Sunday 17 July 2016

भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी को डार्लिंग कहने वाली पाकिस्तानी मॉडल कंदील की हत्या। कश्मीरी सबक लें।

#1563
भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी को डार्लिंग कहने वाली पाकिस्तानी मॉडल कंदील की हत्या। कश्मीरी सबक लें।
--------------------------------------- 
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को डार्लिंग मोदी संबोधित कर सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में मशहूर हुई 26 वर्षीया पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की 15 जुलाई की रात को हत्या कराई गई। आरोप है कि कंदील के भाई वसीम ने ही हत्या की। कंदील स्वतंत्र विचारों वाली मॉडल थी, जबकि उसके भाई को ऐसी स्वतंत्रता पसंद नहीं थी। कंदली ने अपने साथ घर में ही हो रहे बुरे बर्ताव की जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ऐसा नहीं डार्लिंग मोदी कहने से कंदील भारतीय परस्त थी। पिछले दिनों टी-20 वल्र्डकप के दौरान कंदील ने शाहीद आफरीदी से कहा था कि यदि पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया तो वह स्ट्रीप डांस करेंगी। यानि कंदील ने कभी भी अपने देश पाकिस्तान के साथ दगाबाजी नहीं की। कंदील का कसूर इतना ही था कि वह सोशल मीडिया पर बोल्ड विचार प्रकट करती थी। हमारे कश्मीर में जो युवा आए दिन पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं, उन्हें कंदील की हत्या से सबक लेना चाहिए। पाकिस्तान में तो स्वतंत्रता के साथ अपने विचार रखने की भी आजादी नहीं है। जबकि कश्मीर में रह रहे भारतीय नागरिकों तो भारत के खिलाफ कुछ भी बोलने की आजादी है। कश्मीरी नागरिकों को शेष भारत के मुकाबले अनेक रियायतें मिली हुई हैं। कश्मीरी नागरिक घाटी में चाहे भारत का तिरंगा झंडा जलाएं या आतंकी संगठन आईएस का झंडा लहराएं तो भी उनके साथ भारत के किसी भी हिससे में भेदभाव नहीं होता है। उल्टे भारत के अनेक राजनीतिक दल ऐसे कश्मीरियों के समर्थन में खड़े हो जाते हैं। 

नोट- फोटोज मेरी वेबसाइट   spmittal.in फेसबुक अकाउंट पर देखें। 

(एस.पी. मित्तल)  (17-07-2016)
(www.spmittal.in) M-09829071511
www.facebook.com /spmittal.in

No comments:

Post a Comment