Saturday 30 July 2022

जो लोग भारत में हिन्दुओं की गर्दन काट रहे हैं वो मुस्लिम राष्ट्रों के हाल भी देख लें।मुसलमानों के लिए भारत सबसे सुरक्षित देश-शाहनवाज हुसैन।

कर्नाटक में कट्टरपंथियों ने अब तीन हिन्दुओं की गर्दन काट कर हत्या कर दी है। ऐसी वारदातें राजस्थान और देश के अन्य प्रदेशों में हुई है। कश्मीर में भी कट्टरपंथी सोच के लोग हिन्दुओं को निशाना बना रहे हैं। भारत में जो लोग हिंदुओं की गर्दन काट रहे हैंं, उन्हें एक बार मुस्लिम राष्ट्रों के बिगड़े हालात भी देख लेने चाहिए। 28 जुलाई को ही सरकार से नाराज लोगों ने संसद पर कब्जा कर लिया। कब्जा करने वाले हिन्दू या ईसाई नहीं थे, बल्कि मुसलमान ही हैं। आरोप है कि इराक में अराजकता के लिए ईरान जिम्मेदार हैं। इराक और ईरान दोनों ही मुस्लिम राष्ट्र हैं। अफगानिस्तान के हालात दुनिया के सामने हैं। पाकिस्तान भुखमरी के कगार पर खड़ा है। भारत में जो लोग हिन्दुओं की गर्दन काट रहे हैं, वे बताएं कि मुस्लिम राष्ट्रों के हालातों में भारत का मुसलमान  रह सकता है? कट्टरपंथी माने या नहीं, लेकिन हिन्दुओं के साथ रहने के कारण ही मुसलमान भारत में सुरक्षित है। यह बात बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी स्वीकार की है। उनका कहना है कि मुसलमानों के लिए भारत सबसे सुरक्षित देश है। भारत लोकतांत्रिक ही नहीं बल्कि धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। यहाँ एक हिन्दू को जितनी आजादी है, उतनी ही एक मुसलमान को अपने धर्म के अनुरूप आचरण करने की आजादी है। दुनिया में संभवत: भारत एकमात्र देश होगा, जहां देश के संविधान से अलग हट कर मुसलमानों को धार्मिक स्वतंत्रता है। यह तब है जब 1947 में धर्म के आधार पर ही भारत का विभाजन कर पाकिस्तान को बनाया गया। आज मुसलमानों को जितने अधिकार पाकिस्तान में नहीं है उससे ज्यादा अधिकार भारत में मिले हुए हैं। भारत में यदि मुसलमानों के साथ कोई भेदभाव होता है तो, 100 घरों की कॉलोनी में दो चार मुस्लिम परिवार नहीं रह पाते। मुसलमानों के साथ सरकारी योजनाओं के लाभ में भी भेदभाव नहीं होता है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद तो केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय ने अल्पसंख्यकों के लिए अलग से योजनाएं चलाई है, जिसका सबसे ज्यादा लाभ मुसलमानों को ही मिल रहा है। अनेक मुस्लिम राष्ट्रों में महिलाओं पर अनेक पाबंदियां लगी हुई है, जबकि भारत में मुस्लिम लड़कियां कॉन्वेंट स्कूल और कॉलेजों में पढ़ रही हैं। पढ़ाई से लेकर नौकरी प्राप्त करने तक मुसलमानों को समान अधिकार मिले हुए हैं। मुस्लिम राष्ट्र भी मानते हैं कि भारत में रहने वाले मुसलमान बेहतर स्थिति में हैं। सवाल उठता है कि जब मुसलमान बेहतर स्थिति में हैं, तब भारत में हिन्दुओं की गर्दन क्यों काटी जा रही है? हिन्दुओं की गर्दन काटने के विरोध में अब आम मुसलमान को भी आगे आना चाहिए। यदि भारत के हालात बिगड़ते हैं तो आम मुसलमान को भी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। फिर मुस्लिम परिवारों के बच्चों को भी कॉन्वेंट स्कूल कॉलेज में पढ़ने नहीं दिया जाएगा। भारत की मजबूती तभी है, जब हिन्दू और मुसलमान भाईचारे के साथ रहे। 

S.P.MITTAL BLOGGER (30-07-2022)
Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment