Saturday 2 March 2024

भारत को पुअर कंट्री कहने पर अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना को मुंह मांगी कीमत देकर अंबानी परिवार ने शादी समारोह में नचवाया।

सब जानते है कि इन दिनों (एक से 3 मार्च) गुजरात के जामनगर में रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के विवाह के समारोह हो रहे हैं। विवाह पूर्व समारोह में देश-विदेश हस्तियां शामिल हैं। इन्हीं में अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना भी है, लेकिन रिहाना मेहमान नहीं बल्कि पेशेवर कलाकार बनकर आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ घंटे के प्रोग्राम के 52 करोड़ रुपए वसूले हैं। रिहाना ने स्टेज पर अपने गायन के साथ साथ ठुमके भी लगाए। हालांकि रिहाना की परफॉर्मेंस अधिकांश दर्शकों को पसंद नहीं आई। लेकिन अंबानी परिवार के शादी समारोह में रिहाना की उपस्थिति को महत्वपूर्ण माना गया। असल में पूर्व में रिहाना ने भारत को पुअर कंट्री (गरीब देश) की संज्ञा दी थी। हालांकि रिहाना का यह बयान सुनियोजित षडय़ंत्र के तहत था। लेकिन रिहाना ने जिस देश को गरीब कहा उसी देश में रिहाना 52 करोड़ रुपए लेकर नाच कर रही हैं। भारत गरीब देश नहीं है। इसी का अहसास करवाने के लिए अंबानी परिवार ने रिहाना को शादी समारोह में नचवाया। रिहाना का जामनगर में नाचना उन तत्वों के मुंह पर तमाचा है जिन्होंने रिहाना को टूलकिट के तौर पर इस्तेमाल किया। अंबानी परिवार से 52 करोड़ रुपए का मेहनताना लेने के बाद भारत के संबंध में रिहाना की क्या प्रतिक्रिया है यह अभी पता नहीं चला है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (02-03-2024)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment