Monday 21 August 2017

#2931
हिन्दू आतंकवाद की साजिश करने पर ही कांग्रेस को सजा मिली। 
कर्नल पुरोहित की जमानत पर राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के मार्ग दर्शक इन्द्रेश कुमार ने कहा।
========= 
21 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के मालेगांव बम ब्लास्ट के केस में आरोपी कर्नल श्रीकांत पुरोहित को जमानत दे दी। हालांकि जांच एजेंसी एनआईए ने जमानत का विरोध किया था। लेकिन पुरोहित के वकीलों का तर्क रहा कि मुकदमें में पहले ही मकोका को हटाया जा चुका है। ऐसे में यदि कर्नल पुरोहित को सजा भी मिलती है तो अधिकतम सात वर्ष की होगी, जबकि कर्नल पुरोहित गत 9 वर्षों से जेल में बंद हैं। कर्नल पुरोहित की जमानत पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के मार्ग दर्शक इन्द्रेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस के शासन में तृष्टिकरण के लिए हिन्दू आतंकवाद की साजिश रची गई थी। इसी साजिश में स्वामी असीमानंद, साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित जैसे राष्ट्रवादियों को फंसाया गया। यह बेहद ही शर्मनाक बात रही कि उस समय कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद का शगूफा छोड़ दिया। इससे देश के आतंकवादियों को तो फायदा हुआ, ही साथ ही पाकिस्तान को यह कहने का अवसर मिला कि भारत में हिन्दू भी आतंकवादी है। कांग्रेस ने जो साजिश रची उसी का परिणाम है कि आज पूरे देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। आने वाले दिनों में कांग्रेस को राजनीतिक दृष्टि से और नुकसान उठाना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि जो हिन्दू चींटी को भी मारने से डरता है उसे कांग्रेस ने आतंकवादी घोषित कर दिया। इतना ही नहीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी जैसे नेताओं ने अमरीका में जाकर हिन्दू आतंकवाद की बात कही। उन्होंने कहा कि जमानत मिलने में भी 9 वर्ष का समय लग गया। इससे न्याय में विलम्ब होने का पता चलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द होगी और सभी आरोपी बरी होंगे। 
एस.पी.मित्तल) (21-08-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment