Tuesday 26 June 2018

अशोक गहलोत और सचिन पायलट की लोकप्रियता दिखी।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट की लोकप्रियता दिखी।
तिवाड़ी के इस्तीफे में मेरी भूमिका नहीं। प्रदेश में पोपाबाई का राज-गहलोत। ढाई माह से खाली पड़ा है भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का पद-पायलट।
======



कांग्रेस के दिग्गज विधायक अशोक चांदना की पहल पर 26 जून को राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडौली कस्बे में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत अजमेर से और प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट जयपुर से सड़क से रवाना हुए। गहलोत अजमेर से नसीराबाद, सरवाड़, केकड़ी, देवली आदि शहरों से होते हुए हिंडौली पहुंचे तो वहीं पायलट जयपुर से शिवदासपुर, चाकसू, निवाई, टोंक होते हुए हिंडौली पहुंचे।दोनों ही नेताओं का जगह-जगह शानदार स्वागत किया। भीड़ को देखते हुए दोनों की लोकप्रियता नजर आईं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
महादेव की कृपा-चांदनाः
हिंडौली के कार्यक्रम में गहलोत और पायलट की एक साथ उपस्थिति पर विधायक चांदना का कहना रहा कि उन पर महादेव की कृपा है। कार्यक्रम में सीपी जोशी को भी आना था, लेकिन वे व्यस्त होने की वजह से नहीं आ सके। चांदना ने कहा कि नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस के नेता एकजुट हैं।
तिवाड़ी प्रकरण में भूमिका नहींः
गहलोत ने कहा कि पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी के भाजपा छोड़ने में मेरी कोई भूमिका नहीं है। पिछले साढ़े चार साल में तिवाड़ी से दिल्ली के सर्किट हाउस में मात्र एक बार मिला हंू। भाजपा को इस्तीफे में मेरी भूमिका ढूंढने के बजाए तिवाड़ी के आरोपों का जवाब देना चाहिए। तिवाड़ी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिख राजस्थान में भाजपा सरकार को पूरी तरह एक्सपोज कर दिया है। जब भाजपा के नेता ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर इतने संगीन आरोप लगा रहे हैं तो स्थिति का अंदाजा लगा लेना चाहिए। जब भी चुनाव आते हैं तब ही भाजपा को राममंदिर, गौमाता अनुच्छेद 370 आदि मुद्दों की याद आती है।
प्रदेशाध्यक्ष ही नहीं है:
वहीं सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा के पास तो प्रदेशाध्यक्ष ही नहीं है। पिछले ढाई माह से प्रदेशाध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा है। भाजपा में अंर्तकलह इतना है कि अध्यक्ष की नियुक्ति ही नहीं हो पा रही है। वैसे भी प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। जिस प्रकार लोकसभा के उपचुनावों में कांग्रेस को सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल हुई, उसी प्रकार विधानसभा के चुनाव में भी सभी 200 सीटों पर सफलता मिलेगी। प्रदेश में बहुमत से सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है।
पोपाबाई का राजः
गहलोत ने हिंडौली के सममेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में इस समय पोपाबाई का राज है। ऐसे राज में आम लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आम लोग बिजली पानी को लेकर त्रस्त हैं। साढ़े चार वर्ष पहले जो वायदे किए गए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया है। प्रदेश की जनता के साथ यह सरासर धोखाधड़ी है। नवम्बर में होने वाले चुनाव में जनता भाजपा की सरकार को सबक सिखाएंगी।
एस.पी.मित्तल) (26-06-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े

No comments:

Post a Comment