Wednesday, 30 September 2026

विश्वेंद्र सिंह ने डोटासरा को मूक बधिर वाला प्रदेश अध्यक्ष बताया। तो क्या अब कांग्रेस में डोटासरा के खिलाफ बगावत हो रही है? पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस के हालात चिंताजनक। भरतपुर नगर निगम के 65 में से कांग्रेस के 7 पार्षद है। ============== कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भरतपुर संीााग में दबदबा रखने वाले पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंहडोटासरा पर बड़ा हमला बोला है। सोलश मीडिया पर जारी बयान में विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि डोटासरा मूक बधिर बने बैठे हैं। इसलिए शहरी निकायों के चुनाव में अधिकांश स्थानों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। विश्वेंद्र सिंह ने भरतपुर और डीग के जिलाध्यक्षों की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब जनता कांग्रेस के कुछ नेताओं को कब्र में दफनाने के लिए तैयार बैठी है। डोटासरा की ओर इशारा करते हुए विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि भरतपुर आने पर पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान से भी अच्छा स्वागत किया जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान ने भरतपुर में एक बैठक ली। इस बैठक में विश्वेंद्र सिंह के समर्थकों ने तत्कालीन जिलाध्यक्ष के साथ बुरी तरह मारपीट की। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान को बड़ी मुश्किल से बैठक से सुरक्षित निकाला। ब इस घटना की गूंज कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व तक हुई। विश्वेंद्र सिंह ने अपने बयान में एक बार फिर डोटासरा के रिश्तेदारों के आरएएस में चयन का मुद्दा उठाया। उन्होंने लिखा कि आरएएस के साक्षात्कार में डोटासरा की पुत्रवधू प्रतिभा पूनिया, उनकी बहन प्रज्ञा और भाई गौरव को समान रूप से 80-80 अंक मिले। इतना ही नहीं वर्ष 2016 में पुत्र अविनाश ने आरएएस में नॉन क्रीमीलेयर का प्रमाण पत्र देकर ओबीसी कोटे का लाभ लिया। कांग्रेस की राजनीति में विश्वेंद्र सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थक माना जाता है। मौजूदा हालातों में विश्वेंद्र सिंह का बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि शहरी निकाय के चुनाव परिणाम के बाद अशोक गहलोत ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी कीचुनावी रणनीति पर सवाल उठाए थे। कई नेताओं ने भी दबी जुबान से डोटासरा की कार्यशैली पर ऐतराज जताया है। कांग्रेस में यह खींचतान तब हो रही है, जब पंचायत चुनाव होने वाले हैं। शहरी निकाय चुनाव की हार से कांग्रेस अभी संभल भी नहीं पाई है कि वरिष्ठ नेताओं के बयान सामने आने लगे है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रदेश् ाअध्यक्ष सचिन पायलट फिलहाल प्रदेश की राजनीति से दूर है। पायलट का सारा ध्यान पंजाब में लगा हुआ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पायलट को पंजाब का प्रभारी बना रखा है। पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। निगम में सिर्फ 7 पार्षद: भरतपुर में कांग्रेस के नेताओं के बीच जो खींचतान चल रही है, उसी का परिणाम रहा कि नगर निगम के 65 में से कांग्रेस के मात्र 7 पार्षद ही चुनकर आए। इसी खींचतान के कारण कांग्रेस भरतपुर में मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार भी खड़ा नहीं कर सकी। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार अनुराधा सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। भरतपुर के सभी निकायों में भाजपा के ही प्रमुख बने हैं। S.P.MITTAL BLOGGER ( 01-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
आखिर पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान क्यों नहीं हो रहा। आरक्षण की लॉटरी तो 23 सितंबर को ही निकल चुकी है। ============== राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर एक बार फिर असमंजस की स्थिति हो गई है। हालांकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से बार बार कहा जारहा है कि अक्टूबर में चुनाव होंगे, लेकिन हकीकत यह है कि राज्य सरकार ने आरक्षण के निर्धारण की रिपोर्ट अभी तक भी राज्य चुनाव आयोग को नहीं भेजी है। चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह का कहना है कि वे सरकार की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने गत 23 सितंबर को ही पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण की लॉटरी निकाल दी थी, लेकिन 10 दिन गुजर जाने के बाद भी चुनाव आयोग को रिपोर्ट नहीं भेजी है। शहरी निकाय के चुनाव में आरक्षण की लॉटरी के दो दिन बाद ही सरकार ने रिपोर्ट आयोग को भेज दी थी। आयोग ने अगले दो दिन में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। यानी लॉटरी निकालने से लेकर चुनाव की तारीखों की घोषणा में मात्र चार दिन लगे हैं, लेकिन पंचायती राज चुनाव में सरकार ने ऐसी तत्परता नहीं दिखाई। इससे पंचायतीराज के चुनाव की तारीखों को लेकर असमंजस की स्थिति को गई है। सवाल उठ रहा है कि आखिर आरक्षण की रिपोर्ट सरकार चुनाव आयोग को क्यों नहीं भेज रही? जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चुनावी दौरे शुरू कर दिए हें। यहां ताक कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को संभागवार जिम्मेदारियां भी दे दी गई है। एक ओर भाजपा युद्धस्तर पर पंचायतीराज चुनावों की तैयारी कर रही है, तो दूसरी ओर आरक्षण की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजने में विलंब किया जा रहा है। उम्मीद थी कि शहरी निकाय के चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद पंचायती राज चुनाव की घोषणा हो जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जबकि राजस्थान में शहरी निकाय और पंचायती राज के चुनाव वन स्टेट वन इलेक्शन की नीति के अनुरूप करवाए जा रहे है। यानी मौजूदा समय में पंचायतीराज के चुनाव करवाने में कोई बाधा नहीं है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 01-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
अजमेर में अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम 2 अक्टूबर से। 11 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा मस्ती की पाठशाला, शतरंज, कैरम प्रतियोगिता, महिला खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम अग्रसेन मेला, म्यूजिकल हाउजी व सम्मान समारोह जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे। ============== अजमेर में महाराज अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में आयोजित होने वाले 12 दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। मुख्य संयोजक अशोक पंसारी और लोकेश अग्रवाल ने सभी अग्रवाल परिवारों से कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है। विष्णु मंगल व शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 2 अक्टुबर को दोपहर 4 बजे से केसरगंज से वाहन एवं साईकिल रेली से होगी वाहन रैली मुख्य अतिथि समाजसेवी महेंद्र कुमार भेरुंदिया भगवा झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, वाहन रैली में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ई व्हीकल पर ज्यादा संख्या में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है है वाहन रैली में समाज के युवा अग्रवाल बंधु भगवा टी शर्ट में एक जैसे दिखेंगेऔर महिलाये भगवा पगड़ी में नजर आएगी तत्पश्चात इसी दिन शाम 5:30 बजे समाजसेवी अंकुल गोयल के मुख्य आतिथ्य में अग्रवाल पाठशाला प्रांगण में ध्वजारोहण होगा। 3 अक्टुबर शनिवार दोपहर 2:30 बजे से महिलाओ और बालिकाओं के लिए विभिन्न वर्गो में महिला खेलकूद प्रतियोगिता होगी इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कौशल्या धर्मपत्नी श्री ओमप्रकाश गर्ग तथा निशा धर्मपत्नी अशोक गर्ग होगी स 4 अक्टुबर रविवार को प्रात: 7 बजे से मस्ती की पाठशाला खेल कूद जिसमे स्केटिंग धीमी साईकिल रेस सतौलिया आदि परम्परागत खेल शामिल होंगे कार्यक्रम होगा जिसके मुख्य अतिथि कमलेश जैन अग्रवाल व रमा जैन होंगे, इसी दिन प्रात: 9 बजे शतरंज प्रतियोगिता तथा दोपहर 2:30 बजे से महिलाओ और बालिकाओं के लिए महिला सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी जिसकी मुख्य अतिथि भावना बंसल धर्मपत्नी मुकेश बंसल होगी। दिनेश प्रणामी व राकेश हटूका ने बताया कि 5 अक्टुबर सोमवार को दोपहर 3:30 बजे ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता तथा सांय 6:30 बजे से श्री अग्रसेन मेला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल एवं मुक्ता अग्रवाल होंगे स 6 अक्टुबर मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे श्री अग्रसेन क्विज तथा शाम 7:30 बजे से म्युजिकल हाउजी कार्यक्रम होगा जिसके मुख्य अतिथि सत्यनारायण सिंघल नए मन्दिर वाले होंगे। 7 अक्टुबर बुधवार को दोपहर 3 बजे से कैरम प्रतियोगिता एवं सांय 7:30 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह एवं हेलो जिंदगी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें पूना के मोटवेशनल स्पीकर द्वारका जालान तथा मुंबई के पार्शव गायक संदीप पंचवाटकर मुख्य आकर्षण होंगेए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम अग्रवाल होंगे। विष्णु मंगल व राजेंद्र मित्तल ने बताया कि 8 अक्टुबर गुरुवार को दोपहर 3 बजे से महाराजा अग्रसेन क्रिकेट प्रतियोगिता पुरुष वर्ग होगी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हेमराज गोयल होंगे स इसी दिन सांय 6:30 बजे से महाराजा अग्रसेन सर्किल पर महा आरती का कार्यक्रम होगा। 9 अक्टुबर को प्रात: 7 बजे आगरा गेट गणेश मन्दिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जो प्रमुख मार्गों से होती हुई सीताराम बाजार केसरगंज पर संपन्न होगी स तथा दोपहर 3 बजे से महिला वर्ग के लिए महारानी माधवी क्रिकेट प्रतियोगिता होगी जिसके मुख्य अतिथि श्री सूरज नारायण गर्ग कंदोई होंगे। दिनेश प्रणामी व शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 10 अक्टुबर को प्रात: 9 बजे से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि मुकेश गोयल व नीलेश गोयल होंगे इस शिविर में सभी समाज आमजन के पुरुष एवं महिला रक्तदान कर सकते हैं, इसी दिन सांय 7:30 बजे किसमें कितना है दम कार्यक्रम होगा जिसके मुख्य अतिथि दिनेश गर्ग, रमेश गर्ग व सुरेश गर्ग होंगे। अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया कि श्री अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर 11 अक्टुबर रविवार को दोपहर 4 बजे श्री अग्रसेन जी की शोभा यात्रा जुलूस ब्ल्यू केसल केसरगंज से निकाला जाएगा जो प्रमुख बाजारों से होता हुआ श्री अग्रसेन नगर पर समाप्त होगा स 12 अक्टुबर को सुरेश गोयल के मुख्य आतिथ्य में भजन क्लब्बिन्ग एंड कंसर्ट कार्यक्रम होगा, 12 दिवसीय कार्यक्रमों का समापन 13 अक्टुबर मंगलवार को समाज बंधुओं की सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ होगा। अग्रवाल पाठशाला सभा के अध्यक्ष सीताराम गोयल, सचिव गोपाल गोयल कांच वाले, श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी, लोकेश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, विष्णु मंगल, दिनेश प्रणामी, राकेश हटूका व राजेंद्र मित्तल आदि ने सभी समाज बंधुओं से 2 अक्टुबर से 13 अक्टुबर तक आयोजित सभी कार्यक्रमों में सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के बारे में और अधिक जानकारी मुख्य संयोजक अशोक पंसारी के मोबाइल नंबर 9414003159 व लोकेश अग्रवाल मोबाइल नंबर 9352007234 व मोबाइल नंबर 9414280962 पर शैलेंद्र अग्रवाल से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 01-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

Sunday, 20 September 2026

चार वर्ष में अजमेर में सर्वाधिक लोकप्रिय दगड़ू सेठ वाले गणेशजी। ======== अजमेर के रामनगर स्थित पंचोली चौराहे के निकट वाटर पंडाल में दगड़ू सेठ वाले गणेश जी विराजमान है। 14 सितंबर को इस पांडाल में गणेश स्थापना की गई थी। दगड़ू सेठ महाराज समिति के प्रतिनिधियों अनुसार 25 सितंबर को समापन समारोह होगा। अजमेर में इसी स्थान पर तीन वर्ष पहले दगड़ू सेठ के तौर पर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की गई थी, तभी से प्रति वर्ष यहां गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इन चार वर्षों में दगड़ू सेठ वाले गणेशजी अजमेर में सर्वाधिक लोकप्रिय हो गए हैं। प्रतिदिन शाम को आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। शहर भर के श्रद्धालुओं की उपस्थिति बताती है कि दगड़ू सेठ की लोकप्रियता अजमेर में तेजी से बढ़ी है। यहां समारोह समिति की ओर प्रतिदिन प्रसाद का वितरण भी किया जाता है। बरसात के मौसम में ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है, इस पांडाल को आकर्षक तौर पर सजाया भी गया है। 20 सितंबर को आरती में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बसंल, महासचिव रमेश लालवानी, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार, चितलेश बंसल, संजय अरोड़ा, बीके कौल नगर स्थिति प्राचीन वीर हनुमान मंदिर के उपासक भूपेश सांखला आदि उपस्थित रहे। सभी ने गणेश प्रतिमा की आरती की। व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष बंसल ने कहा, यहां श्रद्धालुओं के लिए माकूल व्यवस्था की गई है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि दगड़ू सेठ वाले गणेशजी के दर्शन आवश्यक किए जाए। यहां यह उल्लेखनीय है कि दगडू सेठ वाले गणेश जी की प्रसिद्धि महाराष्ट्र के पुणे शहर की। पूर्व में पुणे में गणेश महोत्सव के दौरान व्यापारी दगडू सेठ ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी, तभी से पुणे में दगड़ू सेठ वाले गणेश जी प्रसिद्ध हो गए। पुणे की तर्ज पर ही अजमेर में भी दगडू सेठ के स्वरूप में गणेश जी को विराजमान किया गया है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 21-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
केकड़ी पालिका के अध्यक्ष पद के कांग्रेसी उम्मीदवार अनिल मित्तल की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई। केकड़ी के भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम पर पूर्व मंत्री रघु शर्मा 50 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा करेंगे। सिंधी समुदाय को पाकिस्तानी कहने पर पहले ही हो चुका है मुकदमा। ============== अजमेर के केकड़ी नगर पालिका के चुनाव में अध्यक्ष पद के कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल मित्तल की गिरफ्तारी पर 20 सितंबर की रात को हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट की ओर से कहा गया है, मित्तल और कांग्रेस के अन्य पार्षदों को बिना किसी बाधा के 21 सितंबर को मतदान करने दिया जाए। मित्तल के विरुद्ध भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम ने 20 सितंबर को जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया था। इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अनिल मित्तल भाजपा के पार्षदों को प्रलोभन दे रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बताया जा रहा है कि मित्तल को गिरफ्तार करने के लिए रात को तलाशी अभियान भी चलाया गया। लेकिन इसी बीच एडवोकेट आरपी सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई। मुख्य न्यायाधीश की विशेष अनुमति के बाद जस्टिस अनूप दंड ने मामले की सुनवाई की और रात को ही मित्तल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट की इस कार्यवाही के दौरान केकड़ी के पूर्व विधायक रघु शर्मा ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। मानहानि का मुकदमा: अजमेर के केकड़ी के पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री रहे रघु शर्मा, भाजपा के मौजूदा विधायक शत्रुघ्न गौतम पर 50 करोड़ रुपए के मानहानि का मुकदमा करेंगे। रघु शर्मा ने कहा कि केकड़ी नगर पालिका चुनाव के दौरान विधायक गौतम ने सार्वजनिक तौर पर कह रहे है कि केकड़ी में पार्षदों के टिकट कांग्रेस के नेताओं ने 3 करोड़ रुपए में बेच दिए हैं। रघु शर्मा ने कहा कि विधायक गौतम का यह कथन झूठा और निराधार है। केकड़ी में गहन जांच पड़ताल और जिताऊ स्थिति को देखते ही टिकट दिए गए। यही वजह रही कि 40 में से 20 उम्मीदवार कांग्रेस के विजयी हुए। अब केकड़ी में पालिकाध्यक्ष भी कांग्रेस का बन रहा है,इसलिए विधायक गौतम बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि विधायक गौतम ने अपने झूठ कथन के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी तो वह जल्द ही 50 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा अदालत में दायर करेंगे। पहले भी हो चुका है मुकदमा: नगर पालिका के चुनाव में सिंधी समुदाय के लोगों को पाकिस्तानी कहने पर विधायक गौतम के विरुद्ध हाल ही में अदालत में एक वाद दायर किया है। एडवोकेट मनोज आहूजा की ओर से दायर इस वाद में कहा गया है कि विधायक गौतम की यह टिप्पणी संपूर्ण सिंधी समाज की छवि खराब करने वाली है। आहूजा ने अदालत में विधायक गौतम का वीडियो भी प्रस्तुत किया है। वाद में विधायक गौतम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी। इस वाद के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9414434927 पर मनोज आहूजा से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 21-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511