Thursday 14 September 2017

#3025
तीन-तीन मंत्रियों का भी कहना नहीं मान रहे अजमेर डिस्काॅम के एमडी महीराम विश्नोई।
=========
अजमेर में भाजपा को लोकसभा के उपचुनाव की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, वहीं अजमेर विद्युत वितरण निगम (डिस्काॅम) के एमडी महीराम विश्नोई ने सरकार के तीन-तीन मंत्रियों के निर्देश मानने से इंकार कहर दिया है। एमडी विश्नोई नहीं चाहते कि अजमेर शहर में बिजली व्यवस्था संभालने वाली टाटा पावर कंपनी को डिस्काॅम के तकनीकी कर्मचारियों को लेना पड़े। एमडी के लिए सरकार से पहले एक निजी कंपनी के हित जरूरी है। प्रस्तावित उपचुनाव को देखते हुए ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राजावत ने भी अजेर शहर में जनसुनवाई की थी। इस जनसुनवाई में शहर के दोनों मंत्री वासुदेव देवनानी और श्रीमती अनीता भदेल ने यह मांग रखी कि शहर में कार्यरत रहे 42 तकनीकी कर्मचारियों को टाटा पावर में समायोजित किया जाए। अनुबंध की शर्तों के अनुसार डिस्काॅम का जो कर्मचारी टाटा पावर में काम करने का इच्छुक होगा उसे कंपनी को लेकर ही पड़ेगा। जनसुनवाई में उपस्थित एमडी विश्नोई से तीनों मंत्रियों ने तकनीकी कर्मचारियों को शहर में ही समायोजित करने के लिए कहा। भाजपा के पार्षद नीरज जैन और चन्द्रेश सांखला का तो यहां तक कहना रहा कि कार्यकाल पूरा होने के बाद एमडी विश्नोई तो चले जाएंगे जबकि हमें अजमेर में ही रहना है। पार्षदों ने विश्नोई पर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। लेकिन इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी एमडी विश्नोई ने तकनीकी कर्मचारियों का समायोजन अभी तक भी टाटा पावर में नहीं करवाया। इससे तकनीक कर्मचारी बेहद परेशान हैं। वहीं शहर के दोनों मंत्री एमडी के व्यवहार से खफा हैं। कर्मचारियों का समायोजन टाटा पावर में नहीं करवा कर एमडी विश्नोई ने यह दर्शा दिया है कि वह मंत्रियों की परवाह नहीं करते हैं। विश्नोई अपने विभाग के मंत्री से कितने नाराज हैं इसका अंदाजा एमडी की जनसुनवाई से भी लगता है। ऊर्जा मंत्री राणावत ने विश्नोई को निर्देश दिए थे कि वह सप्ताह में एक बार अपने कक्ष में जनसुनवाई करें। मंत्री के निर्देश पर विश्नोई सिर्फ जनसुनवाई का नाटक कर रहे हैं। विश्नोई जनसुनवाई के दिन भी अधिकारियों की बैठक लेते रहते हैं। जनसुनवाई में किसी भी उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
एस.पी.मित्तल) (14-09-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment