Sunday 9 December 2018

एग्जिट पोल के बाद भी वसुंधरा राजे राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने में जुटी।



एग्जिट पोल के बाद भी वसुंधरा राजे राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने में जुटी। पायलट दिल्ली में सक्रिय। सांसद रघु का रोचक बयान।
======

मीडिया घरानों के एग्जिट पोल में राजस्थान में भले ही कांग्रेस की सरकार बन रही हो, लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने में जुट गई है। 9 दिसम्बर को सीएम राजे ने भाजपा के जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक की और सरकार बनाने को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया। कोर कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी से लेकर औंकार सिंह लखावत तक शामिल हैं। बैठक में यह माना गया कि मीडिया घरानों के एग्जिट पोल सही नहीं है और 11 दिसम्बर को परिणाम आने पर भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। जानकारों की माने तो इस बैठक में 199 सीटों का आंकलन भी किया गया। यह भी पता लगाया गया कि किन विधानसभा क्षेत्रों में निर्दलीय उम्मीदवार मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं। सीएम राजे ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि राजस्थान में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में पूर्ण बहुमत न मिलने की स्थिति में सरकार बनाने पर भी विचार विमर्श हुआ। 
पायलट दिल्ली में सक्रिय:
एग्जिट पोल से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट 9 दिसम्बर को दिल्ली में सक्रिय रहे। मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में पायलट ने कहा कि वे सभी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें कांग्रेस को मिलेगी और हम पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएगी। जानकारों के अनुसार पायलट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व सीएम अशोक गहलोत आदि से भी विस्तार से वार्ता की है। माना जा रहा है कि 11 दिसम्बर को परिणाम के बाद जब कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी तो केन्द्रीय पर्यवेक्षक आएंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का फरमान सुनाएंगे। इस फरमान के अनुरूप ही विधायकों को निर्णय लेना है। सचिन पायलट और अशोक गहलोत पहले ही कह चुके हैं कि राहुल गांधी का सुझाया गया नाम सर्वमान्य होगा।
रघु का रौचक बयान:  
केकड़ी से कांग्रेस के उम्मीदवार और अजमेर के सांसद रघु शर्मा भी 9 दिसम्बर को दिल्ली मंे सक्रिय रहे। रघु से जब यह पूछा गया कि वे युवा के तौर पर सचिन पायलट और अनुभव के तौर पर अशोक गहलोत में से किसे मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं तो रघु ने कहा कि मैं दोनों के बीच का मुख्यमंत्री चाहता हंू। ऐसा मुख्यमंत्री हो जिसके पास युवा और अनुभव दोनों का विजन हो। यहां उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान अशोक गहलोत ने सीएम पद के लिए जिन छह नेताओं के नाम गिनाए उनमें रघु शर्मा का नाम भी शामिल था। 
एस.पी.मित्तल) (09-12-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
=============

No comments:

Post a Comment