Sunday 12 November 2017

#3258
टांक समाज के समारोह में भाषण देते वक्त स्कूली शिक्षा मंत्री देवनानी का बीपी हाई हुआ। फिर काम आया सरकारी अस्पताल।
====
12 नवम्बर को राजस्थान के स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी अजमेर में घूघरा स्थित टांक शिक्षण संस्थान के समारोह में जब भाषण दे रहे थे कि तभी उनका बीपी हाई हो गया। बीपी बढ़ने से देवनानी पसीने से तरबतर हो गए और उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने लगी। मंत्री की इस स्थिति को देखते हुए तत्काल ही उन्हें जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के हृदय रोग विभाग में ले जाया गया। देवनानी को पता था कि डाॅक्टरों की हड़ताल चल रही है, इसलिए घूघरा से रवाना होने के साथ ही अस्पताल के प्राचार्य डाॅ. राजेेन्द्र गोखरू को सूचना दी गई। डाॅ. गोखरू हृदय रोग के विभागाध्यक्ष भी हैं। सूचना मिलते ही डाॅ. गोखरू सारा काम काम छोड़कर अस्पताल पहुंचे और देवनानी का प्राथमिक उपचार किया। थोड़ी ही देर में देवनानी सामान्य स्थिति में लौट आए। डाॅ. गोखरू ने देवनानी को पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। गोखरू का कहना रहा कि 75 वर्षीय देवनानी को अधिक श्रम और तनाव से बचना चाहिए। देवनानी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल पहुंच गए। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने भी टेलीफोन पर देवनानी की कुशलक्षेम पूछी।
फिर काम आया सरकारी अस्पतालः
प्रदेश भर के चिकित्सक पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। इस वजह से सरकार और डाॅक्टरों के बीच तलवारें खींची हुई हैं। लेकिन 12 नवम्बर को सरकार के मंत्री देवनानी के लिए अजमेर का सरकारी अस्पताल ही काम आया। डाॅक्टर गौखरू ने देवनानी को सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष सड़क दुर्घटना में देवनानी के पैर में फ्रेक्चर हुआ था, तब भी प्राथमिक उपचार के लिए देवनानी को नेहरू अस्पताल में ही भर्ती करवाया गया था। 
एस.पी.मित्तल) (12-11-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment