Sunday 16 October 2022

नरेंद्र मोदी के विराट व्यक्तित्व के सामने प्रधानमंत्री का पद भी छोटा है।विपक्ष अब 24 और 29 के बजाए 2034 की चिंता करे। गुजरात में 125 और हिमाचल में 45 सीटें मोदी को मिलेंगी।भारत 24 और फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के सीईओ जगदीश चंद्रा ने पीएम मोदी को आध्यात्मिक धर्मगुरु बताया।

भारत 24 (राष्ट्रीय) और फर्स्ट इंडिया (राजस्थान प्रादेशिक) न्यूज चैनल के सीईओ जगदीश चंद्रा ने चैनल के लोकप्रिय प्रोग्राम जेसी शो में सात एंकरों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध व्यक्तित्व के सामने प्रधानमंत्री का पद भी छोटा हो गया है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में मोदी के नेतृत्व और व्यक्तित्व को चुनौती देने वाला कोई भी राजनीतिक दल नहीं है। चंद्रा ने कहा कि यह मोदी की राजनीतिक कुशलता नहीं है बल्कि भारत की सनातन संस्कृति के माध्यम से उन्होंने जो आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त की है उसी का परिणाम है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी का व्यक्तित्व विराट हो गया है। इसे मोदी के पास आध्यात्मिक शक्ति ही कहा जाएगा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करके, अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने और तीन तलाक जैसे परंपरा पर रोक लगाने के फैसले लिए गए हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था, लेकिन इसे मोदी ने साकार कर दिया। मोदी ने भारत की सनातन संस्कृति को मजबूत करने के लिए जो कार्य किए हैं उसी का परिणाम है कि आज पूरे विश्व में मोदी के व्यक्तित्व की चर्चा हो रही है। मोदी ने जहां अयोध्या में राम मंदिर बनवाया वहीं बनारस में काशी विश्वनाथ और उज्जैन में महाकाल मंदिरों की कायापलट की। कहा जा सकता है कि राष्ट्रीय स्वयं संघ ने जो सपना देखा उसे मोदी साकार कर रहे हैं। चंद्रा ने कहा कि इतिहास गवाह है मुगल शासकों ने हिन्दुओं की मंदिरों को तोड़ा, लेकिन अब मोदी के शासन में हिन्दू मंदिरों का भव्य स्वरूप सामने आ रहा है। मौजूदा स्थिति में नरेंद्र मोदी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। उन्होंने कहा कि जब तक विपक्ष एक नहीं होगा, तब तक देश की राजनीति में मोदी को कोई चुनौती नहीं दी जा सकती है। विपक्ष को वर्ष 24 और 29 के लोकसभा चुनाव के बजाए 2034 के चुनाव की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं अपने राजनीतिक अनुभव से कह सकता हूं कि 2024 और 2029 के चुनाव में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की एकतरफा जीत होगी। इसी वर्ष गुजरात में होने वाले विधानसभा के चुनावों में 182 में से 125 सीट मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को मिलेगी। इसी प्रकार हिमाचल में 68 में से 45 सीटें मोदी को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रादेशिक और अन्य नेताओं की स्थिति अब गौण हो गई है। भाजपा को पूरे देश में मोदी के नाम पर वोट मिल रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव एक बार फिर लौट रहा है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (16-10-2022)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment