Thursday 30 March 2017

#2402
आखिर कांग्रेस ने जयपुर में करवा ही लिया लाठीचार्ज। यूपी में हो सकती है कर्ज माफी तो राजस्थान में क्यों नहीं?
====================== 
राजस्थान में किसानों के कर्ज माफ करने की मांग को लेकर 30 मार्च को जयपुर में विधानसभा के बाहर युवक कांग्रेस की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन से पहले जो सभा हुई, उसमें युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेन्द्र राजा ने कहा कि जो कार्यकर्ता पुलिस की 3-3 लाठियां खाएगा, वही असली कार्यकर्ता कहलाएगा। ऐसा ही जोश कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री सी.पी. जोशी, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलेट, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना ने भी भरा। जोशीले कांग्रेसियों को विधानसभा में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने पहले वाटर केनन का इस्तेमाल किया और जब कांग्रेसी नहीं माने तो पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। जिन कार्यकर्ताओं ने लाठियां खाई, वे स्वयं को भाग्यशाली समझ रहे थे क्योंकि उन्हें असली कार्यकर्ता होने का प्रमाण पत्र मिल गया था। कहा जा सकता है कि लाठी चार्ज करवाकर कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन सफल कर लिया। 
राजस्थान में क्यों नहीं? 
कांग्रेसियों ने भले ही राजनीतिक कारणों से लाठियां खाई हो, लेकिन कांग्रेस का यह सवाल वाजिब है कि जब यूपी में चुनाव के दौरान किसानों की कर्ज माफी का वायदा किया जा सकता है तो फिर राजस्थान में भी किसानों के कर्ज माफ होने चाहिए। यूपी के मुकाबले राजस्थान के किसानों के हालात ज्यादा खराब हैं। यूपी में तो नदियों की वजह से अनेक इलाके उपजाऊ हैं, लेकिन राजस्थान में तो रेगिस्तान है। यदि यूपी में कर्ज माफ हो सकते हैं तो राजस्थान में पहले होने चाहिए। राजस्थान की भाजपा सरकार को विधानसभा चुनाव तक का इंतजार नहीं करना चाहिए। 
एस.पी.मित्तल) (30-03-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए

No comments:

Post a Comment