Sunday 21 February 2021

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के साथ भाग लिया।सचिन पायलट की तर्ज पर अब सीएम अशोक गहलोत भी करेंगे किसान महापंचायतें। पहली पंचायत 27 फरवरी को चित्तौड़ में।

वसुंधरा राजे के नेतृत्व को लेकर राजस्थान में भले ही राजे समर्थक एकजुट हो रहे हों, लेकिन 21 फरवरी को राजे ने दिल्ली में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया। राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है, इस नाते उन्हें आमंत्रित किया गया था। बैठक में राजे के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी उपस्थित रहे। कार्य समिति की बैठक में राजे की उपस्थिति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर राजे कभी भी राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय नहीं रही। हालांकि बैठक में प्रदेश की राजनीति को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, क्योंकि बैठक में देशभर के प्रदेशाध्यक्ष और संगठन महामंत्री उपस्थित हुए।  बैठक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो बार संबोधित किया। मोदी के भाषण का फोकस तीन कृषि कानून, किसानों का आंदोलन, पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर था।
चित्तौड़ में सीएम की पंचायत:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जिस प्रकार प्रदेश भर में किसान महापंचायतें कर रहे हैं, उसी तरह अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी महापंचायतें करेंगे। गहलोत की पहली महापंचायत चित्तौड़ में 27 फरवरी से होगी। गहलोत की किसान महापंचायत में सफल बनाने की ज़िम्मेदारी मंत्री उदय लाल आंजना को दी गई है। आंजना चित्तौड़ जिले और उसके आसपास जिलों में लगातार संपर्क कर रहे है ताकि ज्यादा से ज्यादा भीड़ को जुटाया जाए। आंजना ने दावा किया है कि सीएम गहलोत की पंचायत में 50 हजार से भी ज्यादा ग्रामीण भाग लेंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि ऐसी किसान पंचायतें सचिन पायलट दौसा, भरतपुर और चाकसू में कर चुके हैं।  
S.P.MITTAL BLOGGER (21-02-2021)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9509707595
To Contact- 9829071511  

No comments:

Post a Comment