Saturday 17 December 2022

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में मौजूदा विधायक देवनानी सहित एक दर्जन से भी ज्यादा दावेदार।सवाल-क्या पांचवीं बार देवनानी का टिकट कटवाने में सफल होंगे भाजपाई?

वसुंधरा राजे का समर्थक माना जाता है।  मोबाइल नंबर 9829071670 पर सुरेंद्र सिंह शेखावत से उनकी ताजा राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली जा सकती है।
 
नीरज जैन:
नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज जैन भी उत्तर क्षेत्र से ही दावेदार हैं। जैन ने डिप्टी मेयर का टिकट भी जद्दोजेहद कर हासिल किया था। देवनानी जिन पार्षदों को डिप्टी मेयर बनाने चाहते थे, उनमें नीरज जैन का नाम शामिल नहीं था। हालांकि बाद में देवनानी ने भी जैन के नाम पर सहमति जताई। डिप्टी मेयर के कारण नीरज जैन लगातार उत्तर क्षेत्र में सक्रिय हैं। जैन का हमेशा आक्रामक रुख रहता है। भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से जैन का सीधा संवाद रहता है। मोबाइल नंबर 9414241415 पर नीरज जैन से राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली जा सकती है।
 
कंवल प्रकाश:
भाजपा की राजनीति में हमेशा सक्रिय रहने वाले कंवल प्रकाश किशनानी ने 2018 में भी मजबूती के साथ अपनी दावेदारी जताई थी। लेकिन तब किशनानी को सफलता नहीं मिली। इस बार भी किशनानी अपनी दावेदारी जताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस दावेदारी के कारण ही किशनानी को हर समय देवनानी के विरोध का सामना करना पड़ता है। लेकिन प्रदेश के कई भाजपा नेताओं के संरक्षण के कारण किशनानी की सक्रियता भाजपा में बनी रहती है। सिंधी समुदाय में भी किशनानी का खास प्रभाव है। मोबाइल नंबर 9829070059 पर कंवल प्रकाश किशनानी से राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली जा सकती है।
 
सुभाष काबरा:
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष काबरा भी इन दिनों उत्तर क्षेत्र में सक्रिय हैं। भाजपा के प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के संभागीय प्रभारी और मैं भारत हंू अभियान से जुड़ी गतिविधियां सुभाष काबरा उत्तर क्षेत्र में करते रहते हैं। इस क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में काबरा की अच्छी पकड़ है। हाल ही में हुए एक समारोह में बड़ी संख्या में साधु संतों ने भी भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में भी काबरा आगे रहते हैं। मोबाइल नंबर 9829071696 पर सुभाष काबरा से उनकी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली जा सकती है।
 
ज्ञान सारस्वत :
ज्ञान सारस्वत अजमेर शहर में सर्वाधिक लोकप्रिय पार्षद हैं। सारस्वत ने पार्षद का चुनाव सर्वाधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड भी बना रखा है। उत्तर क्षेत्र के वार्ड 3 से सारस्वत पार्षद है, लेकिन उनकी लोकप्रियता पूरे क्षेत्र में है। सारस्वत वार्ड के नागरिकों को अपने कार्यों के लिए नगर निगम अथवा अन्य किसी सरकारी दफ्तर में जाने की जरुरत नहीं होती, क्योंकि सारस्वत सभी जरूरतमंदों के कार्य घर बैठे ही करवा देते हैं। सारस्वत की इस लोकप्रियता से भाजपा के कई नेता ईष्र्या रखते हैं। सारस्वत ने डिप्टी मेयर के चुनाव में अपनी दावेदारी दिखाई थी, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण सारस्वत डिप्टी मेयर नहीं बन सके। यही वजह है कि इस बार सारस्वत विधायक बनने के लिए अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। मोबाइल नंबर 8058796562 पर ज्ञान सारस्वत से संवाद किया जा सकता है।
 
गजवीर सिंह चूंडावत:
एडवोकेट गजवीर सिंह चूंडावत भी उत्तर क्षेत्र से ही अपनी दावेदारी जता रहे हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव में अभी 11 माह बाकी है, लेकिन चुंडावत ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि चूंडावत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बड़े पदाधिकारियों का भी सहयोग है। 2018 के चुनाव के समय भी चुंडावत ने अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की थी, लेकिन तब उन्हें देवनानी के आगे सफलता नहीं मिल  सकी। मोबाइल नंबर 9828518346 पर गजवीर सिंह चूंडावत की गतिविधियों की जानकारी ली जा सकती है।
 
हरीश गिद्वानी:
सामाजिक संस्था जनसेवा समिति के माध्यम से भाजपा नेता हरीश गिद्वानी (पेन वाले) भी उत्तर क्षेत्र में सक्रिय हैं। हालांकि भाजपा की राजनीति में गिदवानी को आगे बढ़ाने में विधायक देवनानी का भी सहयोग रहा है, लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में गिदवानी अब खुद उत्तर क्षेत्र से विधायक बनना चाहते हैं। यही वजह है कि इस क्षेत्र में होने वाले सामाजिक धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में गिदवानी की भूमिका रहती है। विधायक देवनानी की तरह दिवंगत व्यक्ति के परिवार में शोक संदेश भिजवाने में भी गिरवानी सक्रिय रहते हैं। मोबाइल नंबर 9783936973 पर हरीश गिद्वानी से उनकी सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों की जानकारी ली जा सकती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (17-12-2022)
Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment