Saturday 8 June 2024

शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं कर मोदी ने सरकार चलाने के अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।यानी मोदी की नीतियों में कोई बदलाव नहीं होगा।

9 जून को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी देश मॉरीशस, नेपाल, बांग्लादेश आदि के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन इनमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को आमंत्रित नहीं किया गया है। पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। असल में विपक्षी गठबंधन को लोकसभा चुनाव में 234 सीटें मिलने पर भारत में कई राजनेता उत्साहित थे। इन नेताओं का मानना रहा कि अब भारत को कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान से वार्ता करनी होगी। असल में संसद में ऐसे नेता भी पहुंच गए है जो पाकिस्तान के समर्थक हे। लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को आमंत्रित न कर नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी नीतियों में कोई बदलाव नहीं होगा। दुश्मन को घर में घुसकर मारने की जो नीति है उसी पर अगले पांच साल भी अमल होगा। यानी पाकिस्तान ने भारत में कोई आतंकी वारदात करवाई तो पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी। मोदी की पार्टी भाजपा को भले ही पूर्ण बहुमत न मिला हो, लेकिन सहयोगी दलों के सहयोग से वह मजबूत सरकार चलाएंगे। न केवल पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा जाएगा बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भी अभियान जारी रहेगा। राजनीति में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए मोदी ने पिछले दस वर्षों में जो अभियान चलाया वह अगले पांच वर्ष भी जारी रहेगा। यानी राजनीति में मंत्री मुख्यमंत्री रहते हुए जो लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं उन पर कार्यवाही जारी रहेगी। मोदी की नीतियों की वजह से ही भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री जेलों में बंद है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के परिवार से लेकर महाराष्ट्र में शरद पवार के परिवार के सदस्यों तक के खिलाफ कार्यवाही हो रही है। जिन लोगों को उम्मीद थी कि मोदी अपना तीसरा काल सहयोगी दलों के दबाव में चलाएंगे। उन्हें अब धीरे धीरे निराशा हो रही है। सहयोगी दलों के बाद भी सरकार तो मोदी की नीतियों पर ही चलेगी। 

S.P.MITTAL BLOGGER (09-06-2024)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment