Wednesday 21 February 2024

पद ग्रहण के साथ कमल पाठक का पुष्कर में शक्ति प्रदर्शन।भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव में दावेदारी।

21 फरवरी को भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल पाठक ने पुष्कर नगर पालिका के अध्यक्ष का पद फिर से ग्रहण कर लिया है। पद ग्रहण के समय पाठक ने पुष्कर में शक्ति प्रदर्शन भी किया। पदग्रहण से पहले पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की और फिर एक बड़ी रैली के साथ नगर पालिका पहुंचे। यहां समर्थकों की भीड़ के बीच पाठक ने अध्यक्ष का पद ग्रहण किया। इस अवसर पर पाठक ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि पुष्कर नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा दिलवाया जाए। पाठक ने कहा कि जिस प्रकार उज्जैन में महाकाल मंदिर का विकास हुआ है, उसी प्रकार पुष्कर तीर्थ का विकास भी करवाया जाएगा। इसके लिए वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात करेंगे। पाठक ने आरोप लगाया कि गत कांग्रेस शासन में उन पर झूठे आरोप लगाकर निलंबित करवा दिया था। दोबारा हुई जांच में निर्दोष पाए गए, जिन आरोपों के तहत उन्हें निलंबित किया गया, वे पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के लिए राजनीति का हथियार बने हुए थे। स्थानीय निकाय विभाग की जांच में कई बार निर्दोष पाए जाने के बाद भी उन्हें राजनीति द्वेषता से निलंबित किया गया। पाठक का कहना रहा कि उनकी राजनीतिक सफलता से कुछ लोग द्वेषता रखते है, जबकि वे हमेशा सकारात्मक राजनीति करते हैं। सकारात्मक राजनीति करने के कारण ही वे लगातार दूसरी बार भाजपा बोर्ड के अध्यक्ष बने। 21 फरवरी को पद ग्रहण के दौर मंडल अध्यक्ष पीएन भाटी, पूर्व पालिका चैयरमेन शिवस्वरूप महर्षि, भाजपा नेता अरुण वैष्णव, पार्षद धर्मेन्द्र नागौरा, महेंद्र सिंह, लक्ष्मी पाराशर, मनीष सोनी आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
 
लोकसभा चुनाव में दावेदारी:
नगर पालिका के अध्यक्ष का पद संभालने के साथ ही कमल पाठक ने अजमेर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में दावेदारी भी जता दी है। पाठक ने जिस प्रकार शक्ति प्रदर्शन किया उससे जाहिर है कि अब वे पूरी ताकत के साथ भाजपा का टिकट मांगेंगे। जानकार सूत्रों के अनुसार पुष्कर के विधायक और कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत भी कमल पाठक को उम्मीदवार बनाए जाने के इच्छुक हैं। पाठक की बहाली में रावत की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मोबाइल नंबर 9414300172 पर कमल पाठक को बधाई दी जा सकती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (21-02-2024)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment