Sunday 19 November 2023

भाजपा की सरकार बनने पर राजस्थान वासियों को मुफ्त में अयोध्या यात्रा करवाएंगे-अमित शाह।लोकसभा में अनुच्छेद 370 को हटाने का प्रस्ताव रखा, तब राहुल गांधी ने विरोध किया।

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह ने 17 नवंबर को अजमेर जिले में विजयनगर और नसीराबाद में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राजस्थान वासियों को अयोध्या की यात्रा करवाई जाएगी। ताकि सभी लोग भगवान राम के दर्शन कर सके। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्रतिमाओं को स्थापित करेंगे। शाह ने कहा कि लोगों ने एक दीपावली गत 12 नवंबर को मनाई है जबकि दूसरी दीपावली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर 3 दिसंबर मनाई जाएगी। तीसरी दीपावली 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमाओं की स्थापना पर होगी। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म में भरोसा करते हैं, उनके लिए अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनना बड़ी बात है। अयोध्या की यात्रा में बहुत खर्चा आएगा, लेकिन भाजपा की सरकार ने किसी को भी यात्रा के खर्चे की चिंता नहीं होगी। शाह ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जब उन्होंने लोकसभा में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का प्रस्ताव रखा तब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने विरोध किया था। शाह ने कहा कि सब जानते हैं कि इस अनुच्छेद के रहते खून की नदियां बहती है, लेकिन इस अनुच्छेद को हटाने के बाद अब जम्मू कश्मीर में शांति का माहौल है। इससे कांग्रेस की मानसिकता का अंदाजा लगा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मौजूदा समय में एक ऐसी सरकार है जो पीएफआई जैसे संगठनों की मददगार है। राजस्थान के लोगों को ऐसी सरकार का चयन करना है जो आतंकवादियों के साथ सख्ती दिखाए। शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे, तब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में दसवें नंबर पर थी। लेकिन आज तीसरे नंबर पर है। मोदी सरकार ने राजस्थान में आर्थिक मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पिछले दस वर्षों में राजस्थान के विकास के लिए 14 लाख 71 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी तो 90 लाख किसानों को 12 हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में प्रदेश के 45 लाख परिवारों को नल से जल पहुंचाया गया है। एक करोड़ 10 लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना का स्वास्थ लाभ मिला है। 86 लाख परिवारों में शौचालय बनाए गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर 450 रुपए में रसोई गैस का सिलेंडर दिया जाएगा, इसके साथ ही पात्र गरीब व्यक्ति को पांच किलो गेहूं प्रतिमाह दिया जाएगा। 

S.P.MITTAL BLOGGER (18-11-2023)

Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment