदनवाड़ा के इस रिसोर्ट को देखने भी आ रहे हैं। रिसोर्ट में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। रिसोर्ट में 64 आलीशान कमरे हैं और शादी ब्याह के लिए बड़े बड़े लॉन हैं। वैंकेट हॉल की सुविधा भी उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि क्लार्क रिसोर्ट समूह देश का प्रमुख रिसोर्ट समूह है। इस रिसोर्ट के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9414434927 पर मनोज आहूजा से ली जा सकती है।

S.P.MITTAL BLOGGER (13-03-2023)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511
No comments:
Post a Comment