Monday 31 October 2016

भोपाल जेल से भागे आठ आंतकियों के पास हथियार कहां से आए?हालांकि पुलिस ने आठों को मार गिराया। कांग्रेस अब उठा रही है सवाल

#1908
भोपाल जेल से भागे आठ आंतकियों के पास हथियार कहां से आए?हालांकि पुलिस ने आठों को मार गिराया। कांग्रेस अब उठा रही है सवाल 
31 अक्टूबर क ी तडक़े भोपाल की सेन्ट्रल जेल से आठ आंतकी एक सुरक्षाकर्मी की हत्या कर फरार हो गए, लेकिन कुछ घंटों के बाद ही भोपाल के निकट अचारपुरा के जंगलों में पुलिस ने इन आठों आंतकियों को ऐनकाऊंटर में मार गिराया। मध्यप्रदेश पुलिस को इस बात की तो शबाशी मिलनी चाहिए कि आंतकियों को ढ़ेर कर दिया, लेकिन यह सवाल भी उठता है कि जेल तोडक़र भागे आंतकियों के पास हथियार कहां से आए? ऐसा प्रतीत होता है कि जेल से बाहर आने के बाद आंतकियों को हथियार उपलब्ध करवायें गए। इस मामले में मध्यप्रदेश के खुफियातंत्र की भी चूक नजर आती है। पुलिस को यह पता था कि भोपाल की सेन्ट्रल जेल में सिमी से जुड़े खूंखार आंतकी बंद है। इन आठ आंतकियों में से तीन ऐसे थे जो पूर्व में उड़ीसा की कटक जेल से भी इसी तरह फरार हुए थे। इन आठों आंतकियों पर देशद्रोह, बैं डकैती, हत्याएं करने जैसे गंभीर आरोप है। 31 अक्टूबर की तडक़े जब आंतकी फरार हुए तो पूरे देश में खलबली मच गई। एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मध्यप्रदेश से जुड़े छत्तीसगढ़ राज्य के समारोह में जाना है, ऐसे में आंतकियों के फरार होने की घटना को बेहद गंभीर माना गया। यह भी गंभीर बात थी कि सभी आंतकी एक ही विचारधारा के थे। हालत इतने नाजुक बने कि भोपाल की सेन्ट्रल जेल में केन्द्रीय सुरक्षा बलों को जाना पड़ा। यह माना गया कि आंतकी जाकिर, अमजद, महबूब, सलीक, शेख मुजीब, खालिद, अकिल व खिलची मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोई भी वारदात कर सकते है। इन दोनों राज्यों में तत्काल हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया, लेकिन अचारपुरा के जंगलों में जब आठों आंतकी ढ़ेर हो गए तो सभी ने राहत की सांस ली। 
कांग्रेस ने उठाए सवाल:
आंतकियों के जेल से फरार होने और फिर मुठभेड़ में मारे जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और एमपी के प्रभारी मोहन प्रकाश ने यह मांग की है आंतकवादी किन परिस्थितियों में मारे गए इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस के बयान पर भाजपा के नेताओं ने तीखी प्रक्रिया दी है। भाजपा नेता का कहना है कि कांग्रेस आंतकियों के ऐनकांऊटर पर भी बोटबैंक की राजनीति करती है।  
(एस.पी.मित्तल) (31-10-16)
नोट: फोटोज यहां देखें। वेबसाइट www.spmittal.in 
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment