Thursday 6 June 2019

चरित्रहीन अकबर की तुलना वीर योद्ध महाराणा प्रताप से नहीं हो सकती।



चरित्रहीन अकबर की तुलना वीर योद्ध महाराणा प्रताप से नहीं हो सकती।
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सैनी की तल्ख टिप्पणी। 
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की भूमिका केन्द्रीय नेतृत्व तय करेगा।
===========

6 जून को राजस्थान भर में महाराणा प्रताप की जयंती उत्साह से मनाई गई। इस अवसर पर जयपुर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि मुगल शासक अकबर की तुलना वीर योद्धा महाराणा प्रताप के साथ नहीं हो सकती। सैनी ने कहा कि मुगल काल में लगने वाले मीना बाजार में अकबर वेेष बदल कर जाता था और फिर महिलाओं पर बुरी नजर  रखता था। इतिहास बताता है कि जब बीकानेर के राजा की पत्नी किरण देवी को अकबर ने इसी तरह बुलाया तो किरण देवी ने अपनी कटार अकबर की छाती पर रख दी। किरण देवी ने अकबर को तभी छोड़ा जब मीना बाजार बंद करने का वायदा किया। सैनी ने कहा कि इतिहास बताता है कि महाराणा प्रताप ने अपने राज्य को बचाने के लिए अकबर से मुकाबला किया। जो अकबर अपनी ताकत के बल पर महाराणा प्रताप को हराना चाहता था वह  अकबर कैसे महान हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार तृष्टिकरण के कारण पाठ्यपुस्तकों में महाराणा प्रताप के पाठ को हटा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोग कभी भी महाराणा प्रताप का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रताप के जीवन से युवा वर्ग को वीरता की प्रेरणा मिलती है। 
राजे की भूमिका नेतृत्व तय करेगा:
सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। इसलिए उनकी राजनीतिक भूमिका केन्द्रीय नेतृत्व ही तय करेगा। सैनी ने कहा कि 14 जून को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रखी गई है। इस बैठक में उपचुनावों पर विचार विमर्श किया जाएगा। 
एस.पी.मित्तल) (06-06-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========

No comments:

Post a Comment