Thursday, 1 October 2026
सचिन पायलट की रिपोर्ट पर राजा वडिंग की पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से छुट्टी।
राजस्थान और पंजाब की राजनीति के तार जुड़े हुए हैं।
==============
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद राजा वडिंग को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं और कांग्रेस का प्रयास है कि पंजाब में सरकार बनाई जाए। मौजूदा समय में भगवत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार है। राजा वडिंग को कुछ माह पहले ही पंजाब का अध्यक्ष बनाया गया था। तब से ही पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा विरोध कर रहे थे, लेकिन तब के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने राजा वडिंग को हटाने से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन भूपेश बघेल के स्थान पर सचिन पायलट के प्रभारी बनने के बाद चन्नी और रंधावा के समर्थकों ने राजा वडिंग को हटाने की मांग तेज कर दी। माना जा रहा है कि पायलट की रिपोर्ट के आधार पर ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी ने राजा वडिंग को हटाने का फैसला किया। असल में पंजाब की राजनीति के तार राजस्थान से जुड़े हुए हैं। लम्बे समय तक राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष रहे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पंजाब के प्रभारी हैं तो पंजाब के वरिष्ठ सांसद रंधवा राजस्थान के। राजा वडिंग के अध्यक्ष पद से हटने के बाद रंधावा और उनके समर्थक खुश हैं। अब देखना होगा कि रंधावा राजस्थान में सचिन पायलट के समर्थकों को खुश होने का कब अवसर देते हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि राजस्थान में भाजपा के अध्यक्ष रहे सतीश पूनिया मौजूदा समय में भाजपा के पंजाब में प्रभारी है। राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे गुलाबचंद कटारिया पहले से ही पंजाब के राज्यपाल हैं।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 02-10-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment