राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 17 दिसंबर को राजधानी जयपुर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई। विभागों ने अपनी अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ किया। सीएम जब हाउसिंग बोर्ड की स्टॉल पर पहुंचे तो बोर्ड के आयुक्त पवन अरोड़ा ने उपलब्धियां बताने के साथ साथ सीएम गहलोत रंधावा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर सीएम गहलोत ने रंधावा को बताया कि पिछली भाजपा सरकार में हाउसिंग बोर्ड बंद होने के कगार पर था, लेकिन पवन अरोड़ा ने आयुक्त बनने के बाद बोर्ड को न केवल घाटे से उभारा बल्कि आज हाउसिंग बोर्ड करोड़ों के लाभ में चल रहा है। सीएम की प्रशंसा पर रंधावा ने भी पवन अरोड़ा को शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि कई सार्वजनिक समारोह में भी सीएम गहलोत पवन अरोड़ा की कार्यकुशलता की प्रशंसा कर चुके हैं। अरोड़ा की कार्यकुशलता को देखते हुए ही राज्य सरकार ने हाउसिंग बोर्ड के अलावा भी विभिन्न सरकारी कार्मिकों के लिए आवास बनाने का कार्य बोर्ड को दिया है। आयुक्त अरोड़ा ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप हजारों कर्मचारियों को जयपुर में आवास उपलब्ध करवा दिए गए हैं। विधायकों के लिए पांच बीएचके वाले फ्लैट बनाने का काम भी हाउसिंग बोर्ड के पास है। यह फ्लैट विधानसभा भवन ठीक सामने बन रहे हैं। अरोड़ा ने बताया कि विधायकों के फ्लैट का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब फ्लैटों में साज सज्जा का काम हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले वर्ष जून तक फ्लैटों को विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिए जाएंगे। बाद में करीब 160 विधायकों को अध्यक्ष द्वारा फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा।
डीआईपीआर की भी प्रशंसा:
सीएम गहलोत ने प्रदर्शनी में राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय (डीआईपीआर) स्टॉल का भी अवलोकन किया। विभाग के निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने गहलोत को नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब मीडिया में ऑनलाइन तकनीक से प्रेस नोट तो भेजे ही जाते हैं साथ ही वीडियो भी प्रेषित किए जा रहे हैं। यहां तक कि प्रेस नोट के ऑडियो भी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को उपलब्ध करवाए जाते हैं। सरकार की हर उपलब्धि की जानकारी नई तकनीक से मीडिया को दी जाती है। सीएम गहलोत ने स्वयं भी डीआईपीआर की स्टॉल में बनाए गए स्टूडियो से अपना संदेश प्रसारित किया। सीएम को बताया गया कि सरकार की सामग्री को सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया जा रहा है।

S.P.MITTAL BLOGGER (17-12-2022)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511
No comments:
Post a Comment