Sunday 26 November 2017

#3316
स्वामी अनादि सरस्वती ने महिला सशक्तिकरण का अपना अवार्ड पीड़ित महिलाओं को समर्पित किया।
=====
अजमेर स्थिति चित्ती संघान योग केन्द्र की आध्यात्मिक गुरु स्वामी अनादि सरस्वती ने महिला सशक्तिकरण पर मिले अपने अवार्ड को पीड़ित महिलाओं को समर्पित किया है। 25 नवम्बर को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह में स्वामी अनादि सरस्वती को महिला सशक्तिकरण अवार्ड 2017 से नवाजा गया। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय से जुड़ी संस्था प्रतिवर्ष स्त्री उत्पीड़न के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं और संस्थाओं को सम्मानित करती है। इस बार चुनिंदा महिलाओं में अजमेर की स्वामी अनादि सरस्वती भी शामिल रही। समारोह में भाजपा के सांसद उदित राज, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, केन्द्रीय मंत्री आदि भी उपस्थित थे। अनादि सरस्वती ने अवार्ड मिलने पर कहा कि आज भी समाज में अनेक महिलाएं हैं जो किसी न किसी कारण से पीड़ित हैं। यह अवार्ड उन्हीं महिलाओं को समर्पित कर रही हंू ताकि उन्हें विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करने की प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में किसी महिला को अपना स्थान बनाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन महिलाओं को कभी भी संघर्ष से नहीं घबराना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से किसी भी संघर्ष से पार पाया जा सकता है। उनका संस्थान इस संबंध में समाज में खासकर महिलाओं के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वामी अनादि सरस्वती को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने के लिए मोबाइल नम्बर 9829071877 पर शुभकामनाएं दी जा सकती है। 
एस.पी.मित्तल) (26-11-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment