Friday, 28 March 2025

फर्स्ट इंडिया मीडिया समूह की ओर से 29 मार्च को होटल मेरवाड़ा स्टेट में अजयमेरु गौरव सम्मान का भव्य समारोह। 25 से ज्यादा विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

फर्स्ट इंडिया मीडिया समूह की ओर से अजमेर में 29 मार्च को दोपहर तीन बजे से होटल मेरवाड़ा स्टेट में अजयमेरु गौरव सम्मान का भव्य आयोजन होगा। इस मीडिया समूह में राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल भारत 24, फर्स्ट इंडिया (राजस्थान के साथ साथ) अंग्रेजी का फर्स्ट इंडिया अखबार और दैनिक सच बेधड़क शामिल है। मीडिया समूह के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा (रिटायर्ड आईएएस) ने बताया कि फर्स्ट इंडिया पहला न्यूज चैनल है, जिसमें ओटीटी प्लेटफार्म पर एंटरटेनमेंट प्रोग्राम की शुरुआत की है। इससे राजस्थान के कलाकारों को अपनी योग्यता को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। ओटीटी के प्रोग्राम बेहद लोकप्रिय हो रहे है। इसी क्रम में हमारे मीडिया समूह द्वारा क्षेत्रवार गौरव सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे है। इसमें समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। अजमेर के समारोह की अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी करेंगे। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। समारोह का लाइव प्रसारण फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल पर किया जाएगा। अरोड़ा ने शहरवासियों से समारोह में भाग लेने की अपील की है। इस कार्यक्रम के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9870607288 पर चैनल के सीनियर जर्नलिस्ट शुभम जैन से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER (28-03-2025) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment