Thursday, 26 November 2026

भूपेन्द्र यादव के पास अब कर्नाटक की कमान। मोदी और शाह का जादू चलेगा।

भूपेन्द्र यादव के पास अब कर्नाटक की कमान। मोदी और शाह का जादू चलेगा।
=====

अजमेर से जुडे़ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव को अब कर्नाटक चुनाव में पार्टी की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। यादव को उत्तर कर्नाटक की 50 सीटों पर प्रचार प्रसार तथा मतदान केन्द्रवार तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई है। 20 अप्रैल को कर्नाटक के बेलगाम से मोबाइल पर संवाद करते हुए यादव ने कहा कि कर्नाटक में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह का जादू चलेगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मतदाता जहां केन्द्र सरकार की योजनाओं से प्रभावित हैं, वहीं संगठनात्मक दृष्टि से अमितशाह के नेतृत्व वाली टीम ने प्रभावी कार्य किया है। कांग्रेस ने लिंगायतों को अलग दर्जा देने की जो घोषणा की है, वह कांग्रेस को ही नुकसान करेगी। कर्नाटक में लगातार भाजपा का प्रभाव बढ़ रहा है। सिद्धरमैया की सरकार में फैले भ्रष्टाचार की वजह से आम लोग दुःखी हैं। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी कर्नाटक के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इसका मुख्य कारण राज्य की कांग्रेस सरकार का कुप्रबंध है। कर्नाटक की जनता के अब यह समझ में आ गया है कि राज्य में भाजपा की सरकार होने पर ही केन्द्र की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा। यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनेक रैलियां कर्नाटक में होगी। 
यूपी-गुजरात आदि में भी निभा चुके हैं भूमिकाः
भूपेन्द्र यादव इससे पहले यूपी और गुजरात के चुनाव में भी पार्टी की ओर से प्रभावी भूमिका निभा चुके हैं। यादव को पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भरोसे का माना जाता है। यही वजह है कि अब गैर हिन्दी भाषी राज्यों के चुनाव की कमान भी यादव को सौंपी जाने लगी हैं। यादव राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य भी हैं। राज्यसभा की अनेक कमेटियों के अध्यक्ष पर भी यादव ने संभाल रखा है।
विवादों से दूरः
यादव गत विधानसभा के चुनाव में राजस्थान के भी प्रभारी रहे हैं, लेकिन यादव अपनी राजनीतिक कुशलता और अनुभवों से विवादों से दूर रहते है। राजस्थान में इन दिनों जबर्दस्त राजनीतिक उथल-पुथल हो रही है, लेकिन इसे इन सबसे दूर यादव अब 10 मई तक के लिए कर्नाटक चले गए हैं। स्वाभाविक है कि कर्नाटक की कमान अमितशाह के निर्देश पर ही मिली है।

जब पांच पांच वर्ष की सरकार होती है तो भ्रष्टाचार का लोटा ऐसी ही लुढ़कता है। अजमेर के एलिवेटेड रोड के निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला। अल्पसंख्यकों को तंग करने का मामला पूर्व सीएम गहलोत के संज्ञान में लाया जाएगा-धर्मेन्द्र राठौड़। बीसलपुर बांध 64 प्रतिशत भरा।

अजमेर की जल निकासी में बाधक बने अतिक्रमणों पर हाईकोर्ट ने रिपोर्ट तलब की। एडीए और नगर निगम द्वारा जारी पट्टों को भी निरस्त करने के निर्देश। जनहित याचिका पर हाईकोर्ट के निर्णय से प्रशासन में खलबली।

मदन राठौड़, सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ ने राजनीति में सांपों के डंसने की बात बताई। राज्यपाल का पद सोने के पिंजरे की तरह। इसमें राजेंद्र राठौड़ भी जाएंगे। कटारिया और राठौड़ ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी की खूब प्रशंसा की। सतीश पूनिया की पुस्तक अग्निपथ नहीं जनपथ के विमोचन समारोह में टीकाराम जूली की शालीनता भी दिखी। भाजपा की राजनीति का निचोड़ भी देखने को मिला।

गायों के चारे के लिए गौशालाओं में ही दान करें, ताकि औरंगजेब की विचारधारा के लोग लाभ न उठा सके। ममता शासन खत्म होने के बाद ही पश्चिम बंगाल में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा हो सकी। धर्म बदलने वालों की घर वापसी होगी। ================= इतिहास गवाह है कि आक्रमणकारी मुगल औरंगजेब ने भारत में सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए अधिकांश मंदिरों को तोड़ा। न केवल मंदिर तोड़े गए बल्कि मंदिर परिसर में ही अपने धर्म की इमारत खड़ी की गई। इन इमारतों के निर्माण में मंदिर के भवनों के मलबे को ही काम में लिया गया। देशवासियों ने 4 सितंबर को ही भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाया, लेकिन मथुरा वृंदावन में भगवान कृष्ण की जन्मस्थली का विवाद आज भी बना हुआ है। जिस औरंगजेब ने कृष्ण के मंदिर को तोड़ा, उसी औरंगजेब के अनुयायी आज भी सक्रिय है। सब जानते हैं कि भगवान कृष्ण को गायों से असीम प्रेम रहा। बचपन में कृष्ण गायों को चराने का ही काम करते थे, इसलिए उन्हें ग्वाला यानी गोपालक भी कहा गया। भगवान कृष्ण ने गायों के संरक्षण की जो प्रेरणा दी उसका पालन सनातन धर्म के अनुयायी आज भी कर रहे है। करोड़ों सनातनी प्रतिदिन गायों को हरा चारा खिलाते हैं। यही वजह है कि हरे चारे के कारोबार में अब औरंगजेब के अनुयायी भी शामिल हो गए है। सवाल उठता है कि जिस औरंगजेब ने मथुरा में भगवान कृष्ण के मंदिर को तोड़ा क्या उसके अनुयायियों के मन में गौमाता के प्रति कोई आस्था होगी? अच्छा हो कि सभी सनातनी गायों के लिए चारे का दान निकटवर्ती गौशाला में ही करे। गौशालाओं में बीमार गाय भी रहती है। चारे के दान से बीमार गायों का इलाज भी करवाया जा सकता है। यानी दानदाता को डबल पुण्य प्राप्त होगा। गायों के लिए गौशालाओं में ही दान किया जाए इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। कोलकाता में धीरेंद्र शास्त्री की कथा: 4 सितंबर को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुरू हुई। कथा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। कथा के शुभारंभ में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, वे पिछले कुछ वर्षों से बंगाल में कथा करने को उत्सुक थे, लेकिन ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते हुए बंगाल में उनकी हनुमंत कथा के आयोजन को स्वीकृति नहीं दी। लेकिन अब जब बंगाल से ममता का शासन खत्म हो गया है, तब मेरी कथा हो सकी है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ममता बनर्जी के शासन में सनातन धर्म की स्थिति कैसी थी? और अब जब शुभेंदु अधिकारी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री बन गए है, तब सनातन धर्म की स्थिति कैसी है। मेरी हनुमंत कथा होने से पता चलता है कि अब पश्चिम बंगाल में सनातन धर्म की लहर चल रही है। इस कथा में सीएम शुभेंदु ने कहा आज सबसे ज्यादा खुशी मुझे हो रही है। ममता बनर्जी के शासन में जब धीरेंद्र शास्त्री की कथा की अनुमति नहीं दी गई, तब मैंने संकल्प लिया था कि एक दिन कोलकाता में धीरेंद्र शास्त्री जी की कथा करवाऊंगा। आज मेरा संकल्प पूरा हो चुका है। धीरेंद्र शास्त्री अब पश्चिम बंगाल में किसी भी स्थान पर हनुमंत कथा कर सकते हैं। घर वापसी: हनुमंत कथा में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में धर्म परिवर्तन हुआ। मैं अब उम्मीद करता हंू कि शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री रहते हुए घर वापसी भी होगी। बंगाल में अब बाबर का नहीं रघुवीर का नारा चलेगा। बंगाल अब भगवामय होकर सनातन धर्म का परचम लहराएगा। S.P.MITTAL BLOGGER ( 05-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
प्रत्येक राज्य में जब लोकसभा की सीटों में 50 प्रतिशत का इजाफा होगा तो संसदीय क्षेत्रों का परिसीमन होना स्वाभाविक है। एनडीए के पास 360 सांसदों का जुगाड़ है, इसलिए संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से बुलाया है। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनावों पर भी नजर। राजस्थान से हनुमान बेनीवाल, राजकुमार रोत जैसे सांसद भी विधेयकों को स्वीकृत करवाने में सहयोग दें सकते हैं। ================= केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार ने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है। कोई एक सप्ताह चलने वाले सत्र में संसद के दोनों सदनों में संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन और महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण वाले विधेयक स्वकृत करवाए जाएंगे। इन दोनों विधेयकों को स्वीकृत करवाने के लिए लोकसभा में एनडीए को 360 सांसदों का समर्थन चाहिए। मौजूदा समय में लोकसभा में सांसदों की संख्या 540 है। जानकार सूत्रों के अनुसार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए में 360 सांसदों की जुगाड़ हो गया है। इसलिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। असल में दोनों सदनों में जो विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा, वह देश के प्रत्येक राज्य में लोकसभा की सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि हा होगा। भाजपा सहित तमाम विपक्षी दल मांग कर रहे है कि देश में जनसंख्या वृद्धि को देखते हुए लोकसभा की सीटों में वृद्धि की जाए। विपक्षी दलों की मांग को ध्यान में रखते हुए मौजूदा संख्या में पचास प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। उदाहरण के लिए राजस्थान में मौजूदा समय में लोकसभा की 25 सीटें हैं। 50 प्रतिशत की वृद्धि होने पर राजस्थान में 38 सीटें हो जाएंगेी। इस हिसाब से देश भर में 815 से ज्यादा सीटें हो जाएगी। स्वाभाविक है कि ब सीटें बढ़ेंगी तो संसदीय क्षेत्रों का परिसीमनयानी सीमाओं का पुनर्निधारण भी होगा। विपक्षी दल सीटें बढ़ाने की मांग तो कर रहे हैं, लेकिन परिसीमन पर ऐतराज है। जबकि परिसीमन के बगैर सीटों की संख्या बढ़ नहीं सकती। केंद्र सरकार ने तय किया है कि वर्ष 2011 की जनगणना के हिसाब से ही संसदीय क्षेत्रों का परिसीमन किया जाएगा। लोकसभा की सीटें बढ़ाने के विधेयक को स्वीकृत करवाने के लिए ही संसद में दो तिहाई यानी 360 सांसदों का समर्थन चाहिए। सरकार का प्रयास है कि 50 प्रतिशत सीटों के वृ8ि वाले विधेयक के साथ साथ लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण वाला विधेयक भी स्वीकृत करवा लिया जाए। यदि ये दोनों विधेयक स्वीकृत होते हैं तो भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक बड़ा फैसला होगा। चूंकि लोकसभा की सीटों में पचास प्रतिशत की वृद्धि हो रही है, इसलिए समाजवादी पार्टी जैसे क्षेत्रीय दलों को महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने पर ऐतराज नहीं है। संसद के दोनों सदनों में विधेयकों को स्वीकृत करवाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विशेष प्रयास किए है। हो सकता है कि कुछ क्षेत्रीय दल मतदान के समय दोनों सदनों में अनुपरिस्थति रहकर विधेयकों को स्वीकृत करवा दें। बेनीवाल और रोत भी दे सकते हैं सहयोग: दोनों विधेयकों को स्वीकृत करवाने के लिए एनडीए के नेताओं की नजर एक-एक सांसद पर है। राजस्थान में लोकसभा के 25 में से 14 सांसद भाजपा के हैं, जबकि 8 सांसद कांग्रेस के। एक एक सांसद आरएलपी, बीएपी और सीवीएम का है। माना जा रहा है कि नागौर से आरएलपी के सांसद हनुमान बेनीवाल और बांसवाड़ा डूंगरपुर से बीएपी के सांसदराजकुमार रोत विधेयकों को स्वीकृत करवाने में अपना सहयोग दे सकते हैं। हाल ही में पंचायत चुनाव में आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा और बीएपी का गठजोड़ देख्ने को मिला है। इसी प्रकार कुछ जिलों में भाजपा का जिला प्रमुख बनवाने में आरएलपी के सदस्यों ने मदद की है। बेनीवाल और रोत जैसे सांसद कई राज्यों में है। पांच राज्यों के चुनावों पर नजर: अगले वर्ष उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने है। एनडीए की नजर इन राज्यों के विधानसभा के चुनावों पर भी लगी हुई है। यदि दोनों विधेयक स्वीकृत हो जाते हैं तो एनडीए को इन राज्यों के चुनावों में लाभ मिलेगा। S.P.MITTAL BLOGGER ( 27-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
एक परिवार में विधायक के रहते दूसरा सदस्य जिला प्रमुख क्यों नहीं बन सकता? भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम पर वादा खिलाफी का आरोप। भाजपा में ऐसी दबंगता कैलाश लांबा जैसा नेता ही दिखा सकता है। ================= मेरे फेस बुक पेज www.facebook.com/SPMittalblog पर अजमेर देहात भाजपा के उपाध्यक्ष और नसीराबाद के भाजपा विधायक रामस्वरूप लांबा के भाई कैलाश लांबा का वीडियो देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अजमेर जिले की खासकर भाजपा की राजनीति में हल चल मच गई है। कैलाश लांबा का कहना है कि उनकी पत्नी सुनीता लांबा को जिला प्रमुख बनवाने के लिए भाजपा के विधायक शत्रुघ्न गौतम ने वादा किया था, इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी को केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 से चुनाव लड़वाया। भाजपा के लिए यह वार्ड कठिन था, लेकिन मेरे परिवार की प्रतिष्ठा के कारण भाजपा की जीत हुई। यदि विधायक गौतम वादा नहीं करते तो वे अपनी पत्नी को वार्ड सदस्य का चुनाव नहीं लड़वाते। लांबा ने कहा कि उनकी पत्नी को जिला ्रपमुख का उम्मीदवार न बनाने के पीछे तर्क दिया गया कि उनके परिवार से एक सदस्य रामस्वरूप लांबा पहले ही विधायक है। कैलाश लांबा ने सवा उठाया कि एक परिवार में विधायक के रहते दूसरा सदस्य जिला प्रमुख क्यों नहीं बन सकता? भाजपा के नेताओं को जब चुनाव जीतना होता है, जब उनके परिवार की मदद ली जाती है। सांसद भागीरथ चौधरी हो या भाजपा के विधायक। सभी की जीत में उनके पिता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय सांवरलाल जाट की छवि की भूमिका रही है। यदि उनकी पत्नी को जिला प्रमुख बनवाया जाता तो भाजपा को ही फायदा होता। लांबा ने माना कि जिला प्रमुख के चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी उनसे बात की थी, लेकिन इस बात के कोई मायने नहीं रहे। अब भाजपा ने उनकी पत्नी को उपजिला प्रमुख बनवाया है, लेकिन यह सम्मान काफी नहीं है। पत्नी के जिला प्रमुख नहीं बनने से हमारे समर्थकों में नाराजगी है। कैलाश लांबा का यह बयान भाजपा की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि भाजपा में कैलाश लांाब जैसा नेता ही ऐसी दबंगता दिखा सकता है। यदि किसी अन्य नेता ने ऐसा बयान दिया होता तो अब तक उसे पार्टी से निलंबित कर दिया जाता। लेकिन भाजपा के किसी भी बड़े नेता में इतनी हिम्मत नहीं कि वे कैलाश लांबा से जवाब तलब कर सके। इस पूरे प्रकरण में कैलाश लांबा के भाई और नसीराबाद से भाजपा के विधायक रामस्वरूप लांंबा की चुप्पी आश्चर्यजनक है। भाभी को जिला प्रमुख का उम्मीदवार न बनाए जाने पर रामस्वरूप लांबा ने भी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जहां एक ओर कैलाश लांबा मुखर है तो वहीं रामस्वरूप लांबा चुप है। यहां उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय सांवरलाल जाट की पत्नी नर्मदा देवी भी अपनी पुत्रवधू को टिकट दिलवाने के लिए भाजपा के जयपुर स्थित मुख्यालय तक गई थी। देखना होगा कि कैलाश लांबा ने जो तीखे तवेर अपनाए हैं उनका असर भाजपा की राजनीति पर कितना पड़ता है। यहां उल्लेखनीय है कि श्रीमती पूजा भंसाली अजेर की जिला प्रमुख बनी है। इस बार अजमेर के जिला ्रपमुख का पद अनारक्षित श्रेणी का था। इसलिए सामान्य वर्ग की पूजा भंसाली को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया। S.P.MITTAL BLOGGER ( 27-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
राजस्थान की विधानसभा के संग्रहालय में अजमेर की विधानसभा दीर्घा भी। अजमेर से जुड़े हरिभाऊ उपाध्याय, बालकृष्ण कौल और एमके कृपलानी के जीवन का भी उल्लेख। ================= राजस्थान विधानसभा के संग्रहालय में अजमेर की विधानसभा दीर्घा भी बनाई गई है। मालूम हो कि आजादी के बाद वर्ष 1956 तक अजमेर राज्य का स्वतंत्र अस्तित्व था। अजमेर राज्य की अपनी विधानसभा भी थी। अजमेर के स्वतंत्र अस्तित्व और विधानसभा को ही अब राजस्थान विधानसभा के संग्रहालय में विशेष स्थान दिया गया है। अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा, इस दीर्घा से अजमेर के गौरवशाली राजनीतिक, ऐतिहासिक एवं लोकतांत्रिक इतिहास की जानकारी आमलोगों को हो सकेगी। देवनानी ने कहा कि किसी भी प्रदेश की पहचान केवल उसके वर्तमान विकास से नहीं, बल्कि उसके ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक सफर से भी बनती है। अजमेर की विधानसभा का इतिहास राजस्थान की लोकतांत्रिक यात्रा का महत्वपूर्ण अध्याय है। इस इतिहास को विधानसभा संग्रहालय में स्थान देकर न केवल अतीत की स्मृतियों को संजोया गया है, बल्कि भावी पीढिय़ों के लिए भी ज्ञान और प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण स्रोत तैयार किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा संग्रहालय प्रदेश की विधायी परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधियों के योगदान को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां अजमेर विधानसभा दीर्घा का समावेश प्रदेश के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को सम्मान देने के साथ ही अजमेर की विशिष्ट ऐतिहासिक पहचान को भी रेखांकित करता है। राजस्थान विधानसभा संग्रहालय में विकसित की गई अजमेर विधानसभा दीर्घा में अजमेर के राजनीतिकए लोकतांत्रिक एवं प्रशासनिक इतिहास से जुड़े तीन महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों पंडित हरिभाऊ उपाध्याय, बालकृष्ण बीके कौल और एमके कृपलानी के जीवन एवं योगदान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। इन तीनों व्यक्तित्वों ने अजमेर के इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर में अपनी अलग अलग भूमिकाओं के माध्यम से क्षेत्र की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को आकार देने में योगदान दिया। पंडित हरिभाऊ उपाध्याय: पंडित हरिभाऊ उपाध्याय का जन्म 24 मार्च 1892 को मध्य प्रदेश के भौंरासा गांव में हुआ था। वे स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी विचारक, साहित्यकार और समाजसेवी थे। महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। अजमेर क्षेत्र में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक जागरण और रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने अजमेर के हटूंडी में गांधी आश्रम की स्थापना कर ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और गांधीवादी विचारधारा के प्रसार का कार्य किया। महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए महिला शिक्षा सदन की स्थापना भी की। सस्ता साहित्य मंडल के माध्यम से हिंदी साहित्य एवं राष्ट्रीय विचारों के प्रसार में योगदान दिया। वर्ष 1952 में अजमेर राज्य में निर्वाचित लोकप्रिय सरकार के गठन के बाद वे राज्य के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 1952 से 1956 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। अजमेर के राजस्थान में विलय के बाद भी वे राजस्थान की राजनीति और शासन व्यवस्था में सक्रिय रहे। उन्हें वर्ष 1966 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 25 अगस्त 1972 को उनका निधन हुआ। बालकृष्ण ;बीण्केण्द्ध कौल: बालकृष्ण कौल का जन्म 18 जून 1903 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। वे स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। कम आयु में ही उन्होंने राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लेना प्रारंभ कर दिया था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ब्रिटिश शासन के विरुद्ध गतिविधियों के कारण उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। उन्होंने लगभग छह वर्ष जेल में बिताए। वर्ष 1930 में वे अजमेर आए और यहां स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 1940 में उन्होंने व्यक्तिगत सत्याग्रह किया तथा भारत छोड़ो आंदोलन में भी भाग लिया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनका संघर्ष और त्याग अजमेर के राजनीतिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। वर्ष 1952 में वे अजमेर विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। अजमेर राज्य की सरकार में उन्होंने गृह एवं वित्त मंत्री के रूप में दायित्व निभाया। अजमेर के राजस्थान में विलय के बाद भी उन्होंने राजस्थान की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 1962 से 1967 तक राजस्थान सरकार में वित्तए आबकारी एवं कराधान मंत्री रहे। वर्ष 1968 से 1974 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। वर्ष 1979 में उनका निधन हुआ। एम.के. कृपलानी: अजमेर राज्य के मुख्य आयुक्त एवं प्रशासनिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व एमके कृपलानी भारतीय सिविल सेवा के अधिकारी थे। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद अजमेर राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। वे मार्च 1954 से 31 अक्टूबर 1956 तक अजमेर राज्य के मुख्य आयुक्त रहे। उनका कार्यकाल अजमेर के प्रशासनिक इतिहास की दृष्टि से महत्वपूर्ण था। इस अवधि में अजमेर एक पृथक केंद्रशासित प्रशासनिक इकाई के रूप में संचालित था। राज्य की प्रशासनिक व्यवस्थाए शासन संचालन और संस्थागत कार्यप्रणाली में मुख्य आयुक्त की महत्वपूर्ण भूमिका थी। 1 नवंबर 1956 को राज्य पुनर्गठन के परिणामस्वरूप अजमेर का राजस्थान में विलय हो गया। इस प्रकार एम.के.कृपलानी का कार्यकाल अजमेर की पृथक प्रशासनिक पहचान से राजस्थान के साथ एकीकरण तक के ऐतिहासिक संक्रमण का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। S.P.MITTAL BLOGGER ( 27-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
जिला प्रमुख के चुनाव के परिणाम का असर सबसे पहले पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव पर पड़ेगा। 37 में से 24 जिला प्रमुख कांग्रेस के बनने से जाहिर है कि भाजपा ने तोड़ फोड़ नहीं की। भाजपा को इज्जत बचाने के लिए आदिवासी क्षेत्र में बीएपी से समझौता करना पड़ा। ================ 25 नवंबर को राजस्थान में जिला प्रमुख के 37 में से 24 में कांग्रेस को सफलता मिली है। सत्तारूढ़ भाजपा मात्र 10 जिलों मं ही अपना जिला प्रमुख बनवा सकी। 24 जिला प्रमुख कांग्रेस के बनने से जाहिर है कि भाजपा ने चुनाव में तोडफ़ोड़ नहीं की। कांग्रेस के 3 जिला प्रमुख तो निर्विरोध हो गए। यह बात अलग है कि 24 नवंबर को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने घोषणा की थी कि सभी 37 जिलों में भाजपा के उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। राठौड़ की इस घोषणा से कांग्रेस कुछ ज्यादा ही सर्तक रही। कांग्रेस को 23 जिला परिषदों में पूर्ण बहुमत मिला था, लेकिन कांग्रेस 24 जिलों में अपना जिला प्रमुख बनवाने में सफल रही। इसी प्रकार भाजपा को पांच जिलों में पूर्ण बहुमत मिला था, लेकिन भाजपा 10 जिलों में अपना जिला प्रमुख बनावने में सफल रही। दो जिलों मं बीएपी (भारत आदिवासी पार्टी) और एक जिले में आरएलपी अपना प्रमुख बनवाने में सफल रही। जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस को जो सफलता मिली, उसका सबसे पहले प्रभाव 27 नवंबर को होने वाले पंचायत समितियों के प्रधान पद के चुनाव पर पड़ेगा। प्रदेश की 419 पंचायत समितियों में से 275 में कांग्रेस को तथा मात्र 63 में भाजपा को बहुमत मिला है। कांग्रेस जिला प्रमुख चुनाव की जीत से उत्साहित है। इसलिए प्रधान पद के चुनाव में भी ज्यादा सफलता की उम्मीद जता रही है। चूंकि भाजपा ने जिला प्रमुख के चुनाव में तोडफ़ोड़ नहीं की, इसलिए कांग्रेस कुछ ज्यादा ही उत्साहित है। जिन जिलों में कांग्रेस के जिला ्रपमुख बने हैं, उनमें कांग्रेस का प्रयास है कि सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस के ही प्रधान बने। कांग्रेस को लगता है कि पंचायतीराज के चुनाव का माहौल दो वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव तक बना रहेगा। कांग्रेस ने अब वर्ष 2028 में सरकार बनाने का दावा कर दिया है। भाजपा की मजबूरी: जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा को राजनीतिक मजबूरियों के चलते आदिवासी क्षेत्र में बीएपी से समझौता करना पड़ा। बीएपी के प्रमुख और सांसद राजकुमार रोत ने भाजपा का आभार भी प्रकट किया है। समझौता होने की वजह से ही भाजपा प्रतापगढ़ में और बीएपी बांसवाड़ा और डूंगरपुर में अपना जिला प्रमुख बनवाने में सफल रही। यह बात अलग है कि भाजपा और बीएपी के बीच वैचारिक मतभेद हैं। बीएपी की एक भी नीति भाजपा को पसंद नहीं है, लेकिन कांग्रेस को पीछे धकलने के लिए भाजपा ने बीएपी से समझौता कर लिया है। देखना होगा कि बीएपी से समझौते के बाद भाजपा आदिवासियों को किस प्रकार से विकास करेगी। S.P.MITTAL BLOGGER ( 26-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
पूजा भंसाली के जिला प्रमुख बनने का श्रेय अकेले केबिनेट मंत्री सुरेश रावत को। अजमेर में कांग्रेस का तो बगावत से ही पीछा नहीं छूट रहा। ब्यावर में जीती बाजी हार गई भाजपा। अब हार की जिम्मेदारी कौन लेगा? अविनाश गहलोत मंत्री है तो दीया कुमारी प्रभारी। ================ 25 नवंबर को हुए चुनाव में श्रीमती पूजा भंसाली अजमेर की जिला प्रमुख बनी है। पूजा भंसाली के जिला प्रमुख बनने का श्रेय अकेले पुष्कर के विकधायक और केबिनेट मंत्री सुरेश रावत को जाता है। जिला परिषद की 33 सीटों में से 19 भाजपा को मिली थी। इसलिए भाजपा का जिला प्रमुख बनना तय था। इस बार अजमेर के जिला प्रमुख का पद अनारक्षित श्रेणी का था। इसलिए माना गया कि सामान्य वर्ग की महिला ही जिला प्रमुख बनेगी, लेकिन नसीराबाद के भाजपा विधायक रामस्वरूप लांबा ने अपनी भाभी सुनीता लांबा का नाम प्रस्तावित कर दिया। यहां तक कि विधायक लांबा ने अपनी बुजुर्ग माता जी नर्मदा देवी (दिवंगत सावंरलाल जाट की पत्नी) को भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिलने भेज दिया। विधायक लांबा के कारण केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम और मसूदा के विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत का समर्थन भी सुनीता लांबा को मिला। सुनीता लांबा की उम्मीदवारी के प्रति इतना निश्चितंता थी कि 25 नवंबर को सुबह सुनीता लांबा के लिए नामांकन पत्र भी खरीद लिया गया, लेकिन केबिनेट मंत्री सुरेश रावत ने अपने राजनीतिक प्रभाव से पूजा भंसाली को ही पार्टी का उम्मीदवार घोषित करवाया। रावत का तर्क रहा कि जब जिला प्रमुख का पद आरक्षित नहीं है तो फिर सामान्य वर्ग की महिला को ही उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। सुनीता लांबा के पक्ष में भले ही भाजपा के तीन तीन विधायक रखड़े हो, लेकिन पूजा के समर्थन में अकेले रावत ही नजर आए। जातीय समीकरणों को देखते हुए अजमेर के सांसद और केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी तटस्थ बने रहे। मंत्री रावत ने न केवल पूजा भंसाली को भाजपा का उम्मीदवार घोषित करवाया, बल्कि मतदान में कांग्रेस के वोट भी दिलवा दिए। यही वजह रही कि भंसाली को भाजपा के 19 के मुकाबले 21 वोट मिले। जिला परिषद के एक सदस्य ने नोटा में वोट दिया। सुरेश रावत के प्रभाव से ही भाजपा में फूट भी नहीं हुइ। सुरेश रावत के दबाव के चलते ही विधायक रामस्वरूप लांाब ने अंत में अपनी भाभी सुनीता लांबा को ही समझाया। पूजा भंसाली को जिला प्रमुख बनवाकर सुरेश रावत ने अजमेर जिले में अपने राजनीतिक प्रभाव को प्रदर्शित किया है। कांग्रेस में बगावत: अजमेर में कांग्रेस का बगावत से पीछा नहीं छूट रहा है। मेयर के चुनाव में भी कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की और अब जिला प्रमुख के चुनाव में भी कांग्रेस के सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की। यही वजह री कि कांग्रेस की उम्मीदवार दशरथ कंवर को 11 वोट ही मिल पाए। जबकि कांग्रेस के 12 सदस्य है। इसके साथ ही कांग्रेस ने आरएलपी के 2 सदस्यों के समर्थन का दावा किया था। लेकिन भाजपा उम्मीवार को 2 वोट मिलने से जाहिर है कि कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की। जीती बाजी हारी: अजमेर संभाग के ब्यावर जिले में भाजपा जीती बाजी हार गई। ब्यावर जिला परिषद के 27 सदस्यों में से भाजपा के 14 सदस्य निवा्रचित हुए। ऐसे में भाजपा का जिला प्रुमख बनना तय था। भाजपा ने निर्मला रावत और कांग्रेस ने ममता गुर्जर को अपना उम्मीदवार बनाया। लेकिन चुना वमें कांग्रेस की उम्मीदवार ममता गुर्जर को 14 मत मिले। स्वाभाविक है कि भाजपा के एक सदस्य ने अपनी पार्टी के बजाए कांग्रेस को वोट दिया। सवाल उठता है कि ब्यावर में जीती हुई बाजी हारने की जिम्मेदारी कौन लेगा? ब्यावर में जिला प्रमुख बनवाने की जिम्मेदारी जिले के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के पास थी। क्या मत्री गहलोत इस हार की जिम्मेदारी लेंगे? प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ब्यावर की प्रभारी मंत्री है, इसलिए हार की जिम्मेदारी दीया कुमारी की भी बनती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 26-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
40 दिन की पेयजल सप्लाई जितना पानी सिंचाई के लिए किसानों को देना शुरू। बीसलपुर बांध से रोजाना जयपुर, अजमेर और टोंक के एक करोड़ लोगों को पानी की सप्लाई। कम वर्षा होने के कारण इस बार बीसलपुर बांध डेढ़ मीटर खाली रहा। ================ 25 नवंबर को जब राजस्थान के सभी राजनेता जिला प्रमुख के चुनाव में व्यस्त थे, तब टोंक जिजले के बीसलपुर बांध से किसानों को सिंचाई के लिए पानी देना शुरू कर दिया गया। बांाध् से अब बगले 35 दिनों तक प्रतिदिन सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। बांध से 750 किलोमीटर का नहरी तंत्र जुड़ा हुआ है, और इससे 250 बीघा भूमि को सिंचित किया जाता है। टोंक जिले के किसान पिछले कुछ दिनों से बांध से सिंचाई के लिए पानी देने की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार और टोंक जिला प्रशासन के सामने पेयजल के लिए पानी को सुरक्षित रखने का मुद्दा भी था। चूंकि इस बार बीसलपुर बांध वर्षा के दिनों में डेढ़ मीटर खाली रहा, इसलिए सिंाई के लिए पानी देने पर गहन विमर्श किया गया। इस बांध से अजमर, जयपुर और टोंक जिले के करीब एक करोड़ लोगों को रोजाना पेयजल की सप्लाई की जाती है। अजमेर के लोग तो पेयजल के लिए पूरी तरह बीसलपुर बांध पर ही निर्भर है। 35 दिनों में जितना पानी सिंचाई के लिए दिया जाएगा, उतने पानी से 40 दिनों तक अजमेर, जयपुर और टोंक के लोगों को पेयजल की सप्लाई की जा सकती है। माना जा रहा है कि इन 35 दिनों में बांध का 2 टीएमसी पानी सिंचाई के लिए दे दिया जाएगा। बांध के पानी की निगरानी करने वाले जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों का मानना है कि सिंचाई के लिए पानी दिए जाने के बाद भी अगले वर्ष जुलाई-अगस्त तक पेयजल की सप्लाई में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी। सिंचाई के लिए बांध से पानी देने का प्रावधान पहले से ही निर्धारित है। जब बांध पूरा भर जाता है तब 10 टीएमसी तक पानी सिंचाई के लिए दिया जाता है, लेकिन इस बार बांध पूरा नहीं भरा इसलिए 2 टीएमसी पानी ही सिंचाई के लिए दिया जा रहा है। 25 नवंबर को बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.27 मीटर मापा गया, जबकि बांध में 23 टीएमसी पानी भरा होने का अनुमान लगाया गया। मालूम हो कि बांध से 3 जिलों के लिए प्रतिदिन 1200 एमएलडी पानी पेयजल के लिए लिया जाता है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 26-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
5 में से 4 मुस्लिम उम्मीदवार घोषित कर उत्तर प्रदेश में सपा ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। जरूरी नहीं कि 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या जाए। सपा से गठबंधन करना कांग्रेस की मजबूरी। ================ देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मात्र चार माह बाद विधानसभा के चुनाव होने है। भाजपा से सत्ता छीनने के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस के साथ गठबंधन के विमर्श के दौरान ही 24 नवंबर को सपा ने अपने पांच उम्मीदवार घोषित कर दिए हे। इन पांच में से 4 उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय के है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोच समझ कर एक रणनीति के तहत पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवार घोषित किए है। यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव में उनकी रणनीति क्या रहेगी। पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवार घोषित करने के बाद यह जरूरी नहीं कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए जाए। मालूम हो कि यादव ने घोषणा कर रखी है कि वे 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। यादव ने जब घोषणा की थी, तब उन्लें आलोचना सहनी पड़ी। उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या को देखते हुए सपा, कांग्रेस, बसपा जैसे दल हमेशा मुसलमानों को खुश करने में लगे रहते है। ये दल ऐसा कोई काम नहीं करते जिसकी वजह से मुसलमान नाराज हो। पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवा घोषित कर सपा ने मुसलमानों को खुश करने का काम ही किया है। इसलिए अब अखिलेश यादव अयोध्या जाकर मुसलमानों को नाराज करने वाला काम नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश में सपा की जीत में मुसलमानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अखिलेश यादव भी मानते है कि यूपी में सपा ही मुसलमानों का नेतृत्व करती है। कांग्रेस की मजबूरी: 24 नवंबर को सीटों के बंटवारे को लेकरे कांग्रेस और सपा के बीच जो बैठक हुई उसमें सपा के नेताओं ने कांग्रेस के समक्ष 26 सीटो का प्रस्ताव रखा है। जबकि कांग्रेस के 80 सीटों की सूची सपा को दी है। कांग्रेस भले ही 180 सीटों पर दावा करे, लेकिन कांग्रेस को यह अच्छी तरह पता है कि चुनाव में सपा की मदद से ही कुद सीटें जीती जा सकती है। वर्ष 2022 में कांग्रेस ने अकेले दम पर चुनाव लड़ा और 403 में से मात्र 2 सीटें हासिल की। कांग्रेस ने वर्ष 2024 में लोकसभा का चुनाव सपा के साथ गठबंधन कर लड़ा तो कांग्रेस के 6 सांसद बने। कांग्रेस ने करीब 30 विधानसभा क्षेत्रों में जीत भी दर्ज की। असल में यूपी में सपा केसाथ गठबंधन करने की कांग्रेस की मजबूरी है। सपा ने फिलहाल कांग्रेस के समक्ष 26 सीटों का प्रस्ताव किया है। सपा ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस को 35 सीटें दे सकती है। जानकारों की माने तो कांग्रेस आने वाले दिनों में सपा द्वारा दी गई सीटों पर संतुष्ट हो जाएगी। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी चाहते है कि 2029 में लोकसभा चुनाव तक सपा के साथ गठबंधन बना रहे। मालूम हो कि वर्ष 2024 के चुनाव में सपा ने 80 में से 37 संसदीय क्षेत्रों में जीत दर्ज की थी। S.P.MITTAL BLOGGER ( 25-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
सवाल- भाजपा के समक्ष अपना जिला प्रमुख बनवाने का नहीं बल्कि 32 लाख वोटों की भरपाई का है। वर्ष 2018 में मात्र 1 लाख 77 हजार वोट कम मिलने से वसुंधरा राजे की सरकार चली गई थी। ================ राजस्थान में 37 जिलों में जिला प्रमुख के चुनाव का परिणाम 25 नवंबर को सायं 6 बजे तक आ जाएगा। इन 37 जिलो में से भाजपा को मात्र 5 जिलों में बहुमत प्राप्त है, शेष जिलों में जिला प्रमुख की चाबी निर्दलीयों के पास है। नागौर में आरएलपी को बहुमत है, मात्र पांच जिलों में बहुमत के बाद भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने घोषणा की है कि सभी 37 जिला परिषद में भाजपा के उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर अपने जिला ्रपमुख बनवाना चाहती है। हो सकता है कि सत्ता के बल पर भाजपा 5 से ज्यादा जिलों में अपने जिला प्रमुख बनवा ले, लेकिन भाजपा के समक्ष सबसे बड़ा सवाल दो वर्ष बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में 32 लाख वोटों की भरपाई कर सकती है? भाजपा भले ही पांच से ज्यादा जिलों में प्रमुख बनवाने में सफल हो जाए, लेकिन भाजपा को इस सच्चाई को स्वीकारना होगा कि पंचायतीराज के चुनाव में बुरी हार का सामना करना पड़ा है। 4 करोड़ 3 लाख मतदाताओं में से पंचायती राज के चुनाव में 2 करोड़ 47 लाख 80 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसमें से कांग्रेस को 1 करोड़ 7 लाख 54 हजार वोट मिले, जबकि भाजपा को 93 लाख 88 हजार वोट ही मिल पाए। यानी भाजपा को कांग्रेस से करीब 14 लाख वोट कम मिले। इससे पहले वर्ष 2023 में हुए विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने 8 लाख से ज्यादा वोट कांग्रेस से अधिक प्राप्त किए और भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। यानी तीन वर्ष पहले जो 8 लाख मतों की बढ़त थी वो तो भाजपा ने गंवाई ही और अब पंचायती राज के चुनाव में 14 लाख वोट कम प्राप्त किए। यानी तीन वर्ष में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा के 32 लाख वोट कम हो गए। चुनाव में वोटों का कितना महत्व होतो है। इसका अंदाजा वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के परिणाम से लगाया जा सकता है। तब भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले में मात्र 1 लाख 77 हजार वोट कम मिले थे। यानी पौने दो लाख मतों के अंतर से वसुधरा राजे की सरकार चली गई। अब भाजपा और कांग्रेस के मतों का अंतर 14 लाख मतों का हो गया है। जबकि विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं की संख्या करीब 6 करोड़ होती है। जबकि पंचायती राज के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 4 करोड़ की है। 4 करोड़ में से भी 2 करोड़ 47 लाख मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का उपयोग किया। यानी जो 14 लाख मतों का अंतर है, वह 2 करोड़ 47 लाख मतदाताओं की संख्या का है। पंचायतीराज के चुनाव में इतनी बुरी हार के बाद भी भाजपा के नेता दावा कर रहे है कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ही सरकार रिपीट होगी। देखना होगा कि 2 वर्ष बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 32 लाख वोटों की भरजपाई किस प्रकार करती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 25-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
जब लोकसभा चुनाव में हार के बाद भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री के पद से नहीं हटाया गया तो अब पंचायत चुनाव में हार की वजह से क्यों हटाया जाएगा। भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री रहते ही राजस्थान में भाजपा की सरकार रिपीट होगी-मंत्री किरोड़ीलाल मीणा। ================ राजस्थान के पंचायतीराज चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की हार होने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री के पद से हटाया जाएगा। इसको लेकर भाजपा के कुछ नेता ही पर्दे के पीछे से अभियान चला रहे है। आंकड़े बताए जा रहे है कि भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री रहते हुए पंचायत के चुनाव में भाजपा को बुरी हार मिली है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा को कांग्रेस से 8 लाख 45 हजार 557 वोट ज्यादा मिले थे। चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के कारण ही भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री रहते हुए पंचायत राज के चुनाव में कांग्रेस को 13 लाख 96 हजार वोट भाजपा से ज्यादा मिले। यानी 3 वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस ने बढ़ हासिल कर ली है। राजस्थान में मात्र दो वर्ष बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा के कुछ नेता भले ही शर्मा को मुख्यमंत्री के पद से हटाने का अभियान चलाए, लेकिन शर्मा को किसी भी स्थिति में मुख्यमंत्री के पद से नहीं हटाया जाएगा। इस बात के संकेत 23 नवंबर को प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने भी दे दिए है। भाटिया ने स्पष्ट कर दिया है कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। असल में शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के 6 माह बाद लोकसभा के चुनाव हुए। इन चुनावों में भाजपा को 25 में से 14 सीटें ही मिली। यानी 11 सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। जबकि 2019 के चुनाव में भाजपा ने सभी 25 सीटें जीती थी। यानी लोकसभा की 11 सीटें हारने के बाद भी शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए रखा गया। असल में भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मादेी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विश्वास जीत रखा है। तीन वर्ष के कार्यकाल में शर्मा ने एक भी ऐसा कार्य नहीं किया जिसकी वजह से मोदी और शाह नाराज हो। वैसे भी मोदी और शाह के शासन में भाजपा में जल्दी से मुख्यमंत्री को बदला नहीं जाता। भले ही मोदी शाह ने अपने गृह प्रदेश गुजरात में कुछ प्रयोग किए हो, लेकिन उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को विधायक का चुनाव हारने के बाद भी मुख्यमंत्री बनाया। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौान को गुमान था कि वर्ष 2023 में उन्हीं की वजह से भाजपा को बहुमत मिला, लेकिन चौहान को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। राजस्थान में तो पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अपने आवास पर करीब 40 विधायक एकत्रित भी कर लिए, लेकिन राजस्थान में भी राजे को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। तब मध्यप्रदेश में मोहन यादव और राजस्थान में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया। इन तीन वर्षों में शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री बनने के लिए कई तरकीब अपनाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। जब लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी शर्मा को नहीं हटाया गया, तब अब पंचायतीराज चुनाव में हार के बाद शर्मा को हटाने का सवाल ही नहीं उठता। कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने दो टूक शब्दों में कहा है कि भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री रहते हुए 2028 में भाजपा सरकार रिपीट होगी। S.P.MITTAL BLOGGER ( 24-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
अजमेर का नाम अजयमेरु और काजीपुरा का काशीपुरा नाम होगा। उदयपुर से ज्यादा झीले अजमेर में होंगी। भिवाड़ी से बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। राजधानी न बनने की भरपाई अब हो रही है। अजयमेरु प्रेस क्लब के 26वें स्थापना दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महत्वपूर्ण घोषणाएं की। ================ अजमेर जिले में पत्रकारों की अग्रणी संस्था अजयमेरु प्रेस क्लब का 26वां स्थापना दिवस 23 नवंबर को वैशाली नगर स्थित क्लब के सभागार में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष और अजमेर उत्तर के भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर का नाम अजयमेरु और शहरी सीमा से सटे काजीपुरा गांव का नाम काशीपुरा रखने का प्रस्ताव उन्होंने राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भिजवाया है। किसी भी शहर के नाम को बदलने के लिए केंद्र सरकार की अनुमति जरूरी है। केंद्र सरकार की अनुमति के लिए उन्होंने विशेष प्रयास किए है। चूंकि अजमेर की स्थापना चौहान वंश के राजा अजयराज (अजयदेव) ने की थी, इसलिए अजमेर का नाम अजयमेरु किया जा रहा है। देवनानी ने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में हाल ही में ऐतिहासिक तारागढ़ दुर्ग का नामांतरण हो गया है, इसलिए हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान का दुर्ग रहा तारागढ़ का भी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है। जबकि उदयपुर में मात्र तीन झीलें (तालाब) है। इसके मुकाबले में अजमेर में ऐतिहासिक आनासागर और वरुण सागर झील तो है ही, लेकिन अब चाचियावास और लोहागल स्थित तालाबों को भी झीलों के तौर पर विकसित किया जाएगा। चाचियावास झील का विकास कार्य तो शुरू भी हो गया है। यह गर्व की बात है कि अजमेर में उदयपुर से ज्यादा झीले हैं। देवनानी ने बताया कि चाचियावास क्षेत्र में ही 175 बीघा भूमि चिह्नित की गई है। इस भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। यह क्षेत्र अलवर के निकट भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से भी बड़ा होगा। अजमेर में साइंस पार्क जैसे प्रोजेक्ट शुरू हो चुके हैं। लैपर्ड सफारी का काम भी चल रहा है। अजमेर नगर निगम की सीमा को नेशनल हाइवे से जोड़ा गया है। शहर के चारों तरफ रिंग रोड भी बनाई जा रही है। जयपुर वाले प्रवेश द्वार पर पंचतीर्थ स्थान भी विकसित किया जा रहा है। यहां पांच महापुरुषों की आकर्षक प्रतिमाएं लगाई जाएगी। वरुण सागर झील में पूज्य देव वरुण देव की प्रतिमा लगाई जा चुकी है। उनका प्रयास है कि अजमेर आने वाला पर्यटक कम से कम दो तीन दिन अजमेर में ही रुके। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अजमरे को राजस्थान की राजधानी बनना था, लेकिन तब ऐसा नहीं हुआ। अब वे राजधानी न बनने की भरपाई अजमेर में कर रहे है। देवनानी ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से अजमेर राजस्थान के मध्य में है। अजमेर से राजस्थान भर का सफर एक समान है। देवनानी ने कहा कि गुलामी के प्रतीकों को हटाने का अभियान भी चल रहा है, इसलिए किंग एडवर्ड होटल का नाम दयानंद सरस्वती, फॉयसागर झील का नाम वरुण सागर झील रखा गया है। मेरे कार्यकाल में कई अंग्रेजों की विदाई हुई है। आने वाले समय में कुछ और लोगों की विदाई होगी। समारोह में क्लब के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने क्लब की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान ही नहीं देश भर में संभवत: अजयमेरु प्रेस क्लब एक मात्र प्रेस क्लब होगा, जहां शराब का सेवन निषेध है। क्लब की गतिविधियों के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9672913168 पर रमेश अग्रवाल से ली जा सकती है। समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रताप सनकत और अमित टंडन ने किया। S.P.MITTAL BLOGGER ( 24-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
पंचायत राज के चुनाव के परिणाम भाजपा के अच्छे नहीं-गुलाबचंद कटारिया। सतीश पूनिया के प्रदेश अध्यक्ष रहते कांग्रेस के शासन में भाजपा के 19 जिला प्रमुख बने। राजेंद्र राठौड़ ने चूरू में अपना प्रभाव प्रदर्शित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को घेरने की चौतरफा कोशिश। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की प्रतिक्रिया का इंतजार। ================ राजस्थान में पंचायतीराज के चुनावों में भाजपा की जो बुरी हार हुई है, उसे देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चोरों ओर से घेरने का काम शुरू किया जा रहा है। यह प्रदर्शित किया जा रहा है कि भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री रहते 2028 में विधानसभा का चुनाव जीतना भाजपा के लिए कठिन होगा। यही वजह है कि राजस्थान की राजनीति से दूर चले गए भाजपा के नेता भी अब पंचायतीराज चुनाव में हार पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई 40 बरस तक जनसंघ और भाजपा की राजनीति में सक्रिय रहे और मौजूदा समय में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भी कहा है कि चुनाव परिणाम भाजपा के लिए अच्छे नहीं है। भाजपा को इन चुनावों के पीछे के कारणों पर विचार करना चाहिए। क्या कारण है कि सत्ता में रहते हुए भी भाजपा की पंचायत चुनाव में बुरी हार हो गई। मालूम हो कि कटारिया कई बार कह चुके हैं कि उनका मन तो राजस्थान में ही लगता है। कटारिया को गत विधानसभा के चुनाव से पूर्व ही असल का राज्यपाल बनाकर राजस्थान की राजनीति से दूर कर दिया था। पंचायतीराज चुनाव पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की सीधे तौर पर कोइ प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन समर्थक सोशल मीडिया पर यह बता रहे है कि वर्ष 2019 से 2023 तक जब पूनिया भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब हुए पंचायतीराज के चुनाव में 33 में से 19 जिलों में भाजपा के जिला प्रमुख बने थे। भाजपा की यह उपलब्धि इसलिए मायने रखती है कि उस समय कांग्रेस का शासन था। यानी अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री रहते हुए भी भाजपा ने पंचायतीराज के चुनाव में जीत हासिल की। शहरी निकाय के चुनावों में भी भाजपा का पलड़ा भारी रहा। कांग्रेस के शासन में प्रतिपक्ष के नेता की भूमिका निभाने वाले राजेंद्र राठौड़ ने भी पंचायत के चुनाव में अपने गृह जिले चूरू में प्रभाव प्रदर्शित किया है। चूरू जिला परिषद सदस्य के चुनाव में राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह और पुत्रवधु कनिका सिंह ने जीत हासिल की हे। भाजपा की राजनीति में रुचि रखने वालों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रतिक्रिया भी जल्द सामने आएगी। पंचायत चुनाव के परिणामों से मंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे की उपेक्षा से उनके समर्थक भी नाराज हैं। हालांकि अभी सीएम भजनलाल शर्मा की चुनाव परिणाम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 37 में से कांग्रेस ने भले ही 27 जिला परिषदों में बहुमत हासिल कर लिया हो, लेकिन सीएम शर्मा ने अभी 25 नवबंर को जिला प्रमुख के चुनाव तक इंतजार करने को कहा है। माना जा रहा है कि जिन जिलो में कांग्रेस को बहुमत हासिल कर लिया हो, लेकिन सीएम शर्मा ने अभी 25 नवंबर को जिला प्रमुख के चुनाव तक इंतजार करने को कहा है। माना जा रहा है कि जिन जिलों में कांग्रेस को बहुमत मिला है, वहां जिला प्रमुख के पद के लिए कांग्रेस के नेताओं में आपसी खींचतान हो रही है। हो सकता है कि अनेक जिलों में कांग्रेस में बगावत हो और फिर कांग्रेस अपना जिला प्रमुख बनवाने में विफल हो जाए। कांग्रेस की ऐसी बगावत शहरी निकाय के चुनाव में भी देखने को मिली थी। इसका फायदा भाजपा को मिला। कांग्रेस छोड़कर आए पार्षदों को ही भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर लिया। हालांकि बगावत को रोकने के लिए इस बार कांग्रेस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। S.P.MITTAL BLOGGER ( 23-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
बहु को जिला प्रमुख बनवाने के लिए बुजुर्ग सास नर्मदा देवी जाट भाजपा दफ्तर पहुंची। दिवंगत नेता सांवरलाल जाट की पत्नी है नर्मदा। सामान्य वर्ग की महिला भी बन सकती है अजमेर की जिला प्रमुख । ================ अजमेर के जिला परिषद के चुनाव में नसीराबाद के भाजपा विधायक रामस्वरूप लांबा की भाभी श्रीमती सुनीता चौधरी (लांबा) भी सदस्य निर्वाचित हुई है। भाभी को जिला प्रमुख बनवाने के लिए विधायक लांबा ने पूरी ताकत लगा रखी है। 22 नवंबर को पूर्व उपजिला प्रमुख टीकम चौधरी के साथ दिवंगत भाजपा नेता सांवरलाल जाट की पत्नी श्रीमती नर्मदादेवी जाट जयपुर में भाजपा कार्यालय पहुंची। पति सांवरलाल जाट के मंत्री रहते हुए नर्मदा देवी भले ही कभी भी भाजपा कार्यालय नहीं गई हो, लेकिन अपनी पुत्र वधू को जिला प्रमुख बनवाने के लिए बुजुर्ग नर्मदा देवी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगइन महामंत्री अजेय कुमार और चुनाव के सह प्रभारी विष्णु चेनानी से मुलाकात की। तीनों नेताओं से नर्मदा देवी ने आग्रह किया कि उनकी पुत्रवधू को जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा का उम्मीदवार बनाया जाए। नर्मदादेवी की उम्र को देखते हुए मदन राठौड़ ने कहा, भी, मातारम आपको आने की जरूरत नही थी। संगठन में दिवंगत सारंवरलाल जाट का बहुत मान सम्मान है। जाट के परिवार के सदस्यों का हमेशा ख्याल रखा जाता है। इसलिए जाट के पुत्र रामस्वरूप लांबा दूसरी बार विधायक बने है। जानकार सूत्रों के अनुसार बुजुर्ग नर्मदा देवी की भाजपा कार्यालय में उपस्थिति से भाजपा के नेताओं ने गंभीरता से लिया है। नर्मदा देवी की पुत्रवधू सुनीात चौधरी के समर्थन में विधाय लांबा तो है ही, साथ ही केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम और मसूदा के विधायक वीरेंद्र सिंह कानाव भी समर्थन कर रहे है। इसके अलावा सांसद और केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी भी सुनीता चौधरी के समर्थन में बताए जाते है। अजमेर जिले की राजनीति में जाट समुदाय का दबदबा है। हालांकि इस बार जिला प्रमुख का पद आरक्षित नहीं हुआ है। सिर्फ महिला के लिए पद आरक्षित हे, इसलिए सामान्य वर्ग की महिला भी जिला प्रमुख बन सकती है। इसलिए श्रीमती पूजा भंसाली भी टिकट की मांग रकर रही है। श्रीमती पूजा भंसाली भी टिकट की मांग कर रही है। श्रीमती भंसाली के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत प्रयासरत है। रावत ने भंसाली को उम्मीदवार बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से संवाद भी किया है। यदि सुरेश रावत की चली तो पूजा भंसाली ही भाजपा की उम्मीदवार तोगी। मालूम हो कि अजमेर जिला परिषद के 33 वार्डों में से 19 में भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए है। ऐसे में भाजपा का जिला प्रमुख बनना तय है। मौजूदा समय श्रीमती पूजा भंसाली और सुनीता चौधरी के बीच ही जोर आजमाइश हो रही है। जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की जोर आजमाइश पर कांग्रेस की नजर है। कांग्रेस को लगता है कि इगत बार की तरह इस बार भी बहुमत न होते हुए भी कांग्रेस का जिला प्रमुख बनवाया जाए। मालूम हो कि गत बार भाजपा की बागी श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा कांग्रेस के समर्थने से जिला प्रमुख बनी थी। कांग्रेस का अनुमान है कि यदि श्रीमती सुनीता चौधरी को भाजपा ने उम्मीदवार नहीं बनाया तो बगावत हो सकती है। कांग्रेस मौक की तलाश में बैठी है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 23-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
पंचायत चुनाव में भाजपा की हार का एक कारण यूजीसी का प्रावधान भी रहा। कांग्रेस को भाजपा से 6 प्रतिशत मत ज्यादा मिले। विधानसभा चुनाव में इस अंतर को पाटना आसान नहीं। कांग्रेस को बहुमत मिलने पर अशोक गहलोत चौथी बार मुख्यमंत्री बनने को तैयार। ================ 20 नवंबर को घोषित पंचायती राज के चुनावों में 37 जिला परिषदों में से कांग्रसे को 25 से ज्यादा में बहुमत मिला है। भाजपा को मात्र 5-6 परिषदों में ही बहुमत मिला। इसी प्रकार अधिकांश पंचायत समितियों में भी कांग्रेस को बहुमत मिला है। पंचायत राज के चुनावों में भाजपा की हार का एक कारण यूजीसी के प्रावधान भी है। मालूम हो कि यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थाओं में ओबीसी वर्ग को एसटी-एसटी की तरह आरक्षित मानते हुए प्रताडऩा के मामलों में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों पर सख्त नियम के प्रस्ताव किए हैं। सामान्य वर्ग से जुड़े लोग लगातार मांग कर रहे है कि ऐसे प्रावधानों को वापस लिया जाए, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक भी प्रस्तावित प्रावधानों को वापस नहीं लिया है। इससे सामान्य वर्ग में भाजपा के प्रति नाराजगी है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के प्रावधानों पर रोक लगा रखी है, लेकिन सामान्य वर्ग के लोग चाहते हैं कि यूजीसी अपने प्रस्तावों को वापस ले क्योंकि ऐसे प्रस्ताव लागू होते तो सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों का कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढऩा मुश्किल हो जाएगा। पंचायतीराज चुनाव में हुई हार के मद्देनजर भाजपा के शीर्घ नेताओं को यूजीसी के प्रस्तावों को वापस लेने पर मंथन करना चाहिए। अंतर को पटाना आसान नहीं: पंचायत राज के चुनाव में प्रदेश के 2 करोड़ 47 लाख 80 हजार 118 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसमें से कांग्रेस को 1 करोड़ 7 लाख 54 हजार 243 वोट मिले। यानी कांग्रेस को 43.40 प्रतिशत वोट मिले। जबकि भाजपा को 93 लाख 58 हजार 426 वोट मिले। भाजपा के वोटों का प्रतिशत 37.77 रहा। यानी कांग्रेस से करीब 6 प्रतिशत कम। चुनाव में हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व वाली आरएलपी को 16 लाख 45 हजार 301 वोट मिले। आरएलपी ने 6.64 प्रतिशत वोट प्राप्त किए। भाजपा और कांग्रेस के बीच मतों का जो अंतर है उसे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए पाटना आसान नहीं होगा। प्रदेश में दो वर्ष बाद ही विधानसभा के चुनाव होने है। प्रदेश में गत पांच बार से भाजपा और कांग्रेस के बीच सत्ता की अदला बदली हो रही है। पंचायत चुनाव के परिणाम संकेत देते हैं कि वर्ष 2028 में भी सत्ता की अदला बदली की परंपरा बनी रहेगी। चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार: पंचायतीराज के चुनाव परिणाम से उत्साहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि यदि कांग्रेस हाईकमान ने कहा कि तो मैं चौथी बार राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के लिए तयार हंू। गहलोत ने कहा कि दो वर्ष बाद प्रदेश में कांग्रेस को ही बहुमत मिलेगा। बहुमत मिलने पर वे मुख्यमंत्री बनने को तैयार है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर बार मैं ही मुख्यमंत्री बनू। गहलोत ने जिस अंदाज में अपनी बात कही, उससे साफ जाहिर है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के पद पर दावा नहीं छोड़ा है। यानी बहुमत मिलने पर गहलोत पूरी कोशिश करेंगे कि चौथी बार भी मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस में यह स्वज्ञभाविक है कि हाईकमान ही मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करता है। इससे पहले गहलोत जब जब भी मुख्यमंत्री बने तब तब हाईकमान ने ही उनके नाम पर मुहर लगाई। पहली बार वर्ष 1998 में वरिष्ठ नेता परसराम मदरेणा के दावे को दरकिनार कर गहलोत के नाम की घोषणा की गई है। दूसरी बार वर्ष 2008 में सीपी जोशी के दावे को दरकिनार किया गया। तीसरी बार 2018 में सबसे मजबूत दावेदार सचिन पायलट को दरकिनार कर हाईकमान ने गहलोत को मुख्यमंत्री बनवाया। गहलोत चाहते है कि चौथी बार भी हाईकमान ही उनके नाम का प्रस्ताव करे। यहां यह उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में हाईकमान ने गहलोत के स्थान पर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने का प्रयास किया था, तब गहलोत ने मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए खुली बगावत की। तब हाईकमान पायलट को मुख्मंत्री बनवाने में विफल रहा। देखना होगा कि वर्ष 2028 में बहुमत मिलने पर हाईकमान गहलोत को मुख्यमंत्री नहीं बनाता है तो गहलोत की क्या प्रतिक्रिया होती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 22-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
तो पीएम मोदी को पताा था कि सोने-चांदी के भाव गिरेंगे, इसलिए साल भर पहले सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। जिन्होंने मोदी पर भरोसा किया वे नुकसान से बच गए। मोदी अब चुप है, इस चुप्पी का अर्थ समझना चाहिए। ================ 22 नवंबर 2026 को देश में 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 1 लाख 27 हजार रुपए में उपलब्ध है। वही चांदी भी 1 लाख 55 हजार रुपए में 1 किलो मिल रही है, लेकिन साल भर पहले जब 10 ग्राम सोना 1 लाख 75 हजार रुपए में तथा एक किलो चांदी 4 लाख रुपए में मिल रही थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि सोने की खरीद न की जाए। तब यह तर्क दिया गया कि सोना विदेशो से आयात करना होता है, इसलिए टैक्स ज्यादा देना पड़ता है। जिन लोगों ने तब मोदी पर भरोसा किया वे नुकसान से बच गए। पीएम मोदी कई बार कह चुके हैं कि वे जो कहते हैं उसके पीछे महत्वपूर्ण बातें छिपी रहती है। इसलिए उनके कथन को अच्छी तरह समझना चाहिए। वे कोई बात यूं ही नहीं कहते। साल भर पहले जब सोना और चांदी अपने उच्चतम स्तर पर थी, तब मोदी ने देशवासियों को सावचेत किया था। यानि तब मोदी को पता था कि आने वाले दिनों मेें सोना-चादंी के भाव गिरेंगे। यदि भाव गिरने की जानकारी मोदी को नहीं होती तो वे सोना न खरीदने की अपील भी नहीं करते। आंकड़े बताते है कि जब मोदी ने सोना न खरीदने की अपील की तब बाजार में सोना चादंी के भावों में गिरावट आई। हालांकि सोना चांदी के भाव अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से निर्धारित होते हैं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को भारत सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, क्योंकि दुनिया में सोना चांदंी की सबसे ज्यादा मांग भारत में ही है। चूंकि भारत में सोना चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, इसलिए करोड़ों लोग भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सोना चांदी खरीदते हैं। आमतौर पर सोने का उपयोग जेवरात के लिए होता है, लेकिन अब निवेश के लिए शुद्ध सोना खरीदा जाता है। 21 नवंबर को लखनऊ के एक समारोह में पीएम मोदी ने याद दिलाया कि साल भर पहले उन्होंने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। मोदी ने यह बात सोना-चांदी के भावों में बड़ी गिरावट के संबंध में कही। अब चुप्पी: 21 नवंबर को पीएम मोदी ने यह तो याद दिलाया कि उन्होंने साल भर पहले सोना नहीं खरीदने की अपील की थ, लेकिन अब जब सोना और चांदी में भारी गिरावट हो गई है, तब मोदी ने सोना खरीदने के मुद्दे पर चुप्पी साध ली है। 21 नवंबर को मोदी ने सोना नहीं खरीदने की अपील को दोहराया नहीं। मोदी ने यह भी नहीं कहा कि लोग सोना खरीदे। मोदी की इस चुप्पी को समझने की जरुरत है। जानकारों का मानना है कि यदि सोना चांदी में और गिरावट होने की उम्मीद होती तो मोदी 21 नवंबर को भी सोना न खरीदने की अपील करते। S.P.MITTAL BLOGGER ( 22-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
क्या पंचायत चुनाव के परिणाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एकाधिकार पर असर डालेंगे? 2 वर्ष बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उत्साहित। कांग्रेसी जब वोट चोरी को लेकर दिल्ली में रैली कर रहे थे, तब राजस्थान में कांग्रेस को हो वोट मिल रहे थे। ================= 20 नवंबर को घोषित राजस्थान के पंचायतीाज के चुनावों में भाजपा को बुरी हार कार सामना करना पड़ा है। 37 जिला परिषदों में से भाजपा को मात्र 6 में ही बहुमत मिल पाया है। जबकि 25 जिला परिषद में कांग्रेस को बहुमत मिला है। इसी प्रकार 419 पंचायत समितियों में से 269 में कांग्रेस को बहुमत मिला है, जबकि भाजपा को मात्र 75 में ही बहुुमत मिला। सत्ता में होने के बाद भी भाजपा की इतनी बुरी हार के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एकाधिकार पर कोई असर पड़ेगा? यह सही है कि दिसंबर 2023 में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन भाजपा के राट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान की राजनीति में भजनलाल शर्मा का कद ऊंचा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री भूपेदं्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे दिग्गज भले ही राजस्थान से सांसद चुने गए हो, लेकिन प्रदेश की राजनीति में भजनलाल को ही सर्वोपरि नेता माना गया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह दिखाया कि राजस्थान में भजनलाल ही भाजपा के सबसे बड़े नेता हैं, वर्ष 2023 में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जो मंत्रिमंडल बनाया, वह आज तक चल रहा है, जबकि मंत्रिमंडल में 6 पद रिक्त है। यानी तीन साल गुजर जाने के बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया गया। सतीश पूनिया जैसे नेता को हरियाणा और पंजाब का प्रभारी बनाकर प्रदेश की राजनीति से दूर किया गया। लाख कोशिश के बाद भी राजेंद्र राठौड़ जैसे मजबूत नेता को सरकार में कोई पद नहीं दिया गया। इसलिए अब सवाल उठ रहा है कि क्या पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद भजनलाल शर्मा के एकाधिकार पर कोई असर पड़ेगा? जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो इन परिणामों से कांग्रेस बेहद उत्साहित हैं। कांग्रेस को लगता है कि राजस्थान की गत पांच बार की परंपरा के अनुसार वर्ष 2028 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी। गत पांच बार से भाजपा और कांग्रेस के बीच सत्ता की अदला बदली हो रही है। कांग्रेस पंचायत चुनाव को विधानसभा का सेमीफाइनल मान रही है। दिल्ली में रैली, राजस्थान में वोट: राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान गत 22 अक्टूबर को हुआ। जब राजस्थान में पंचायत चुनाव का शोर चरम पर था, तब कांग्रेस की ओर से एक नवंबर को दिल्ली में वोट चोरी को लेकर रैली निकाली गई। इसमें राजस्थान से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया।यानी जब कांग्रेसी नेता दिल्ली में वोट चोरी के नारे लगा रहे थे, तब राजस्थान में कांग्रेस को ही वोट मिल रहे थे। मालूम हो कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से ही हुए हैं। परिणाम के बाद किसी भी कांग्रेसी ने यह नहीं कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई है। यहां तक कि राहुल गांधी ने भी कांग्रेस की जीत पर राजस्थान के नेताओं को बधाई दी है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 21-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
राजस्थान में पंचायत चुनाव: चार केंद्रीय मंत्रियों में से सिर्फ अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी भाजपा को जीत दिला पाए। अलवर में भूपेंद्र यादव की सबसे बुरी हार। ================= राजस्थान से भाजपा के चार सांसद केंद्र में मंत्री है। इन चारों सांसदों का राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा दबदबा है, लेकिन 20 नवंबर को घोषित पंचायतीराज के चुनाव परिणाम में अकेले अजमेर के सांसद केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ही अपने क्षेत्र में भाजपा को जीत दिला पाए हैं। अजमेर जिला परिषद की 33 सीटों में से भाजपा 19 सीट जीतने में सफल रही है, जबकि कांग्रेस को 12 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। ऐसी स्थिति में अजमेर में भाजपा का जिला प्रमुख तय है। लेकिन शेष तीन केंद्रीय मंत्रियों के संसदीय क्षेत्रों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के संसदीय क्षेत्र जोधपुर की जिला परिषद में 43 में से भाजपा को मात्र 8 सीटों पर ही सफलता मिली है। इसी प्रकार केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के संसदीय क्षेत्र बीकानेर में भी 41 में से मात्र 8 सीटों पर ही भाजपा को सफलता मिली है, जबकि 30 सीटें कांग्रेस ने हासिल की है। सबसे बुरी हार केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के अलवर संसदीय क्षेत्र में हुई है। अलवर जिला परिषद की 39 सीटों में से मात्र चार सीटें ही भाजपा को मिल पाई है, 33 सीटें कांगे्रस को मिली है। पंचायत राज के चुनाव परिणाम बताते हैं कि चार में से तीन केंद्रीय मंत्रियों के संसदीय क्षेत्रों में भाजपा की स्थिति बेहद कमजोर है। यूं तो प्रदेश भर में भाजपा को हार कार सामना करना पड़ा है। जिला परिषद के 1 हजार 275 वार्डों में से कांग्रेस को 794 वार्डों में सफलता मिली, जबकि भाजपा को मात्र 357 वार्डों में ही जीत मिली है। इसी प्रकार 419 पंचायत समिति के 7 हजार 535 वार्डों में से कांग्रेस को 3 हजार 758 वार्डों में सफलता मिली, जबकि भाजपा को 2 हजार 213 वार्डों में जीत मिली है। ऐसी स्थिति में अधिकांश पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनेंगे। केंद्रीय मंत्रियों के संसदीय क्षेत्रों में भाजपा की बुरी हार से प्रतीत होता है कि भाजपा की स्थिति कमजोर हो रही है। प्रदेश में मात्र दो वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्रियों के संसदीय क्षेत्रों में भाजपा की हार बहुत मायने रखती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 21-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
अजमेर जिला प्रमुख के लिए अब पूजा भंसाली का दावा मजबूत। ================= 20 नवंबर को अजमेर जिला परिषद के 33 वार्डों के जो परिणाम घोषित हुए उसमें भाजपा को 19 वार्डों में सफलता मिली है, जबकि कांग्रेस को 12 वार्डों में ही जीत हासिल हो पाई है। स्पष्ट बहुमत मिलने के कारण अब भाजपा का जिला प्रमुख बनना तय है। वार्ड संख्या 2 से निर्वतमान जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा की हार से जिला प्रमुख के पद पर श्रीमती पूजा भंसाली का दावा मजबूत हो गया है। भंसाली को पुष्कर के विधायक और केबिनेट मंत्री सुरेश रावत का समर्थन है। माना जा रहा है कि रावत ने उच्च स्तर पर पूजा भंसाली को उम्मीदवार बनाए जाने पर सहमति करवा ली है। कहा जा रहा है कि अजमेर संभाग में वैश्य समाज की एक मात्र सदस्य पूजा भंसाली ही है। अजमेर भाजपा में वैश्य समाज के पास कोई बड़ा पद नहीं है। सात विधायकों में से एक ही वैश्य समाज का नहीं है। इसी प्रकार सांसद भी वैश्य समाज का नहीं है। जबकि वैश्य समाज को आमतौर पर भाजपा का समर्थक माना जाता है। अजमेर के सामाजिक क्षेत्र में भंसाली परिवार की सक्रिय भूमिका रही है। भंसाली परिवार के कई सदस्य सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। विश्व हिंदू परिषद में भी भंसाली परिवार के सादस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पूजा भंसाली के पति अमित भंसाली मौजूदा समय में जिला देहात भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं। पूजा भंसाली के साथ ही नवनिर्वाचित सदस्य सुनीला लांबा भी अपना दावा जिला प्रमुख के पद पर जता रही हैं। सुनीता लांबा नसीराबाद से भाजपा विधायक रामस्वरूप लांबा के भाई की पत्नी हैं। सुनीता लांबा के समर्थन में केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम और मसूदा के विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत है। अब बदली हुई परिस्थितियों में सांसद भागीरथ चौधरी का समर्थन भी सुनीता लांबा को बताया जा हा है। यानी जिला प्रमुख पद के लिए पूजा भंसाली और सुनीता लांबा के बीच जोर अजमाई हो रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि अजमेर का जिला प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित श्रेणी का है। यानी सामान्य वर्ग की महिला जिला प्रमुख बन सकती है। यही वजह है कि पूजा भंसाली का दावा सशक्त माना जा रहा है। घोषित चुनाव परिणाम में जिला परिषद के वार्ड 26 से पूजा भंसाली ने 5 हजार 663 मतों से जीत दर्ज की है, जबकि दूसरी दावेदार सुनीता लांबा ने वार्ड 13 से मात्र 17 मतों से जीत दर्ज की है। यहां यह उल्लेखनीय है कि वार्ड 2 से भाजपा की प्रत्याशी सुशील कंवर पलाड़ा को परिणाम से पहले मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन श्रीमती पलाड़ा एक हजार 840 मतों से श्रीमती लक्ष्मी कंवर से पराजीत हो गई। यदि श्रीमती पलाड़ा विजयी होती तो उन्हें के जिला प्रमुख बनने की ज्यादा संभावना थी। श्रीमती पलाड़ा की हार अजमेर की राजनीति में बड़ा उलटफेर माना जरा है। श्रीमती पलाड़ा दो बार जिला प्रमुख व एक बार विधायक रह चुकी हैं। S.P.MITTAL BLOGGER ( 21-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
पुष्कर के रिसोर्ट में पंचायत चुनाव की महिला उम्मीदवारों का स्वीमिंग पुल में डांस वाला वीडियो वायरल। यह लोकतंत्र में आधी आबादी का बढ़ता दबदबा है। राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं में 70 हजार महिला जनप्रतिनिधियों का चयन। ================= राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के जो चुनाव हुए, उनके परिणाम कोटा, बारां, करौली और गंगानगर जिलों को छोड़कर 20 नवम्बर को आ जाएंगे। दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवारों को होटलों, रिर्सोटों आदि में सुरक्षित ठहराया है। चूंकि पंचायती राज में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए मिल गई है इसलिए राजस्थान में करीब 70 हजार महिलाएं जनप्रतिनिधि बनेगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की बाडाबंदी में आधी संख्या एक रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में महिला उम्मीदवारों डांस वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फिल्मी गानों पर स्वीमिंग पुल में महिलाएं डांस की मुद्रा में नजर आ रही है। इस वीडियो में पूरी शालीनता है इसलिए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरत हो रहा है। डांस करने वाली महिलाएं सीकर की बतायी जा रही है। स्वीमिंग पुल में महिला उम्मीदवारों का डांस लोकतंत्र में महिलाओं का बढ़ता दबदबा प्रदर्शित करता है। अब तक स्वीमिंग पुल जैसे स्थानों का आनंद पुरुष उम्मीदवार ही लेते थे। माहिला उम्मीदवार बाडाबंदी में शामिल तो होती थी, लेकिन स्वीमिंग पुल में आनन्द लेने से बचती थी। लेकिन वायरल वीडियो बताता कि अब महिला उम्मीदवार भी स्वीमिंग पुल जैसे स्थानों का आनंद लेने में पीछे नहीं है। जब चुनाव में महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत होगी तो फिर महिलाएंए पुरुषों से पीछे नहीं रहेगी। कहा जाता है कि महिला जनप्रतिनिधियों का काम परिवार के पुरुष सदस्य करते हैं, लेकिन स्वीमिंग पूल में डांस वाला वीडियो दर्शाता है कि महिलाएं अपने पद का काम करने में सक्षम है। जब महिलाएं स्वीमिंग पुल में तैर सकती है तब जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के साथ.साथ प्रधान और जिला प्रमुख का कार्य भी कर सकती है। महिला जनप्रतिनिधियों को अब किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं समझा जाना चाहिए। S.P.MITTAL BLOGGER ( 20-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
अन्नकूट महोत्सव में अजमेर के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत विष्णु महाराज की शादी की 50वीं वर्षगांठ का जश्न भी बनाया। 3 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ================= 18 नवंबर को अजमेर के कोटड़ा क्षेत्र स्थित श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। आंवला नवमी पर हुए इस महोत्सव में 3 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जयपुर से आए हैप्पी सिंह ने गिटार पर हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी। अन्नकूट महोत्सव में मंदिर की चमत्कारिक हनुमान प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया। इस अवसर पर युवाचार्य मनोज जोशी के नेतृत्व में 108 दीपों की महाआरती भी की गई। महोत्सव के दौरान ही मंदिर के महंत विष्णुत देव जी महाराज की शादी की 50वीं वर्षगांठ का जश्न भी मनाया गया। जोशी दम्पत्ति ने केक भी काटा। इस अवसर पर महंतजी ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। आशीर्वाद लेने वालों में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मेयर अनामिका शर्मा, गर्वमेंट कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक अनूप आत्रे, कमल पंवार आदि भी शामिल रहे। 3 हजार से ज्यादा श्रद्धालुआं ने प्रसाद ग्रण किया। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक शनिवार को मंदिर प्रांगण में हनुमानजी की चौकी पर महंत विष्णु जी महाराज विराजित होते हैं और लोगों के कष्टों का निवारण करते हैं। इस मंदिर की धार्मिक गतिविधियों के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 8875757543 पर युवाचार्य मनोज जोशी से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 19-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
ईवीएम उपलब्ध नहीं होने के कारण सरपंच पद के चुनाव मजबूरी में मतपत्र से करवाने पड़े। चुनाव परिणाम की घोषणा पर यदि कोई आपत्ति है तो अदालत में याचिका ही एकमात्र विकल्प। धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होगा। राजस्थान के चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह की दो टूक। ================= राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब 20 नवंबर को जिलापरिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतदान का परिणाम घोषित होगा। 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का परिणाम मतदान के तुरंत बाद ही घोषित किया जा चुका हकै। प्रदेश भर में अनेक स्थानों से सरपंच चुनाव को लेकर शिकायतें आ रही हैं। रिटर्निंग ऑफिसर के निर्णयों पर भी आपत्ति जताई जा रही है। मालूम हो कि सरपंच का चुनाव मतपत्र से करवाया गया। सरपंच चुनाव को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच ही प्रदेश के चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव मजबूरी में मतपत्र से करवाए गए है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के पास मात्र 10 हजार ईवीएम ही हैं, इसलिए केंद्रीय चुनाव आयोग और मध्यप्रदेश से ईवीएम मंगवाई गई। उपलब्ध ईवीएम से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ही करवाए जा सकते थे। इसलिए आयोग ने विवशतावश सरपंच पद के चुनाव मतपत्र से करवाए। उन्होंने कहा कि सरपंच के चुनाव में रिर्टनिंग ऑफिसर का निर्णय ही अंतिम है। जिला निर्वाचन अधिकारी या राज्य निर्वाचन आयोग को कोई अधिकार नहीं है। रिर्टनिंग अधिकारी के फैसले को सिर्फ जिला अदालत में ही चुनौती दी जा सकती है। यदि कोई आपत्ति है तो परिणाम घोषित होने के एक माह के अंदर जिला न्यायाधीश के समक्ष्ज्ञ चुनाव याचिका दाखिल की जा सकती है। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। कुछ लोग अनशन प्रदर्शन, धरना ज्ञापन आदि की गतिविधियां कर रहे हैं। यहां तक कि फोन भी कर रहे हैं। नियमो ंके अनुरूप अब इन सबका कोई औचित्य नहीं है। चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह की इन दो टूक बातों से साफ हो गया है कि सरपंच पद के चुनाव के परिणाम के बाद प्रशासनिक स्तर पर कोई बदलाव नहीं हो सकता। चुनाव याचिका ही एकमात्र विकल्प है। यही वजह है कि संबंधित जिला न्यायालयों में सरपंच चुनाव को लेकर याचिकाओं की बाढ़ आ गई है। मालूम हो कि राजस्थान में वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत शहरी निकाय और पंचायतीराज के चुनाव हुए हैं। शहरी निकाय के चुनाव एक माह पहले संपन्न हुए और अब पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जहां 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों में सरपंच के चुनाव हुए वहीं 1 लाख से ज्यादा पंच भी चुने गए। S.P.MITTAL BLOGGER ( 19-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
क्या राहुल गांधी अपनी माताजी की तुलना किसी गैर हिन्दू धर्म के आराध्यों से कर सकते हैं? सनातन को निशाना बनाना बहुत आसान है। ================= 16 नवंबर को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनके माता-पिता में इतना प्रेम रहा कि खाना खाने के समय मेरी माताजी सोनिया गांधी, पिता राजीव गांधी की गोद में बेठ जाती थी। राहुल गांधी के इस बयान की चौतरफा आलोचना हुई। कहा गया कि राहुल गांधी को सार्वजनिक तौर पर ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। आलोचनाओं के बीच ही राहुल गांधी ने सनातन धर्म से जुड़े भगवान शिव और माता पार्वती का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस फोटो माता पार्वती भगवान शिव की जंघा पर आसीन है। यानी राहुल गांधी अब अपनी माताजी सोनिया गांधी की तुलना मां पार्वती से कर रहे है। सवाल उठता है कि क्या राहुल गांधी अपनी माताजी की तुलना किसी गैर हिन्दू धर्म के आराध्य से कर सकते हैं? चूंकि सनातन को निशाना बनाना आसान होता है, इसलिए राहुल गांधी ने भी आलचेनाओं से बचने के लिए सनातन धर्म को निशाना बनाया है। यदि राहुल गांधी में भारत की सनातन संस्कृति की समझ होती तो पहले मां के पिता की गोद में बैठने वाला बयान नहीं देते और न ही अपनी माताजी की तुलना मां पार्वती से करते। सनातन धर्म से जुड़े जितने भी वेद और गं्रथ है उनमें भगवान शिव की जंघा पर पार्वती के बैठने का उल्लेख नहीं है, लेकिन अनेक मूर्तिकारों ने ऐसे चित्र बनाए हैं, इसका यह मतलब नहीं कि कोई व्यक्ति सनातन धर्म का उपहास करे। यह माना कि राहुल गांधी पश्चिम की संस्कृति में रुचि रखने वाले हैं, लेकिन जब वे भारत में राजनीति कर रहे है, तब उन्हें भारत की सनातन संस्कृति की मर्यादाओं का ख्याल रखना ही चाहिए। सब जानते हैं कि श्रीमती सोनिया गांधी इटली की नागरिक है। ऐसे में उनकी तुलना सनातन संस्कृति के देवी-देवताओं से नहीं की जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 19-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
अशोक गहलोत को जिन जगदीप धनखड़ के बार-बार राजस्थान आने पर ऐतराज था, अब वही गहलोत धनखड़ को दिल्ली में सरकारी बंगला नहीं मिलने पर चिंतित है। तो कया गहलोत की मांग पर धनखड़ को बंगला मिल जाएगा? बजट फाइल्स को महत्व नहीं मिलने का गुस्सा गहलोत ने मीडिया पर उतारा। ============== 17 नवंबर को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक सएक ही विमान से दिल्ली से जयपुर पहुंचे। स्वाभाविक है कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। जयपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही गहलोत ने मीडिया से कहा कि केंद्र सरकार पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ के साथ बुरा बर्ताव कर रही है। सरकारी नियमों के मुताबिक पूर्व उपराष्ट्रपति को दिल्ली में टाइप-8 बंगला मिलना चाहिए7 इस स्तर का बंगला पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री को मिलता है। गहलोत ने कहा कि धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद से हटे दो वर्षहो गए हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक भी धनखड़ को सरकारी बंगला नहीं दिया हे। यही वजह है कि धनखड़ को दिल्ली में अपने मित्र के फार्म हाउस में रहना पड़ रहा है। गहलोत ने केंद्र सरकार से खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि धनखड़ को जल्द से जल्द सरकारी बंगला उपलब्ध करवाया जाए। क्या गहलोत की मांग पर धनखड़ को सरकारी बंगला मिल जाएगा? यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा, लेकिन जानकारों का मानना है कि धनखड़ को पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री को मिलने वाला उच्च स्तरीय सरकारी बंगाल नहीं मिल सकता है, क्योंकि धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद पर पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं किया। मालूम हो कि धनखड़ 11 अगस्त 2022 को उपराष्ट्रपति बने थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह से 21 जुलाई 2025 को इस्तीफ दे दिया। यानी धनखड़ तीन वर्ष ही उपराष्ट्रपति के पद पर रहे। सूत्रों के अनुसार सरकार जिस स्तर का बंगाल धनखड़ को दे रही है, वैसा बंगला धनखड़ नहीं ले रहे। धनखड़ पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री को मिलने वाला टाइप-8 का बंगला ही चाहते हैं, लेकिन जहां तक धनखड़ के लिए गहलोत की मांग का सवाल है तो ये वो ही अशोक गहलाते है, जिन्होंने जगदीप धनखड़ के बार बार राजस्थान आने पर ऐतराज किया था। मालूम हो कि कोई डेढ़ वर्ष का ऐसा समय रहा, जब गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री और धनखड़ उपराष्ट्रपति के पद पर रहे। चूंकि धनखड़ राजस्थान के ही है, इसलिए उपराष्ट्रपति बनने के बाद राजस्थान के छोटे बड़े समारोह में भाग लेते थे। तब उपराष्ट्रपति के तौर पर धनखड़ के बारबार राजस्थान आने पर गहलोत ने ही नाराजगी जताई। गहलोत का यहां तक कहना रहा कि संवैधानिक पद पर होते हुए भी धनखड़ राजनीतिक गतिविधियां करते हैं। गहलोत ने तब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि धनखड़ को बार बार राजस्थान आने से रोका जाए। तब धनखड़ ने भी गहलोत को करारा जवाब देते हुए कहा था कि मेरे राजस्थान आने पर गहलोत को ऐतराज करने का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन अब वही गहलोत सरकारी बंगला न मिलने पर चिंतित हैं। सवाल यह भी है कि क्या गहलाते की मांग में धनखड़ की सहमति है? क्या धनखड़ गहलोत जैसे कांग्रेसी नेता से ामंग करवा कर दिल्ली में बंगला हासिल करना चाहते हैं। जानकारों का मानना है कि गहलोत की मांग से धनखड़ को नुकसान होगा। मीडिया पर गुस्सा: 14 नवंबर को पूर्व सीएम गहलोत ने भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ बजट फाइलस अभियान शुरू किया। गहलाते ने एक वीडियो जारी कर बताया कि जल जीवन मिशन में वर्ष 2022-23 में उनके मुख्यमंत्री रहते हुए नल से जल के जितने कनेक्श दिए गए उतने कनेक्शन मौजूदा भाजपा सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में नहीं दिए। गहलोत को उम्मीद थी कि यह आंकड़ा प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा करेगा, लेकिन गहलोत के इन आंकड़ों की प्रदेश की राजनीति में कोई चर्चा नहीं हुई। इसके विपरीत गहलाते के मुख्यमंत्री रहते जल जीवन मशन में जो 20 हजार करोड़रुपए का घोटाला हुआ, उसकी चर्चा ज्यादा हुई। बजट फाइल को महत्व नहीं मिलने का गुस्सा गहलाते ने 17 नवंबर को मीडिया पर उतारा। गहलाते ने आरोप लगाया कि मीडिया पर सरकार का दबाव है, इसलिए उनके आरोपों को प्रकाशित नहीं किया गया। गहलोत ने कहा कि मीडिया को सरकार के विज्ञापन चाहिए इसलिए उनके बयानों को प्रमुख से नहीं दिखाया जाता। S.P.MITTAL BLOGGER ( 18-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
एसीबी की जांच शुरू होने से पहले ही जांच के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती। आईएएस- आईपीएस शिखर दम्पत्ति द्वारा अनंता रिर्सोटो में 40 विला खरीदने का मामला। ============== राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के आईएएस शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर की आईपीएस प्रशाखा माथुर द्वारा अनंता रिर्सोटों में 40 विला खरीदने के मामले की अभी एसीबी ने जांच शुरू भी नहीं की थी कि जांच के आदेशो को हाईकोर्ट में चुनौतदी गई है। शिखर दम्पत्ति ने आदेशो को चुनौती देने वाली जो याचिका प्रस्तुत की है उस पर 19 नवंबर को हाईकोर्ट की जयपुर खंडपीठ में सुनवाई होगी। शिखिर दम्पत्ति का कहना है कि उनका स्पष्टीकरण लेने से पहले ही राज्य सरकार ने एसीबी जांच के आदेश दे दिए। सरकार ने यह आदेश जल्दबाजी में जारी किया। सरकार को कम से कम पहले उनका पक्ष तो सुनना चाहिए था, लेकिन सरकार ने मीडिया की खबरों के आधार पर ही पहले एपीओ किया और फिर एसीबी से जांच के आदेश दे दिए। याचिका में कहा गया है कि निवेश बोर्ड की जिस बैठक में अनंता रिसोर्ट से जुड़ी कंपनी गोयल फेशंस को रियायतें दी गई, उस बेठक की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की थी। इसी बेठक में मुख्यसचिव बी.श्रीनिवास भी मौजूद थे। ऐसे में अकेले उन्हें जिम्मेदार ठहराना न्यायपूर्ण नहीं है। मालूम हो कि शिखर दम्पत्ति ने अनंता के अलवर और उदयपुर के रिर्सोटो में 40 विला खरीदे हैं। आरोप है कि सस्ते दामों पर विला खरीदने की एवज में शिखर अग्रवाल ने गोयल फैशंस को अनुचित लाभ पहुंचाया। सरकार ने पूरे मामले की जांच एसीबी से कराने का जो आदेश दिया है उसके अनुरूप एसीबी ने अभी जांच शुरू भी नहीं की थी कि जांच के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी गई है। शिखर दम्पत्ति का कहना है कि विला खरीद कर उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। क्योंकि विला खरीदने की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है। विला खरीद को सही ठहाने वाले सारे दस्तावेज उनके पास है। सरकार को जांच के आदेश देने से पहले उनका पक्ष सुनना चाहिए। विला खरीदने के मामले में जांच की कोई आवश्यकता नहीं है। वैसे भी यह मामला एसीबी के दायरे में नहीं आता। S.P.MITTAL BLOGGER ( 18-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
मोदी जब चाहे तब ट्रंप से बात कर सकते हैं। ट्रंप ने मोदी को शानदार और सख्त इंसान बताया। वही राहुल गांधी ने इटली के वामपंथी नेता से वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगवाया था। ============== फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुए पूर्वी एशिया के 11 देशों के आसियान संगठन की वार्षिक समिट में 17 नवंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। ट्रंप ने मोदी को शानदार और सख्त इंसान बताते हुए कहा कि मोदी के लिए उनका फोन हमेशा खुला रहता है। मोदी जब चाहे तब उनसे बात कर सकते है। डोनाल्ड ट्रंप की यह प्रशंसा बताती है कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का कितना रुतबा है। अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है। जब अमेरिका का राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री की प्रशंसा करे तो यह सभी देशवासियों के लिए गर्व की बात है। ऐसा तभी संभव हुआ है, जब मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में स्वयं को मजबूत किया। पाकिस्तान जैसे देश के प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलने के लिए इंतजार करते हैं, तब पीएम मोदी, ट्रंप से जब ाहे तब बात कर सकते हैं। ट्रंप पहले भी मोदी की प्रशंसा कर चुके हैं। 17 नवंबर को ट्रंप की प्रशंसा तब सामने आई है, जब 14 नवंबर को ही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने हैदराबाद में भारत समिट में इटली के वामपंथी नेता जाकोमो फिलिबैक से वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगवाया था। राहुल गांधी भारत को नीचा दिखाने का कितना भी प्रयास करें, लेकिन अब अमेरिका के राष्ट्रपति भारत की प्रशंसा करता है, तब अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत स्थिति का पता चलता है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 18-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
फलौदी में मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा को तोडऩे का अजमेर में राजपूत समाज का विरोध। ============== फलौदी के आमला में गत 12 नवंबर परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का विरोध अजमेर के राजपूत समाज की ओर से किया गया है। 17 नवंबर को श्री क्षत्रिय प्रतिभा विकास एवं शोध संस्थान अजमेर के तत्वाधान में राजपूत समाज के प्रतिनिधि मंडल ने संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में मांग की गई कि देश के लिए बलिदान देने वाले परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा को खंडित करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए और प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पुर्नस्थापित किया जाए। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए प्रतिमा के चारों तरफ मजबूत ग्रिल लगाई जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी में भी जाए। प्रतिनिधि मंडल ने कहा, यदि असामाजिक तत्वों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो प्रदेश भर में राजपूत समाज आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में विक्रम सिंह राठौड़, जय सिंह राठौड़, पदम सिंह भाटी, नरेंद्र कुमार सिंह, एडवोकेट चंद्रभान सिंह, देवेंद्र सिंह शेखावत, धर्मवीर सिंह रलवाता, रवि सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह नेतियास, भंवर सिंह ढींढ़ा, मांगू सिंह चिराना आदि शामिल रहे। फलौदी के घटना क्रम के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9950303054 पर लक्ष्मण सिंह बेगलियावास से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 18-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
गोधरा ट्रेन कांड में आग लगने का कारण विवादित बताकर सोनिया गांधी ने हिंदुओं के जले पर नमक छिड़का। राहुल गांधी के कार्यक्रम में इटली के वामपंथी नेता जाकोमो फिलिबैक ने भारत के लोकतंत्र का मजाक उड़ाया। वही पीएम मोदी ने चीन की तरह भारत में तेल ओर गैस की सप्लाई को नियमित रखा। ============= कांग्रेस संसदीय दल के नेता और मौजूदा समय में लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की माताजी श्रीमती सोनिया गांधी ने अपनी बहुचर्चित पुस्तक बिलॉगिग ए जर्नी ऑफ लव में गोधरा ट्रेन कांड में आग लगने का कारण विवादित बताकर हिंदुओं के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में भारत की राजनीति के बारे में बहुत कुछ लिखा है, क्योंकि सोनिया गांधी जब इटली से भारत आई थीं, तब उनके पति राजीव गांधी की माताजी श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री थी। यानी सोनिया गांधी ने भारत की राजनीति को बहुत नजदीक से देखा है। सोनिया ने अपनी पुस्तक में वर्ष 2002 में हुए गुजरात के गोधरा ट्रेन कांड का भी उल्लेख किया है। सब जानते हैं कि 27 फरवरी 2002 को जब अयोध्या से साबरमती एक्सप्रेस से कार सेवक लौट रहे थे, तब गोधरा में टे्रन के कोच संख्या एस-6 में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई। इससमें करीब 60 से अधिक हिंदू यात्री जिंदा जल गए। इस भीषण घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश नानावटी की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया गया। इसके साथ ही गुजरात सरकार के वरिष्ठ आईपीएस राकेश अस्ताना के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। दोनों ही जांचों में यह माना गया कि एस-6 कोच में सवार लोगों को मारने के लिए ही आग लगाई गई। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट पर ही विशेष अदालत ने आरोपियों को दोषी माना लेकिन अब 25 वर्ष बाद कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी आग लगने का कारण विवादित मान रही है। इससे सोनिया गांधीऔर कांग्रेस की मानसिकता प्रदर्शित होती है। जिस ट्रेन के कोच में 60 हिन्दू यात्री जल कर मर गए वह घटना कांग्रेस के लिए कोई मायने नहीं रखती। भारत के लोकतंत्र का मजाक: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की ओर से 14 नवंबर को कांग्रेस शासित तेलंगाना के हैदराबाद में भारत समिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इटली के वामपंथी नेता जाकोमो फिलिबैक ने भी भाग लिया। इटली में जाकोमो ड्रेमोके्रेटिक पार्टी के पदाधिकारी है। जाकोमो के संबोधन से साफ जाहिर था कि वे राहुल गांधी के इशारे पर ही बोल रहे हैं। अपने संबोधन में जाकोमो ने राहुल गांधी की तरह वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा भी लगाया। राहुल गांधी भारत के नागरिक है और उन्हें लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन यदि कोई विदेशी नागरिक भारत में आकर हमारे लोकतंत्र का मजाक उड़ाए तो यह बर्दाश्त करने लायग नहीं है। राहुल गांधी ने जाकोमो को वोट चोर गद्दी छोड़ शब्द तो रटा दिए, लेकिन यह नहीं बताया कि मौजूदा समय में भारत में 97 करोड़ मतदाता है। जिस देश मे चुनाव के दौरान 97 करोड़ मतदाता भाग लेते हो, उस देश में वोट की चोरी कैसे हो सकती है। यह बात अलग है कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को चुनावो में वोट नहीं मिलते हैं। चीन की तरह तेल की सप्लाई: सोनिया गांधी भले ही हिंदुओं के जले पर नमक छिड़के और राहुल गांधी विदेशी नेता से भारत के लोकतंत्र का मजाक उड़ाववे। लेकिन युद्ध के दौर में भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन की तरह पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को नियमित रखा है। भारत की तरह चीन भी 80 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल विदेशों से आयात करता है। लेकिन ईरान और अमेरिका के युद्ध के कारण समुद्री मार्ग से तेल टेंकरों की आवाजाही पर प्रतिकूल असर पड़ा है। चीन ने वैकल्पिक इंतजाम कर तेल सप्लाई को बाधित नहीं होने दिया। यही वजह है कि चीन के ारष्ट्रपति शी जिनपिंग इन दिनों तेल सप्लाइ को अपनी बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। चीन के नागरिकों को यब बताया जा रहा है कि किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में चीनी नागरिकों को बिना बाधा के पेट्रोल डीजल, गैस उपलब्ध करवाया जारहा है। वैश्विक संकट के दौर में चीन इससे अपनी बड़ी उपलब्धि मान रहा है। भारत भी चीन की तरह उन चुनिंदा देशो ंमें शामिल हें, जहां युद्ध के दौर में नागरिकों को पेट्रोल डीजल और गैस की सप्लाई नियमित की जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भले ही कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हो गई हो, लेकिन भारत में आम लोगों के लिए तेल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। कहा जा सकता है कि जो इंतजाम दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश चीन ने किए, वो ही इंतजाम भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए हैं। S.P.MITTAL BLOGGER ( 17-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
मैं भी अपनी गर्लफ्रेंड को उस रेस्टोरेंट में ले गया, जहां पिता राजीव गांधी पहली बार सोनिया गांधी से मिले थे। खाना खाते समय मां सेनिया अक्सर पिता राजीव की गोद में बैठ जाती थी। भारत के प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी में सनातन संस्कृति की थोड़ी भी समझ होती तो ऐसी बातें नहीं कहते। ============= 16 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की नेता श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा लिखित पुस्तक बिलॉगिंग-ए-जर्नी ऑफ लव का एक और विमोचन समारोह हुआ। इस समारोह में सोनिया गांधी के पुत्र और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी अपने पिता राजीव गांधी और माताजी श्रीमती सोनिया गांधी से जुड़े किस्से सुनाए। राहुल गांधी ने कहा कि जब वे कैम्ब्रिज में पढ़ रहे थे, तब अपनी गर्लफ्रेंड को वर्सिटी रेस्टोरेंट में ले गए। इसी रेस्टोरेंट में मेरे पिता राजीव गांधी ने पहली बार सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। वे गर्लफ्रेंड को इसलिए रेस्टोरेंट में ले गए ताकि अपने माता पिता की पहली मुलाकात का अहसास कर सके। राहुल गांधी का यह भी कहना रहा कि वो गर्लफ्रंड अब उनकी दोस्त हे। यानी राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी की तरह गर्लफ्रेंड से शादी नहीं की। राहुल गांधी ने यह भी कहा है कि खाना खाने के समय अक्सर सोनिया गांधी, राजीव गांधीकी गोद में बैठ जाती थी, इससे पता चलता है कि मेरी माताजी अअपने पति से कितना प्रेम करती थी। राहुल गांधी ने जब गोद में बैठने वाली बात कही, तब समारोह में मौजूदा सोनिया गांधी अहसज हो गई। सब जानते है कि राहुल गांधी लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता है और मौजूदा समय में भारत के विपक्ष का नेतृत्व कर रहे हैं। यदि वर्ष 2029 के आम चुनाव में विपक्ष को बहुमत मिलता है तो राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार होंगे। हो सकता है कि वे प्रधानमंत्री भी बन जाए। लेकिन राहुल गांधी में भारत की सनातन संस्कृति की थोड़ी भी समझ होती तो वे गलफ्रेंड को रेस्टोरेंट में ले जाने और सोनिया के राजीव गांधी की गोद मैं बैठने की बातें नहीं करते। सनातन संस्कृति एक मर्यादित संस्कृति है। इसमें माता-पिता का बेहद सम्मान होता है। कोई भी सभ्य पुत्र अपने माता-पिता के लिए सार्वजनिक तौर पर इस तरह की बातें नहीं करता। आज भी अनेक परिवारों में पुत्र अपने माता-पिता के सामने बोलने की हिम्मत नहीं कर सकता है। अच्छा होता कि राहुल गांधी पश्चिम की संस्कृति के बजाए भारत की सनातन संस्कृति के अनुरूप अपने विचार रखते। पश्चिम की संस्कृति में गलफ्रेंड को रेस्टोरेंट ले जाना आम बात है। इसी प्रकार पत्नी का पति की गोद में बैठना भी बुरा नहीं माना जाता, लेकिन भारत की सनातन संस्कृति में आज भी मर्यादा हे। राहुल गांधी जब प्रधानमंत्री बनने के प्रयास में है तब उन्हें भारत की सनातन संस्कृति के अनुरूप आचरण करना चाहिए। S.P.MITTAL BLOGGER ( 17-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
18 नवंबर को अजमेर के श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव और सूरजकुंड बालाजी मंदिर में श्याम बाबा का 35वां जन्मोत्सव। 22 नवंबर को भारत विकास परिषद की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर। ============= अजमेर के कोटड़ा क्षेत्र स्थित श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में 18 नवंबर को महंत विष्णु कुमार जोशी के सान्निध्य में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के युवाचार्य मनोज जोशी ने बताया कि 18 नवंबर को सायं 5 बजे से भजनसंध्या होगी। सायं साढ़े पांच बजे छप्पन भोग की झांकी तथा 6 बजे महाआरती की जाएगी। शाम साढ़े छह बजे से प्रसाद का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर चमत्कारित हनुमान प्रतिमा का विशेष शृंगार किया जाएगा। इस आयोजन के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 8875757543 पर युवाचार्य मनोज जोशी से ली जा सकती है। 35वां जन्मोत्सव: 18 नवंबर को अजमेर के मदार गेट स्थित सूरजकुंड बालाजी मंदिर में श्याम बाबा का 35वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री श्याम प्रेम मंडल के विमल गर्ग और गोपाल गोयल ने बताया कि सायं पांच बजे श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम साढ़े छह बजे महाआरती के बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 35 वर्ष पूर्व मंदिर परिसर में श्याम बाबा का प्रतिमा स्थापित की गई थी, तभी से प्रति वर्ष 18 नवंबर को श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9214071182 पर विमल गर्ग से ली जा सकती है। निशुल्क चिकित्सा शिविर: अजमेर के भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा की ओर से 22 दिसंबर को कोटड़ा के बीके कौल नगर स्थित मणिपुंज सेवा संस्थान में निशुल्क चिकित्सा शिविर रखा गया है। प्रात: 8 बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाले इस शिविर में अमेरिका के सुप्रसिद्ध हृदय रोग एवं डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डिडवानिया अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में पारस वेलफेयर संस्था, यूएसआई केयर एंड जेएलएन मेडिकल कॉलेज, सक्सेना डायबिटीज सेंटर आदि संस्थानों की सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। संस्था के सचिव दीपक चौपड़ा ने बताया कि जांच के बाद मरीजों को दवाएं भी निशुल्क दी जाएंगी। इस शिविर में बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 7878751513 पर दीपक चौपड़ा से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 17-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
मां के निधन पर भी डॉ. अनिल सामरिया ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का ख्याल रखा। अंतिम संस्कार के समय श्मशान स्थल पर वाट्सएप पर मरीजों की रिपोर्ट देखकर इलाज बताया। अजमेर के जेएलएन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की प्रेरणादायक पहल। ================= सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों के व्यवहार को लेकर आए दिन समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होती है। चिकित्सकों की आलोचनाओं के बीच ही राजस्थान के अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया की प्रेरणादायक पहल सामने आई है। डॉ. सामरिया की माताजी श्रीमती सुशीला देवी (पत्नी स्वर्गीय गोविंद राम) का निधन 13 नवंबर को हो गया। 14 नवंबर को सुशीला देवी का अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन माताजी के निधन पर भी डॉ. सामरिया ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का ख्याल रखा। इतना ही नहीं अंतिम संस्कार के समय श्मशान स्थल पर गंभीर मरीजों की रिपोर्ट देखकर इलाज भी बताया। असल में जेएलएन अस्पताल के सेवानिवृत्त अधीक्षक अनिल जैन के रिश्तेदार और भाजपा की पार्षद श्रीमती मोनिका जैन के पति दीपक जैन की जरूरी जांच रिपोर्ट डॉ. सामरिया को देखनी थी। डॉ. अनिल जैन ने आग्रह किया कि जांच रिर्पोटो को अभी देखा जाए। डॉ. सामरिया को जब वाट्सएप पर रिपोर्ट मिली तब वे अपनी माताजी के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान स्थल पर थे, लेकिन सामरिया ने अपने कत्र्तव्य को प्राथमिकता देते हुए श्मशान स्थल ही रिपोर्ट देखी और इलाज भी बताया। ऐसा डॉ. सामरिया ने एक मरीज के लिए नहीं बल्कि अनेक मरीजों के लिए किया है। माताजी के निधन पर 15 नवंबर को अग्रसेन पब्लिक स्कूल में तीये की बैठक हुई। इस बैठक के अगले दिन ही 16 नवंबर को भी डॉ. सामरिया ने अस्पताल की प्रशासनिक फाइलों का निपटारा किया। डॉ. सामरिया का कहना है कि उनकी माताजी सुशील देवी ने ही सेवा की प्रेरणा दी है। माताजी के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि वे मरीजों की हर संभव मदद करें। उन्हें एक मरीज की पीड़ा का अहसास है। वे नहीं चाहते कि उनकी माताजी के निधन की वजह से किसी मरीज को दर्द सहना पड़े। डॉ. सामरिया ने माताजी के निधन पर सेवा को जो प्राथमिकता दी है, उससे अन्य चिकित्सकों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। खासकर सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों को। मालूम हो कि कोरोना काल में भी डॉ. सामरिया उन गिने चुने चिकित्सकों में शामिल रहे, जिन्होंने अस्पताल में संक्रमित मरीजों की देखभाल की। मौजूदा समय में भी डॉ. सामरिया जेएलएन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की भूमिका को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। माताजी सुशील देवी के निधन पर मोबाइल नंबर 9414008246 पर डॉ. सामरिया को संवेदनाएं प्रकट की जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 16-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
इस बार अजमेर में गणतंत्र दिवस का समारोह 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाले नए स्टेडियम में होगा। पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो गया है अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दीपावली स्नेह मिलन में पत्रकारों को इंडिया से भारत पुस्तक उपहार में दी। पुस्तक की प्रस्तावना संघ प्रमुख भागवत ने लिखी है। ================= अजमेर उत्तर क्षेत्र के भाजपा विधायक और विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव दवेनानी ने 15 नवंबर को पत्रकारों के लिए दीपावली स्नेह मिलन किया। इस अवसर पर देवनानी ने अजमेर में करवाए जा रहे विकास कार्यों और विधानसभा में हो रहे नवाचारों की जानकारी भी दी। देवनानी ने बताया कि माकड़वाली क्षेत्र में निर्माणाधीन मल्टीपर्पज स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। इस स्टेडियम पर 12 करोड़ रुपए खर्च किए गए है। 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक व अन्य बड़े आयोजन हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह भी इसी नए स्टेडियम में होगा। उन्होंने बताया कि पटेल मैदान वाला स्टेडियम सिर्फ खेलों के लिए आरक्षित हो जाने के बाद अजमरे में बड़े आयोजन के लिए कोई स्टेडियम या स्थल नहीं था। गणतंत्र दिवस और स्वाधीनता दिवस के समारोह में भी पुलिस लाइन के छोटे खेल मैदान पर आयोजित किए जा रहे थे, लेकिन नए स्टेडियम के बन जाने से अजमेर के लोगों को राहल मिलेगी। देवनानी ने कहा कि अजमेर अब पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो गया है। अजमरे में ऐसे स्थल तैयार किए गए हैं, जिन्हें अजमेर आने वाले पर्यटक देख सकेंगे। सभी स्थानों को देखने के लिए कम से कम दो दिन की जरुरत होगी। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि अजमेर को विकास की नई पहचान दिलाने के लिए सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, खेल और पर्यटन से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। शहर में 40 से अधिक विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें से अधिकांश कार्य इसी वर्ष पूरे होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अजमेर के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी और इस परिवर्तन में शहर के प्रत्येक नागरिक को भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अजमेर में लगभग 177 करोड़ रुपए की लागत से सड़क विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 107 करोड़ रुपए के कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 42 करोड़ रुपए के कार्य प्रगतिरत हैं। शेष कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे। रिंग रोड की दिशा में 32 करोड़ रुपये की लागत से चार प्रमुख सड़कों का विकास एवं विस्तार किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी और आवागमन में सुविधा मिलेगी। देवनानी ने कहा कि शहर की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए अमृत योजना के तहत करीब 270 करोड़ रुपए की योजना के टेंडर हो चुके हैं तथा कार्य प्रगति पर है। वहीं जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगभग 78 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 28 करोड़ रुपए के कार्य पूरे हो चुके हैं तथा शेष कार्य प्रगतिरत हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए शहर में 240 करोड़ रुपए की लागत से सात मंजिला अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही कोटड़ा में लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से सैटेलाइट अस्पताल का निर्माण भी जल्द पूरा होगा। इन परियोजनाओं से अजमेर में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा तथा मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए हाथीखेड़ा में 20 करोड़ रुपये की लागत से बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। अब अजमेर भी देश के उन चुनिंदा शहरों के नक्शे में शामिल होगा, जहां बालिका सैनिक स्कूल है। इस स्कूल में पहले साल में 200 बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा। स्कूल में बालिकाओं को विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। वहीं 28 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर में 1400 से अधिक व्यक्तियों की क्षमता वाला सभागार, कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट एवं आधुनिक कॉन्फ्रेंस स्पेस विकसित किए जाएंगे। पंचशील क्षेत्र में 42 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक साइंस पार्क बनाया जा रहा है। इसमें ऑडिटोरियम, प्लेनेटेरियम, एग्जीबिशन हॉल एवं सेमिनार कक्ष जैसी सुविधाएं होंगी। देवनानी ने बताया कि ऐतिहासिक तारागढ़ को संरक्षित करने और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। यहां भव्य म्यूजियम, चौहान सम्राटों की आदमकद प्रतिमाएं, गार्डन, पार्किंग, कैफे सहित विभिन्न पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की योजना है। इससे तारागढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिल सकेगी। इसी प्रकार प्रकृति प्रेमियों के लिए लैपर्ड सफारी भी बेहतरीन टूरिस्ट पॉइंट के रूप में विकसित होगी एवं यहाँ तेंदुए, हिरण तथा अन्य कई जंगली जानवर आसानी से दिखेंगे। घाटी क्षेत्र में सनसेट प्वाइंटए सेल्फी प्वाइंट एवं अन्य पर्यटन स्थलों को नेचुरल लुक के साथ विकसित किए जा रहे हैं। सूरजपोल स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान के अस्तबल क्षेत्र को भी व्यू पॉइंट के साथ पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थलों पर बैठने एवं अल्पाहार की व्यवस्था विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वरुण सागर के सौंदर्यीकरण की योजना के तहत यहां भगवान वरुण की 17 फीट ऊंची एवं लगभग तीन टन वजनी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसका लोकार्पण अगले माह प्रस्तावित है। वरुण सागर के विकास को अजमेर को झीलों की नगरी के रूप में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। आनासागर, वरूण सागर और चौरसियावास झीलों का विकास पर्यटन को नए पंख देगा। इसी प्रकार 8.50 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर रोड पर भव्य प्रवेश द्वार एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। प्रवेश द्वार पर तीर्थराज पुष्कर, भगवान झूलेलाल, सम्राट अजयराज, सम्राट पृथ्वीराज एवं स्वामी दयानंद की प्रतिमाएं अंकित होंगी। यह अजमेर की ऐतहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनेगा। देवनानी ने कहा कि अजमेर में हो रहे विकास कार्य आने वाले समय में शहर की तस्वीर और तकदीर बदलेंगे। पर्यटनए आधारभूत सुविधाओं और रोजगार के नए अवसरों के माध्यम से अजमेर को एक विकसित एवं आकर्षक शहर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी से इस विकास यात्रा में सकारात्मक सहयोग एवं सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इंडिया से भारत पुस्तक भेंट: देवनानी ने पत्रकारों को प्रशांत पोल द्वारा लिखित पुस्तक इंडिया से भारत भेंट की। इस पुस्तक की प्रस्तावना राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसघंचालक मोहन भागवत ने लिखी है। इससे इस पुस्तक के महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। भागवत ने अपनी प्रस्तावना में लिखा है कि यह पुस्तक भारत की भारतीयता, स्वाधीन भारत में ओपनिवेशक मानसिकता से चले संघर्ष की समीक्षा है। पाठकों को इसके पठन से भारत को अपनी शास्वत नींव पर पक्के खड़े युगानुकूल भारत के रंगरूप आकार की अचूक कल्पना करने की दृष्टि तथा उस भारत को साकार करने की शक्ति प्राप्त होगी। देवनानी ने कहा कि इस पुस्तक को पढ़कर भारत को सही मायने में समझा जा सकता है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 16-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
जिस जलजीवन मिशन में हजारों करोड़ रुपया का घोटाला हुआ, उसी पर भजन सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत अशोक गहलोत जैसा नेता ही दिखा सकता है। क्या गहलोत की नजर में भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं? जल से नल कनेक्शन देने में गहलोत ने अपनी पीठ थपथपायी। ================= राजस्थान में वर्ष 2018 से 2023 में अशोक गहलोत कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री थे। गहलोत के मुख्यमंत्री रहते हुए ही केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। यहां तक कि जलदाय मंत्री महेश जोशी को जेल में भी जाना पड़ा। आरोप है कि योजना में स्टील की जगह प्लास्टिक के पाइप बिछाए गए। इतना ही नहीं काम हुए बगैर ही करोड़ों रुपयों का भुगतान कर दिया गया। लेकिन इतना भ्रष्टाचार होने के बाद भी अशोक गहलोत अब इसी जल से नल योजना को लेकर भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। सवाल पूछने की हिम्मत अशोक गहलोत जैसा नेता ही दिखा सकता है। भ्रष्टाचार के कारण जिस योजना पर गहलोत को शर्मिंदा होना चाहिए उस पर ही सवाल पूछे जा रहे हैं। गहलोत को उनकी सरकार में हुए भ्रष्टाचार का जवाब देना चाहिए। सवाल पूछने की आड़ में गहलोत ने जल जीवन मिशनमें अपनी पीठ थपथपाई है। गहलोत ने कहा है कि उनके मुख्यमंत्री रहेते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 13 लाख 38 हजार 472 घरों में नल से जल पहुंचाया गया,जबकि मौजूदा भाजपा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में 12 लाख 95 हजार घरों में नल से जल पहुंचाया गया। यानी भाजपा के तीन वर्ष के मुकाबले में उनके एक वर्ष में ज्यादा कनेक्शन जारी किए गए। गहलोत ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा ने घोषणा की थी कि दो वर्ष में 45 लाख घरों में नजल से जल पहुंचाया जाएगा। इतना ही नहीं वर्ष 2025 तक हर घर में नल से जल का वादा किया गया। गहलोत ने कहा कि यह आंकड़े और वादे बताते हैं कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। वही गहलोत के आरोपों का जवाब देते हुए मौजूदा जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि अशोक गहलोत के शासन में जो भ्रष्टाचार हुआ। उसकी वजह से नल से जल योजना का एक हजार करोड़ रुपया लैप्स हो गया। अब जलदाय विभाग में भ्रष्टाचार को खत्म किया गया है, इसलिए नल से जल योजना में तेजी से काम होगा। जो राशि लैप्स हुई है उससे भी केंद्र सरकार से लेने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गहलोत को आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। S.P.MITTAL BLOGGER ( 15-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
आखिर राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा अब पीएम मोदी के प्रशंसक क्यों हुए? फोन टैपिंग वाले आरोप को भी खारिज किया। राहुल गांधी को अपनी कार्यशैली पर मंथन करने की जरुरत। ================= लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 13 नवंबर को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उनका फोन टैप करवा रही है। यानी राहुल गांधी फोन पर जो बात करते हैं उसकी निगरानी सरकार करवा रही है। सरकार की ओर से राहुल के आारेप पर कोई जवाब आता इससे पहले ही राहुल गांधी के तकनीकी सलाहकार सैम पित्रौदा ने कह दिया कि सरकार की ओर से राहुल का फोन टैप नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ऐसा नहीं कर सकती है। यानी फोन टैपिंग का आरोप राहुल के सलाहकार ने ही खारिज कर दिया। पिछले दिनों एक्स पर भी सैम पित्रौदा ने पीएम मोदी को मेहनती और दयावान इंसान बताया था। सैम पित्रौदा सिर्फ सलाहकार ही नहीं है, बल्कि कांग्रेस के प्रवासी संगठन इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। चूंकि सैम पित्रौदा अमेरिका में बड़ा कारोबार करते हैं, इसलिए अमेरिका सहित यूरोप के कई देशों में राहुल गांधी के कार्यक्रम भी करवाते हैं। लेकिन अब वही पित्रौदा, मोदी के प्रशंसक हो रहे हैं। सैम पित्रौदा के ताजा बयानों से प्रतीत होता है कि उनका राहुल गांधी से मोह भंग हो गया है। हो सकता है कि अगले कुछ दिनों में पित्रौदा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया जाए, लेकिन सवाल उठता है कि जो पित्रौदा राहुल के सलाहकार है, वे मोदी के प्रशंसक क्यों हो रहे हैं? इससे पहले भी गुलाम नबी आजाद जैसे कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी की कार्यशैली से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ दी। कपिल सिब्बल जैसे दिग्गज नेता भी कांग्रेस से अलग होकर सपा की ढपली बजा रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का अलग होना बताता है कि राहुल गांधी को अपनी कार्यशैली पर मंथन करना चाहिए। एक ओर राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी का साथ छोड़ रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी को अपनी कार्यशैली पर मंथन करने की जरुरत है। सैम पित्रौदा जैसे नेता के पीएम मोदी की प्रशंसा करना कांग्रेस के लिए चिंता का विषय हे। अच्छा हो कि राहुल गांधी अपने मुद्दों को संसद में प्रभावी तरीके से उठाए। प्रतिपक्ष के नेता के नाते राहुल गांधी को संसद में बोलने का विशेषाधिकार है। सरकार ने बार बार कहा है कि विपक्ष के हर मुद्दे पर संसद में चर्चा करवाने को तैयार है। लेकिन इसके बाद भी राहुल गांधी संसद में अपनी बात को नहीं रख रहे। राहुल गांधी की कार्यशैली के कारण ही पिछले एक वर्ष से संसद चल नहीं पा रही है। हर सत्र में सिर्फ हंगामा ही होता है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 15-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511