Wednesday 23 August 2017

#2938
तो देवनानी और भदेल मुख्यमंत्री से बात करने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाते? डिस्कॉम के एमडी को धमकाने से कुछ नहीं होगा। 
==========
अजमेर विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) के 170 तकनीकी कर्मचारियों के तबादले भीलवाड़ा और उदयपुर कर दिए जाने के विरोध में कर्मचारी पिछले 20 दिनों से अपने परिवारजनों के साथ धरने पर बैठे हुए हैं। अजमेर शहर के दोनों भाजपा विधायक और मंत्री वासुदेव देवनानी एवं श्रीमती अनिता भदेल का कहना है कि तबादले निरस्त करने के लिए डिस्कॉम के एमडी महीराम विश्नोई को निर्देंश दे दिए हैं। देवनानी ने तो ऊर्जा मंत्री से भी बात करने का दावा किया है। लेकिन इसके बावजूद भी तबादले निरस्त नहीं हुए हैं। स्वाभाविक है कि यदि यह मामला एमडी स्तर अथवा ऊर्जा मंत्री के स्तर का होता तो अब तक तबादले निरस्त हो जाते। एमडी विश्नोई की इतनी हिम्मत नहीं होती कि वे दो-दो मंत्रियों के निर्देंश न माने। जाहिर है यह मामला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्तर का है। इसलिए ऊर्जा मंत्री भी तबादले निरस्त करने के आदेश एमडी विश्नोई को नहीं दे रहे हैं। यह सच्चाई देवनानी और भदेल को भी पता है। लेकिन आंदोलनकारी कर्मचारियों को बेवकूफ समझते हुए दोनों मंत्री सारी जिम्मेदारी एमडी विश्नोई पर डाल रहे हैं। जबकि इन दोनों मंत्रियों को मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए। राजनीति के जानकारों का मानना है कि देवनानी और भदेल में इतनी हिम्मत नहीं कि वे इस गंभीर मुद्दे पर सीएम राजे से बात कर सके। देवनानी और भदेल बताएं कि उनके कहने के बाद भी एमडी विश्नोई तबादले निरस्त क्यों नहीं कर रहे हैं? एमडी को भी पता है कि इन दोनों मंत्रियों में मुख्यमंत्री से बात करने की हिम्मत नहीं है, यदि होती तो पिछले 20 दिनों से 170 कर्मचारियों को धरने पर नहीं बैठे रहना पड़ता। इन दिनों मंत्रियों को यह भी समझना चाहिए कि अजमेर में शीघ्र ही लोकसभा के उपचुनाव होने वाले हैं और इन 170 कर्मचारियों के परिवार वाले भी वोट देंगे। 
एस.पी.मित्तल) (23-08-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment