Saturday 10 November 2018

टिकटार्थियों के नहीं आने से अजमेर में कांग्रेस का नोटबंदी पर विरोध प्रदर्शन फीका रहा।

टिकटार्थियों के नहीं आने से अजमेर में कांग्रेस का नोटबंदी पर विरोध प्रदर्शन फीका रहा। धरने की अनुमति भी नहीं मिली।
======


9 नवम्बर को देशव्यापी आव्हान पर अजमेर में भी कलेक्ट्रेट पर नोटबंदी  के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में अधिकांश टिकटार्थी शामिल नहीं हुए। हालांकि यह प्रदर्शन शहर और देहात कांग्रेस का संयुक्त तौर पर था, लेकिन प्रदर्शन में सम्मान जनक भीड़ भी नहीं जुटी। देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन का कहना रहा कि सभी प्रमुख पदाधिकारियों और पूर्व विधायकों आदि को सूचना भिजवाई गई थी, वैसे भी देशव्यापी आव्हान में सभी को आना चाहिए। उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहित की वजह से जिला प्रशासन ने भी कलेक्ट्रेट के बाहर धरने की अनुमति नहीं दी। इसलिए सिर्फ विरोध प्रदर्शन किया गया। 
सांसद भी नहीं आएः
कांग्रेस के प्रदर्शन में अजमेर के सांसद रघु शर्मा शामिल न हीं हुए। 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में रघु भी केकड़ी से दावेदार हैं। चूंकि उम्मीदवारों का मामला अंतिम चरण में है इसलिए अधिकांश पूर्व विधायक और बड़े नेता जयपुर और दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं। यही वजह रही कि अजमेर उत्तर से टिकटार्थी और प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सचिव महेन्द्र सिंह रलावता, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दीपक हासानी आदि प्रदर्शन में उपस्थित नहीं थे। लेकिन गिरधर तेजवानी नजर आए। वहीं दक्षिण क्षेत्र के दावेदार पूर्व विधायक डाॅ. राजकुमार जयपाल, नजर नहीं आए। वहीं पूर्व मंत्री ललित भाटी, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री मंजू बलाई अपने समर्थकों के साथ मुस्तैद थी। पुष्कर क्षेत्र की प्रमुख दावेदार और पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर, श्रवण सिंह रावत, रणजीत सिंह नौसल, दामोदर शर्मा आदि भी नजर नहीं आए। जबकि पूर्व विधायक डाॅ. श्रीगोपाल बाहेती अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। मसूदा के दावेदार पूर्व विधायक हाजी कय्यूम खान, पूर्व संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत, वाजिद चीता आदि भी शामिल नहीं हुए। जबकि देहात अध्यक्ष के तौर पर भूपेन्द्र सिंह राठौड़ मौजूद थे। इसी प्रकार हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र च ौधरी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। शामिल होने के बाद च ौधरी पहली बार कांग्रेस के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। किशनगढ़ से दावेदार पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप च ौधरी, उपस्थित नहीं थे, जबकि पूर्व विधायक नाथुराम सिनोदिया, राजेन्द्र गुप्ता, राकेश शर्मा आदि ने उपस्थित दर्ज करवाई।  नसीराबाद से दावेदार वर्तमान विधायक रामनारायण गुर्जर, महेन्द्र सिंह गुर्जर, सौरभ बजाड़ आदि ने उपस्थिति दर्ज करवाई, लेकिन वहीं गुरदयाल गुर्जर नजर नहीं आए। ब्यावर के दावेदार मनोज च ौहान अपनी समर्थकों के साथ उपस्थित थे। केकड़ी से दोनों प्रमुख दावेदार सांसद रघु शर्मा और प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक राकेश पारीक भी गैर मौजूद रहे।
एस.पी.मित्तल) (09-11-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========

No comments:

Post a Comment