Saturday, 27 June 2026
आखिर इराक भी ईरान के समर्थन में आया। अमेरिकी सेना को इराक छोड़ने के आदेश।
इराक के अचानक पलटने से मध्य पूर्व में अमेरिका कमजोर होगा।
=================
मध्य पूर्व में अमेरिका को 27 जून को तब तगड़ा झटका लगा, जब प्रतिद्वंदी इराक भी ईरान के समर्थन में आ गया। इराक के प्रधानमंत्री ने अमेरिका से कहा कि वह इराक से अपनी सेना को हटा ले। इतना ही नहीं इराकी सेना ने राजधानी बगदाद के उस ग्रीन जोन को घेर लिया, जहां अमेरिका का दूतावास है और अमेरिकी सेना के कमांडर निवास करते है। एक तरह से इराकी सेना ने अमेरिका के दूतावास और सैन्य कमांडरों को अपने कब्जे में ले लिया है। मुस्लिम देश इराक के इस तरह पलटने से अमेरिका स्तब्ध है। क्योंकि अब तक ईरान के साथ संघर्ष में इराक, अमेरिका की मदद कर रहा था। ईरान और इराक की सीमाएं लगी हुई है। इराक में स्थापित सैन्य अड्डों से भी अमेरिका ईरान पर हमले कर रहा था। लेकिन अब उसी इराक ने अमेरिका से अपना देश छोड़ने के लिए कह दिया है। इससे मध्य पूर्व में अमेरिका की परेशानी और बढ़ गई है। होर्मुज मार्ग को लेकर पहले ही अमेरिका मुसीबत में है। 10 दिन पहले ईरान और अमेरिका के बीच जो शांति समझौता हुआ, वे भी अब टूट चुका है। अमेरिका और ईरान एक दूसरे पर हमला कर रहे है, लेकिन अमेरिका के लिए इराक का पलटना बड़ी मुसीबत है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में खाड़ी के मुस्लिम देश भी अमेरिकी सेना को देश छोड़ने के लिए कह दे। असल में अमेरिका के साथ युद्ध में ईरान ने अपना दबदबा दिखाया है। जिस तरह अमेरिका ने ईरान के समक्ष आत्मसमर्पण किया उससे अमेरिका की मदद से चलने वाले खाड़ी के मुस्लिम देशों में घबराहट है। अब तक इराक भी अमेरिका की मदद पर निर्भर था, लेकिन अब युद्ध के दौरान ही इराक, अमेरिका के पाले में चला गया है। यदि अमेरिका और ईरान एकजुट होकर युद्ध करते हैं तो अमेरिका की स्थिति और कमजोर होगी। देखना होगा कि अब अमेरिका और उसके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इराक के विरुद्ध क्या कदम उठाते हैं।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 28-06-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment