Tuesday, 30 June 2026
राजस्थान में भजनलाल शर्मा ही भाजपा के सबसे बड़े चेहरे। ऐसा अभिनंदन समारोह भी प्रदर्शित हुआ।
यमुना जल पर हरियाणा के साथ एग्रीमेंट होने से राजनीति में कद और बढ़ा।
=============
29 जून को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना नदी के पानी को शेखावाटी क्षेत्र में लाने को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ एग्रीमेंट किया। इस ऐतिहासिक एग्रीमेंट को करने के बाद 30 जून को जब सीएम शर्मा जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका जबरदस्त स्वागत किया। मंत्रिमंडल के अधिकांश सदस्य एयरपोर्ट पर मौजूद थे। भाजपा के दिग्गज नेता माने जाने वाले सतीश पूनिया, राजेंद्र राठौड़ भी स्वागत के लिए आतुर थे। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री आवास तक भजनलाल शर्मा और मंत्रियों ने बस में सफर किया। मार्ग में जगह जगह खड़े लोगों ने भजनलाल शर्मा के समर्थन में नारे लगाए। मुख्यमंत्री आवास पर हुए अभिनंदन समारोह में भी भाजपा के नेताओं ने एक स्वर से सीएम शर्मा की प्रशंसा की। यमुना का पानी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में लाने का जो प्रयास भजनलाल शर्मा ने किया उसे नेताओं ने प्रदेश के विकास में मील का पत्थर बताया। अभिनंदन समारोह में ऐसा प्रदर्शित किया गया कि राजस्थान में अब भजनलाल शर्मा ही भाजपा के सबसे बड़े चेहरे हैं। एक तरफ से ऐतिहासिक एग्रीमेंट का पूरा श्रेय सीएम शर्मा को ही दिया गया। खुद सीएम शर्मा ने कहा कि मेरे लिए यह भावुक क्षण है। मुझे आज यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि जल्द ही शेखावाटी के लोगों को यमुना का पानी पीने और सिंचाई के लिए मिलेगा। जो काम 32 वर्ष से लंबित था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से पूरा किया जा हा है। समारोह में भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ ने अपने गृह जिले चूरू से आए लोगों को मुख्यमंत्री के सामने खड़ा किया और यह बताया कि उनके समर्थन में चूरू से कितने लोग आए हैं। इस समारोह में सीएम शर्मा पूरे आत्मविश्वास से भरे नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं जब ढाई वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री बना था, तब पहली प्राथमिकता पानी को दी थी। आज मैं कह सकता हंू कि ईआरसीपी, यमुना जल जैसी परियोजनाओं पर आम सहमति बनने के बाद राजस्थानी पानी के क्षेत्र में मजबूत स्थिति में होगा। प्रदेश के प्रत्येक गांव में नजल से जल पहुंचेगा।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 01-07-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment