Monday 25 June 2018

कांग्रेस का राज आने पर अजमेर से टाटा पावर को हटाया जाएगा।

कांग्रेस का राज आने पर अजमेर से टाटा पावर को हटाया जाएगा। कांग्रेस के आरोप झूठे-टाटा पावर।
====

राजस्थान में कांग्रेस का राज आने पर अजमेर शहर से टाटा पावर कंपनी को हटाया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन ने कहा है कि टाटा पावर बिजली वितरण व्यवस्था संभालने के बाद न तो बिजली वितरण में सुधार हुआ है और न ही उपभोक्ताओं को कोई राहत मिली है। उल्टे नियम विरुद्ध वसूली हो रही है। भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार कर टाटा पावर कंपनी को वितरण व्यवस्था ठेके पर दे दी। कांग्रेस के शासन में टाटा पावर को हटा कर फिर से विद्युत निगम को ही व्यवस्था दी जाएगी। वहीं टाटा पावर के कारर्पोरेट हैड आलोक श्रीवास्तव ने कांग्रेस के आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर में जो आॅयल डलता है उसकी वसूली डिस्काॅम भी उपभोक्ताओं से ही करता है। उपभोक्ताओं से वसूल कर यही राशि उत्पादन निगम में जमा करवाई जाती है। हमारी कंपनी भी डिस्काॅम के निर्देशों के तहत ही कार्य कर रही है। उपभोक्ताओं को बिल भले ही दो माह में दिए जा रहे हो, लेकिन मासिक स्लैब के अनुरूप ही यूनिट का शुल्क वसूला जाता है। दो माह के यूनिटों की गणना प्रतिमाह के हिसाब से ही होती है। इसलिए उपभोक्ताओं से कोई अवैध वसूली नहीं होती। बिजली चोरों को पकड़ कर हर्जना वसूलने का अधिकार टाटा पावर के पास है। ऐसे अधिकार अनुबंध की शर्तों में हैं। किसी भी कार्य के लिए विद्युत निगम जो शुल्क लेता है वो ही टाटा पावर ले रहा है। हमारा प्रयास है कि शहर के उपभोक्ताओं को 24 घंटे सुचारू तौर पर बिजली दें। हमने भीषण गर्मी में भी कोई कटौती नहीं की। तकनीकी अथवा रख रखाव की वजह से किसी क्षेत्र में सप्लाई बंद रखी तो पहले उपभोक्ताओं को सूचना दी गई। अब तो हम मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी उपभोक्ताओं को जानकारी दे रहे हैं। उपभोक्ताआंे की शिकायतों को दूर करने के लिए शहर में 5-6 सुविधा केन्द्र खोल रखे हैं। समय समय पर डिस्काॅम के अधिकारियों के साथ उपभोक्ताओं  के साथ उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जाती हैं।
एस.पी.मित्तल) (25-06-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े

No comments:

Post a Comment