Sunday 4 December 2016

#2027
वसुंधरा मंत्रिमंडल के फेरबदल में अजमेर शामिल नहीं। देवनानी और भदेल बने रहेंगे मंत्री। 
=======================
4 दिसंबर को ई टीवी राजस्थान ने ब्रेकिंग न्यूज चलाई है कि राजस्थान में वसुंधरा राजे मंत्रिमंडल में फेरबदल का काउंट डाऊन शुरू हो गया है। इस खबर में यह भी कहा गया कि सीएम राजे का भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से फेरबदल पर अंतिम विचार-विमर्श भी हो गया है। ईटीवी राजस्थान की इस खबर के बाद ही मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई है। जब भी फेरबदल की चर्चा होती है तो अजमेर का नाम आ ही जाता है। अजमेर में भाजपा के 7 में से 3 विधायक राज्य मंत्री की सुविधाएं ले रहे हैं। वासुदेव देवनानी और श्रीमती अनिता भदेल स्वतंत्र प्रभार के राज्य में मंत्री हैं तो पुष्कर के विधायक सुरेश सिंह रावत संसदीय सचिव बने हुए हैं। ऐसे में किसी और विधायक को मंत्री बनाया जाना मुश्किल प्रतीत होता है। जहां तक हटाए जाने का सवाल है तो इसकी भी संभावनाएं नजर नहीं आती। भले ही दोनों मंत्रियों के बीच राजनीतिक दृष्टि से थोड़ा मनमुटाव हो, लेकिन इस वजह से मंत्री पद से हटाना प्रतीत नहीं हो रहा है। जहां तक दोनों मंत्रियों के कामकाज का सवाल है तो संतोषजनक माना जा रहा है। श्रीमती भदेल ने अपने महिला एवं बाल विकास विभाग को सक्रिय किया है। अपने विभाग से जुड़ी सरकारी योजनाओं को गांव, ढाणी तक पहुंचाकर महिलाओं को खासकर बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि पर प्रभावी काम किए हैं। महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संभाग स्तर पर हाट बाजार लगाने का सफल प्रयोग किया। इसके अंतर्गत महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए नि:शुल्क स्थान, आवास, भोजन आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई। संभाग स्तरीय हाट बाजार की प्रशंसा मुख्यमंत्री राजे ने भी की। अजमेर के अपने निर्वाचन क्षेत्र में भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाएं। बहुचर्चित अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के पीडि़त खातेदारों को जमा राशि का भुगतान करवाने में भी भदेल की सक्रिय भूमिका रही। इस प्रकार वासुदेव देवनानी ने भी स्कूली शिक्षा में बड़े बदलाव कर सीएम राजे की शाबासी हासिल की है। देवनानी ने अपने विभाग के कर्मचारियों की पदोन्नित का काम पारदर्शिता के साथ किया। पदोन्नत शिक्षकों को काउंसलिंग के जरिए नियुक्त दी गई। इतना ही नहीं पांचवी और आठवीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न से करने का निर्णय भी लिया। जानकारों की माने तो दोनों मंत्रियों के कामकाज से सीएम राजे संतुष्ट है। अलबत्ता इस बात की सलाह अवश्य दी है कि अजमेर के विकास के लिए संयुक्त तौर पर प्रयास किए जाएं। 
(एस.पी.मित्तल) (04-12-16)
वेबसाइट www.spmittal.in 
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)
====================================

No comments:

Post a Comment