Friday 14 April 2023

जन्मदिन के जश्न से सुभाष काबरा को भी अजमेर उत्तर से भाजपा उम्मीदवारी की आस।एक हजार भाजपाई विचारधारा के लोगों ने फ्लेक्स लगाए। सामूहिक भोज के साथ होगा साधु-संतों का सम्मान। सांसद भागीरथ चौधरी और जिला प्रभारी वीरमदेव सिंह भी आएंगे।

छह माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में अजमेर जिले से भाजपा का उम्मीदवार बनने के लिए नेता और कार्यकर्ता अपने अपने नजरिए से भाग दौड़ कर रहे हैं। इनमें सबसे आसान तरीका जन्मदिन का जश्न है। ऐसा ही भव्य जन्म दिन अब भाजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संभागीय संयोजक और लम्बे अर्से से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय सुभाष काबरा 15 अप्रैल को अपना 60वां जन्मदिन धूमधाम से मना रहे है। सुबह गौशालाओं में गौ माता का पूजन और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर ढोक लगाने के  बाद सुभाष काबरा और उनके समर्थक सायं चार बजे पुष्कर रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस समारोह स्थल पहुंचेंगे। सुंदर कांड के बाद उत्तर क्षेत्र के मंदिरों में पुजारियों उपासकों और साधु संतों का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद भागीरथ चौधरी और भाजपा के जिला प्रभारी  वीरमदेव  देव सिंह खासतौर से उपस्थित रहेंगे। साधु संतों के सम्मान के लिए समारोह स्थल पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। काबरा के समर्थकों ने बताया कि एक हजार समर्थकों ने अपने फोटो के साथ जन्मदिन के फ्लेक्स शहर के खासकर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लगाए हैं। काबरा गत 35 वर्षों से भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं। समारोह स्थल पर एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी, जिसमें काबरा के राजनीतिक सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का उल्लेख होगा। असल में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र सामान्य श्रेणी का है इसलिए इस बार भाजपा के कई नेता अपनी दावेदारी जता रहे हैं। हर नेता अपने अपने नजरिए से राजनीतिक सामाजिक और धार्मिक आयोजन कर रहे हैं। काबरा को भी जन्मदिन के समारोह में भाजपा की उम्मीदवारी की आस है। यही वजह है कि काबरा के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 15 अप्रैल को कई हजार लोगों का सामूहिक भोज लक्ष्मी पैलेस में रखा गया है। काबरा की माहेश्वरी समाज में भी अच्छी प्रतिष्ठा है। देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर माहेश्वरी धर्मशालाओं का संचालन करने वाली अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर से भी काबरा जुड़े हुए हैं। धार्मिक स्थलों पर भवन निर्माण और उनमें सुविधाएं उपलब्ध कराने में काबरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। काबरा वैश्य महासभा में भी सक्रिय रहे हैं। मैं भारत हूं के अभियान के माध्यम से भी काबरा ने ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं से काबरा का सीधा संवाद है। काबरा लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला के भी संपर्क में है। मोबाइल नंबर 9829071696 पर सुभाष काबरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा सकती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (14-04-2023)
Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment