गहलोत अपने मंत्रियों के बयान सुने:
एक मार्च को जयपुर में पत्रकारों से संवाद करते हुए पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार में मंत्रियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्य सचिव सुधांश पंत ही मुख्यमंत्री की भूमिका में है। मुख्यमंत्री से ज्यादा पावर फुल एक डिप्टी सीएम है। भाजपा सरकार के मंत्रियों की तुलना गहलोत ने ढोली घोड़ा से क्योंकि यह तो वे ही जाने, लेकिन अच्छा होता कि अशोक गहलोत अपने मंत्रियों के बयान सुन लेते। अशोक गहलोत जब मुख्यमंत्री थे, तब प्रताप सिंह खाचरियावास, अशोक चांदना, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया आदि मंत्रियों ने सीधे मुख्यमंत्री के अधिकारों को ही चुनौती दे दी। अशोक चांदना ने तो यहां तक कहा कि गहलोत को मंत्रियों के अधिकार भी अपने प्रमुख शासन सचिव कुलदीप रांका को दे दिए जाने चाहिए। खाचरियावास ने आईएएस की सर्विस सीट भरने का अधिकार मंत्रियों को देने की मांग की। धारीवाल ने तो कांग्रेस हाईकमान को ही चुनौती दे दी। कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के बयानों से जाहिर था कि घोड़ों ने कुछ ज्यादा ही चारा पानी खा लिया। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्री परिषद काम करती है। कोई भी मंत्री मुख्यमंत्री के अधिकारों को चुनौती नहीं दे सकता। अशोक गहलोत माने या नहीं, लेकिन ईआरसीपी पर मध्यप्रदेश और यमुना नदी के पानी पर हरियाणा से समझौता करने का श्रेय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ही जाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि मौजूदा भाजपा सरकार में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनहित की किसी भी योजना को बंद नहीं किया है। जहां तक मुख्य सचिव सुधांश पंत का सवाल है तो वे प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने का काम कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस शासन में प्रशासनिक ढांचे की रीढ़ को ही तोड़ दिया गया था। सेवानिवृत्ति के बाद लाभ का पद लेने की लालच में डीबी गुप्ता, निरंजन आचार्य जैसे मुख्य सचिवों ने किस तरह काम किया इसे प्रदेश की जनता ने देखा है।
सटीक कार्टून:
ढोली घोड़ा पर कार्टूनिस्ट जसवंत दारा ने सटीक कार्टून बनाया है। इससे ढोली घोड़ा शब्द का भावार्थ भी समझा जा सकता है। कार्टून को मेरे फेसबुक पेज www.facebook.com/SPMittalblog पर देखा जा सकता है। मोबाइल नंबर 9828054045 पर जसवंत दारा को बधाई दी जा सकती है।
S.P.MITTAL BLOGGER (02-03-2024)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511
No comments:
Post a Comment