Sunday 18 February 2024

राजस्थान को हरियाणा से यमुना नदी का पानी मिलेगा। यह जानकारी 11 फरवरी को ही ब्लॉग में दे दी गई थी।

17 फरवरी को दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में एक समझौता हुआ। इस समझौते के अनुरूप अब राजस्थान के झुंझुनूं, चूरू, सीकर आदि जिलों को हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज (ताजेवाला हैडवर्क्स) से 577 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिलेगा। दोनों राज्यों के बीच यमुना नदी के पानी को लेकर जो समझौता हुआ है उसकी जानकारी 11 फरवरी को ब्लॉग संख्या 10,355 में दे दी गई थी। पाठकों ने आमतौर पर देखा होगा कि अखबार व न्यूज चैनल वाले कई बार यह दोहराते हैं कि उन्होंने जो लिखा और प्रसारित किया, वह सही हो गया। अखबार और न्यूज चैनलों के लंबे हाथ होते हैं। उनके संबंध सीधे केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों से होते हैं। अखबार और चैनलों के प्रभाव के बीच मैंने भी सोशल मीडिया का सम्मान बढ़ाने का प्रयास किया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि यमुना नदी का पानी दोनों राज्यों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है। 17 फरवरी को जिन विषयों पर समझौता हुआ उन सब का उल्लेख 11 फरवरी के ब्लॉग में कर दिया गया था। मुझे संतोष है कि मैंने 11 फरवरी को जो लिखा उस पर 17 फरवरी को दोनों राज्यों ने मुहर लगाई। मेरे इस लेखन के पीछे पाठकों का भी दम है। जिस तरह देश भर के पाठक मेरी हौसला अफजाई करते हैं उसकी वजह से मैं नियमित लिख पाता हंू। इसके साथ ही मैं मध्य प्रदेश के रतलाम के पत्रकार वाहिद खान पठान का भी आभार प्रकट करना चाहता हंू। वाहिद भाई ने भी 17 फरवरी को मेरे ब्लॉग लेखन पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वाहिद भाई ने जो विचार प्रकट किए है इसके लिए मैं दिल से आभार हंू। मोबाइल नंबर 9993141962 पर वाहिद भाई से संवाद किया जा सकता है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (18-02-2024)

Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment