Tuesday 27 December 2022

काश! राहुल गांधी का जीवन मर्यादा पुरुषोत्तम राम की तरह हो।अब सलमान खुर्शीद जैसे कांग्रेसी नेता भी राम पर भरोसा करने लगे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल रहे हैं जो समय समय पर भारत की सनातन संस्कृति का मजाक उड़ाते रहे हैं। लेकिन इसे आठ वर्ष का राम राज ही कहा जाएगा कि अब भारत की सनातन संस्कृति के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन सलमान खुर्शीद को अच्छा लगने लगा है। यही वजह है कि खुर्शीद अपने नेता राहुल गांधी की तुलना राम से करने लगे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। सब जानते हैं कि भगवान राम का जन्म भी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान राम जब अयोध्या आए, तब अयोध्या में जश्न मनाया गया। राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश आगमन को भी खुर्शीद राम के आगमन की तरह देख रहे हैं। कुछ हिन्दूवादी संगठन राहुल की राम से तुलना करने पर नाराज हैं। लेकिन इस तुलना की सकारात्मकता देखी जाए तो यह कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के संदर्भ में अच्छा संकेत है। विरोध करने वालों के लिए इससे अच्छी बात क्या हो सकती है कि सलमान खुर्शीद जैसी सोच वाला कांग्रेसी भी राहुल गांधी में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के गुण देखना चाहता है। कल्पना कीजिए कि यदि राहुल गांधी, राम के जीवन का अनुसरण करते हैं, तब क्या होगा? तब राहुल गांधी चीन की ताकत की प्रशंसा करने के बजाए अपने देश भारत और उसकी सेनाओं की प्रशंसा करेंगे। तब राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेता पाकिस्तान पर होने वाली सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत भी नहीं मांगेंगे, क्योंकि उन्हें भारत की सेना के कथन पर भरोसा होगा। राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम इसीलिए कहा जाता है कि उन्होंने जीवन भर मर्यादा का पालन किया। रावण से युद्ध के समय भी मर्यादाओं का ख्याल रखा। अब यदि राहुल गांधी भी मर्यादाओं का पालन करेंगे तो देश की अनेक समस्याओं का समाधान हो जाएगा।   राहुल गांधी उन लोगों को भी समझाने में सफल होंगे जो एनआरसी, सीएए जैसे कानूनों का विरोध करते हैं। राहुल गांधी में यदि राम जैसे गुण आएंगे तो फिर कश्मीर में टारगेट किलिंग भी नहीं होगी। सलमान  खुर्शीद के बयान का विरोध करने के बजाए खुर्शीद की बदलती सोच का स्वागत किया जाना चाहिए, साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की जानी चाहिए कि राहुल गांधी भी राम के जीवन को आत्मसात करें। भारत जोड़ो यात्रा में यदि राहुल गांधी अयोध्या में जाकर भगवान राम के चारणों में सिर झुकाते हैं तो यह देश के लिए अच्छी बात होगी। जिस कांग्रेस सरकार ने तमिलनाडु के समुद्र में राम सेतु के प्रकरण में राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था, उसी सरकार के मंत्री खुर्शीद अब अपने नेता को राम के रूप में देखना चाहते हैं। सनातन संस्कृति को मानने वालों को तो खुश होना चाहिए। 

S.P.MITTAL BLOGGER (28-12-2022)
Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment