Friday 7 January 2022

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पोस्ट कोविड से अभी उभरे भी नहीं थे कि दो बारा से संक्रमित हो गए। 26 सितंबर को एंजियोप्लास्टी करवाई थी।कोरोना से नहीं डरने वाले गहलोत की कोरोना प्रोफाइल से सबक ले।राजनीतिक नियुक्ति चाहने वाले कांग्रेसी फिर मायूस।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म 31 मई, 1951 को हुआ था। इस लिहाज से गहलोत की उम्र 71 वर्ष के पार है। मुख्यमंत्री होने के नाते गहलोत के पास स्वास्थ्य का पूरा सुरक्षा कवच है, लेकिन इसके बावजूद भी गहलोत 6 जनवरी को दोबारा से कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गहलोत दूसरी बार तब संक्रमित हुए जब वे पहली बार के संक्रमण के बाद पोस्ट कोविड की समस्याओं से उभरे भी नहीं थे। गत वर्ष 26 सितंबर को हार्ट की एंजियोप्लास्टी करवाने के बाद गहलोत ने कहा था कि पोस्ट कोविड की वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई इसलिए एंजियोप्लास्टी करवानी पड़ी है। इस दौरान गहलोत ने कई बार कहा कि वे अभी भी पोस्ट कोविड के दौर से गुजर रहे हैं। गहलोत का एंजियोप्लास्टी के बाद दोबारा से कोरोना संक्रमित होना गंभीर बात है। जो लोग अभी भी कोरोना संक्रमण से डर नहीं रहे हैं, वे गहलोत के दूसरी बार के संक्रमण से सबक ले सकते हैं। गहलोत का इलाज करने के लिए तो जयपुर के एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर रात और दिन खड़े हैं, लेकिन आम आदमी का इलाज सरकारी अस्पतालों में बड़ी मुश्किल से होता है। जो लोग सरकारी अस्पताल में इलाज करवा चुके हैं, उन्हें मुसीबतों का आभास है। यह बात सही है कि राज्य सरकार की ओर से कोरोना जागरूकता के संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, लेकिन ऐसे संदेशों पर सीएम गहलोत स्वयं अमल नहीं करते हैं। पिछले दिनों सार्वजनिक समारोह में गहलोत को बिना मास्क के देखा गया। स्वाभाविक है कि ऐसे भीड़ वाले समारोह में ही गहलोत संक्रमित हुए। अब चूंकि अशोक गहलोत दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए हैं,इसलिए उन्हें जयपुर के सरकारी आवास पर ही क्वारंटाइन रहना होगा। अब जनप्रतिनिधियों से मुलाकात भी नहीं हो सकेगी। गहलोत कितने दिन क्वारंटाइन रहते हैं यह उन्हीं पर निर्भर है। गहलोत के क्वारंटाइन हो जाने से राजनीतिक नियुक्तियां चाहने वाले कांग्रेसी मायूस हैं। अब प्रदेश में सभी राजनीतिक नियुक्तियां होंगी, जब सीएम गहलोत का क्वारंटाइन काल खत्म होगा। 

S.P.MITTAL BLOGGER (07-01-2022)
Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9799123137
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment