Thursday 30 November 2023

सरकार का न्यूज़ चैनल है फर्स्ट इंडिया-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।जनता के सरोकारों से जुड़ा है चैनल-सीईओ पवन अरोड़ा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल सरकार का है। इस चैनल पर सरकार की खबरें प्रमुखता के साथ दिखाई जाती हैं। चैनल के दस वर्ष पूरे होने पर सीएम गहलोत ने चैनल के प्रबंधन और सभी संवाददाताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस चैनल को मैं सरकार का चैनल मानता हंू। प्रदेश में किसी भी दल की सरकार हो यह चैनल सरकार की खबरों को प्राथमिकता देता है। सीएम ने कहा कि इस चैनल पर सबसे पहले सूचनाएं प्रसारित होती है जो आम जनता के हित में भी होती हैं। चैनल के प्रबंधन का यह अपना तरीका है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी ने कहा कि इस चैनल पर राजस्थान में घटने वाली घटनाओं की जानकारी सबसे पहले प्रसारित होती हैं। इसलिए यह चैनल लोकप्रिय है। जोशी ने कहा कि चैनल पर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां भी प्रमुखता के साथ प्रसारित होती है, जिसका फायदा जरूरतमंद लोगों को मिलता है।
 
जनता के सरोकार:
फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के सीईओ पवन अरोड़ा (पूर्व आईएएस) ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचित सरकार का महत्व होता है, सरकार जनता से जुड़े जो निर्णय लेती है, उसे ही चैनल पर प्रमुखता के साथ प्रसारित किया जाता है। सवाल किसी दल विशेष का नहीं है,बल्कि सरकार की सूचनाएं आम जनता तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल सरकार और जनता के बीच की कड़ी है। हमें इस बात का गर्व है कि चैनल पर जन समस्याओं को लेकर जो खबरें प्रसारित होती है उन्हें सरकार गंभीरता के साथ लेती है। इसी प्रकार सरकार के निर्णयों की जानकारी आम जनता को चैनल के माध्यम से ही होती है उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में चैनल में कई उतार चढ़ाव आए। उनके बड़े भाई जगदीश चंद्रा ने जब सीईओ का पद संभाला तब थोड़ी ही दिनों में चैनल प्रदेश का सर्वाधिक लोकप्रिय चैनल हो गया। आज उनके सामने चैनल की बुलंदियों को बनाए रखने की चुनौती है। उन्होंने माना कि प्रतिस्पर्धा की इस दौड़ में चैनल को फर्स्ट नंबर पर बनाए रखना कठिन काम है। लेकिन दर्शकों के भरोसे के कारण फर्स्ट इंडिया चैनल वाकई में फर्स्ट नंबर पर बना हुआ है। राजस्थान का दर्शक खबर की सत्यता को जानने के लिए भी फर्स्ट इंडिया को ही प्राथमिकता देता है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (30-11-2023)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment