Friday 12 February 2021

अजमेर डिस्कॉम के एमडी के पद पर इंजीनियर वीएस भाटी का लगातार तीसरी बार कार्यकाल बढ़ा।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्य कुशलता का ईनाम दे रहे हैं।

अजमेर विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) के प्रबंध निदेशक के पद पर इंजीनियर वीएस भाटी का लगातार तीसरी बार कार्यकाल बढ़ गया है। 11 फरवरी को जारी आदेश के अनुसार भाटी अब 15 फरवरी 2022 तक एमडी के पद पर काम करते रहेंगे। डिस्कॉम में एक-एक वर्ष का कार्यकाल बढ़ाने की परंपरा है। भाटी 2019 में पहली बार कार्यकाल बढ़ाया गया था। भाटी डिस्कॉम में चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। लगातार कार्यकाल बढऩे से प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्य कुशलता का ईनाम भाटी को दे रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि एमडी का पद संभालने के बाद भाटी ने डिस्कॉम में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। बिजली छीजत के प्रतिशत को घटाया है तो बड़ी संख्या में बिजली चोरों को पकड़ा है। अजमेर डिस्कॉम में प्रदेश के 13 जिले आते हैं। बिजली चोरी में अव्वल माने जाने वाला नागौर जिला भी इसी डिस्कॉम में आता है। उधर आदिवासी क्षेत्र से जुड़ा उदयपुर भी अजमेर में आता है। प्रदेश के सभी 13 जिलों में भाटी ने मेहनत कर बिजली तंत्र में सुधार किया। यही वजह रही कि ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला ने भी भाटी के कार्यकाल को बढ़ाने पर सहमति दी। हालांकि भाटी के कार्यकाल को बढऩे से रोकने के लिए विरोधियों ने अभियान भी चलाया, लेकिन ऐसा अभियान भाटी के व्यवहार के आगे फेल हो अया। 13 जिलों के सभी राजनेताओं ने भी भाटी के मधुर संबंध हैं। लेकिन कार्यकाल बढऩे के पीछे भाटी की कार्य कुशलता ही रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत ने स्वयं अजमेर डिस्कॉम के काम काज की समीक्षा करवाई थी। समीक्षा में खरे उतरने पर ही भाटी का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि भाटी अंतर्राष्ट्रीय खेल पदाधिकारी रहे स्वर्गीय मूलचंद चौहान के दामाद हैं और चौहान के मुख्यमंत्री से अच्छे संबंध रहे, लेकिन कार्यकाल को बढ़वाने में भाटी ने अपने ससुर के संबंधों का उपयोग नहीं किया। भाटी को अपने उच्च अधिकारियों और आईएएस लॉबी में भी अच्छी लाइजनिंग हैं, इसलिए कार्यकाल बढ़वाने में सरलता रहती है। आईएएस लॉबी का भी मानना है कि भाटी मेहनत और कुशल इंजीनियर हैं। मौजूदा राजनीतिक हालातों में लगातार तीसरी बार भाटी का एमडी के पद कार्यकाल बढऩा बहुत मायने रखता है। 
S.P.MITTAL BLOGGER (12-02-2021)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9509707595
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment