Friday 24 March 2017

#2376
नव संवत्सर पर होंगे अनेक कार्यक्रम। 26 मार्च को अजमेर के आजाद पार्क में राष्ट्र रक्षा यज्ञ। 
======================
हिन्दू संस्कृति के अनुरूप मनाए जाने वाले नव संवत्सर के अवसर पर अजमेर में इस बार अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। विचार गोष्ठीयों से लेकर राष्ट्र रक्षा यज्ञ और लोगों का स्वागत सत्कार तक किया जाएगा। नव संवत्सर समारोह समिति के अध्यक्ष सुनील दत्त जैन और प्रवक्ता निरंजन शर्मा ने बताया कि इस बार नव संवत्सर पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 21 मार्च से 4 अप्रेल तक विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और सामुदायिक संस्थानों पर विचार गोष्ठीयां होगी। इन गोष्ठीयों में भारतीय संस्कृति और देश के वर्तमान हालातों के बारे में विषय विशेषज्ञ जानकारी दे रहे हैं। 26 मार्च को प्रात: 9 बजे सेवा भारती के सहयोग से आजाद पार्क में राष्ट्र रक्षा यज्ञ रखा गया है। विभिन्न सेवा बस्तियों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में यज्ञ में आहूति देकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेंगे। इस अवसर पर एक संगत, एक पंगत के उद्देश्य से सामूहिक भोज भी आयोजित किया गया है। 27 मार्च को सायं 6 बजे से रात 9 बजे तक रीजनल कॉलेज के निकट वाली चौपाटी पर विक्रम मेले का आयोजन किया गया है। नगर निगम की ओर से आयोजित इस मेले में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए मोबाइल नंबर 9828171560 पर वरिष्ठ नागरिकों के नाम लिखाए जा सकते हैं। मेले के दौरान ही आनासागर में दीप यज्ञ भी किया जाएगा। इससे पहले सायं 5 बजे विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा और बजरंग दल के द्वारा आजाद पार्क से एक वाहन रैली नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी। विक्रम मेले का समापन आतिशबाजी के साथ होगा। इसी दिन शाम को शहर की 68 बस्तियों के मंदिरों में महाआरती, दीप प्रज्ज्वलन, रंगोली और आतिशबाजी के कार्यक्रम होंगे। 
28 मार्च को नव संवत्सर का एक बड़ा कार्यक्रम सर्किट हाऊस के नीचे बनी आनासागर चौपाटी पर होगा। यहां प्रात: साढ़े पांच बजे संस्कार भारती की ओर से शास्त्रीय संगीत और सूर्य दर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर उपस्थित नागरिक प्रथम सूर्य देवता को जल अर्पित करेंगे। इस दिन शहर भर के चौराहों की सजावट की जाएगी तथा भगवा पताका फहराई जाएगी। चौराहों पर प्रात: 8 से 10 बजे के बीच शहनाई वादन के साथ लोगों का नववर्ष अभिनन्दन किया जाएगा। समिति के कार्यकर्ता तिलक लगाकर मिश्री, काली मिर्च, नीम की कोपल आदि भेंट स्वरूप देंगे। दोपहर 3 बजे से समिति के कार्यकर्ता विभिन्न बाजारों में जाकर दुकानदारों को शुभकामना संदेश देंगे। सायं 6 बजे महावीर सर्किल स्थित बड़े धड़े की नसियां में राजस्थानी संस्कृति के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम सप्तक संस्था के द्वारा किया जाएगा। 29 मार्च को समिति की ओर से चेटीचण्ड के जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर बाजारों में स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। 
(एस.पी.मित्तल) (23-03-17)
नोट: मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment