Tuesday 12 September 2017

#3018
अजमेर के आनासागर में हो सकेगा यात्री परिवहन।
स्मार्ट सिटी की योजना में हुआ महत्वपूर्ण फैसला।
====
अजमेर शहर के बीचों बीच बनी आनासागर झील में यात्री परिवहन का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। 12 सितम्बर को स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव मंजीत सिंह की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी परियोजना की एक बैठक हुई। इस बैठक में स्मार्ट सिटी येाजना के सीईओ और जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि आनासागर झील में यात्री परिवहन की योजना भी है। उन्होंने कहा कि चूंकि आनासागर शहर के बीचों बीच एक प्राकृतिक झील है और स्मार्ट सिटी की योजना के अंतर्गत आनासागर के चारों तरफ पाथ-वे बनाया जा रहा है। ऐसे में शहरवासियों के लिए यात्री परिवहन बेहद ही उपयोगी होगा। स्टीमर और नावों के जरिए शहरवासियों को एक स्थान से दूसरे स्थान आसानी के साथ ले जाया जा सकेगा। जैसे पुष्कर रोड स्थित मित्तल अस्पताल से वैशाली नगर, चैपाटी, बारादरी आदि स्थानों पर आवागमन हो सकेगा। उन्होंने बताया कि आनासागर के पानी के ट्रीटमेंट के लिए प्लांट शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में आनासागर में गंदा पानी गिरना बंद हो जाएगा। कलेक्टर की इस योेजना की मंजीत सिंह ने प्रशंसा की। बैठक में स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्यों को गति देने पर भी बल दिया गया। 
एस.पी.मित्तल) (12-09-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment