Wednesday 24 August 2022

चलो! अब एनडीटीवी पर देश विरोधी खबरें नहीं दिखेंगी।अडाणी समूह करेगा 500 करोड़ रुपए का निवेश। नरेंद्र मोदी से ज्यादा अशोक गहलोत के मित्र हैं गौतम अडाणी।


बात यह नहीं है कि उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी एनडीटीवी न्यूज चैनल पर मालिकाना हक प्राप्त करने जा रही है, असल बात यह है कि अब एनडीटीवी पर देश विरोधी खबरें देखने को नहीं मिलेगी। जो लोग खबरों में रुचि रखते हैं उन्हें पता है कि एनडीटीवी पर अक्सर पाकिस्तान और चीन से जुड़ी खबरें प्रसारित होती हैं। जो खबरें भारत को कमजोर दिखाने वाली होती है। उन्हें इस चैनल पर प्रमुखता से दिखाया जाता है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के प्रति व्यक्ति नाराजगी के चलते उन्हीं खबरों को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे देश की छवि खराब हो। लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करना आम बात है। स्वास्थ्य आलोचना का कोई सरकार विरोध भी नहीं करती है। लेकिन जब किसी न्यूज़ चैनल पर निर्धारित एजेंडे के तहत खबरें चलाई जाती है, तब सरकार को भी आपत्ति होती है। एनडीटीवी के रवैये के बारे में पाठकों को अच्छी तरह पता है। ऐसे में अडाणी समूह द्वारा एनडीटीवी को खरीदने की खबर अच्छी है। एनडीटीवी में अडाणी समूह का 500 करोड़ रुपए का निवेश बहुत मायने रखता है। एनडीटीवी के समर्थक सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि यह चैनल पीएम नरेंद्र मोदी के मित्र गौतम अडानी ने खरीदा है। शायद ऐसे समर्थकों के पास जानकारी का अभाव है, बदली हुई परिस्थितियों में अडाणी की मोदी से ज्यादा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दोस्ती है। गहलोत ने राजस्थान में अडानी के कारोबार पर बहुत मेहरबानी कर रखी है। रियायती दरों पर जमीन दी जा रही है तो कोयला खरीद में भी मदद की जा रही है। गहलोत सरकार की मेहरबानी से ही अडाणी समूह जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है। यदि गहलोत की मेहरबानी नहीं होती तो जयपुर में एयरपोर्ट का संचालन आसान नहीं होता। एनडीटीवी पर अब अशोक गहलोत से जुड़ी खबरें भी प्रमुखता से प्रसारित होंगी। गुजरात में तीन माह बाद चुनाव हो रहे हैं। गहलोत कांग्रेस की ओर से सीनियर ऑब्जर्वर है। यही वजह है कि इन दिनों गहलोत गुजरात में व्यस्त हैं। गुजरात में गहलोत की राजनीति से जुड़ी खबर एनडीटीवी पर प्रमुखता से देखने को मिलेगी। सोशल मीडिया पर एनडीटीवी के स्टार एंकर रवीश कुमार के भविष्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की जा रही है। लेकिन माना जा रहा है कि 500 करोड़ रुपए के निवेश के बाद रवीश कुमार भी एनडीटीवी से जुड़े रहेंगे। 

S.P.MITTAL BLOGGER (24-08-2022)
Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment