Wednesday 23 January 2019



कांग्रेस सरकार राजनीतिक द्वेषता से काम कर रही है। पुष्कर पालिका अध्यक्ष पाठक का आरोप। जेसवानी ने संभाला ईओ का पद।
======

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर नगर पालिका के अध्यक्ष कमल पाठक ने आरोप लगाया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार राजनीति द्वेषता से काम कर रही है। यही वजह है कि पुष्कर नगर पालिका का काम काज ठप होने की स्थिति में है। पाठक ने कहा कि पालिका में कर्मचारियों के 62 पद स्वीकृत है, लेकिन नियुक्ति 17 कर्मचारियों की है। एक दिन पहले ही छह संविदा कर्मियों को भी हटा दिया गया। अब पालिका का सामान्य कामकाज भी मुश्किल हो रहा है। पुष्कर का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्व है और यहां श्रद्धालुओं के साथ-साथ विदेश पर्यटक भी आते हैं। पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाने में पालिका की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार ने यदि कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की तो आने वाले दिनों में सभी को परेशानी होगी। पाठक ने पालिका के ईओ विकास कुमावत को एपीओ किए जाने पर भी अफसोस जताया। पाठक ने कहा कि कुमावत पूरी निष्ठता के साथ अपना कार्य कर रहे थे। मालूम हो कि पालिका के पार्षदों पर पाठक का पूरा नियंत्रण है।
जेसवानी ने संभाला पद:
23 जनवरी को श्रीमती रेखा जेसवानी ने पुष्कर नगर पालिका के ईओ का पद संभाल लिया है। श्रीमती जेसवानी ब्यावर नगर परिषद से राजस्व अधिकारी के पद से स्थानांतरित होकर आई है। इससे पहले जेसवानी अजमेर नगर निगम में नियुक्त थी। ईओ का पद संभालने के बाद जेसवानी ने कहा कि वे सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देंगी। पुष्कर का अंतर्राष्ट्रीय महत्व है इसलिए सफाई पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुष्कर आने वाले श्रद्धालुओं को भी सरोवर के घाटों पर सुविधाए उपलब्धि करवाई जााएगी। घाट पर गंदगी न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। 
एस.पी.मित्तल) (23-01-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========

No comments:

Post a Comment