Saturday 22 June 2024

मुख्यमंत्री रहते हुए अशोक गहलोत ने भी चिल्ला चिल्ला कर कहा था कि पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या है। तब किसी ने नहीं सुना।केंद्र सरकार पर आफत आई तो रातों रात एनटी पेपर लीक कानून लागू किया।कानून फरवरी में लागू हो जाता तो शायद नेट और नीट के पेपर लीक नहीं होते।

नेट और नीट परीक्षा के पेपर लीक हो जाने के बाद केंद्र सरकार ने 21 जून को एनटी पेपर लीक कानून लागू कर दिया है। यह कानून देश भर में प्रभावी होगा। इसके अंतर्गत आरोपियों को पांच वर्ष की सजा और दस लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के विफल हो जाने के बाद सरकार ने यह सख्त कार्यवाही की है। असल में पेपर लीक किस एक प्रदेश की समस्या नहीं है। देश में सक्रिय गिरोह ने एक दूसरे से तालमेल कर लिया है। गिरोह के आपस में तार जुड़े होने के कारण ही उस प्रिंटिंग प्रेस का पता लगा लिया जाता है, जहां पेपर छप रहे होते हैं। अशोक गहलोत जब राजस्थान के मुख्यमंत्री थे, तब उनके पांच वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की 17 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। तब राजस्थान को पेपर लीक का प्रमुख केंद्र माना गया। तब गहलोत का कहना रहा कि पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या हे। पेपर लीक न हो इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर ही कार्यवाही की जानी चाहिए। गहलोत चाहते थे कि पेपर लीक की जांच केंद्रीय एजेंसियां करे और केंद्र सरकार सख्त कानून बनाए। लेकिन तब गहलोत की नहीं सुनी गई। लगातार हो रहे पेपर लीक को भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाया और कांग्रेस की हार हो गई। गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की हार का एक प्रमुख कारण पेपर लीक भी रहा। गहलोत ने अपने शासन में पेपर लीक की जो बात कही, उसे ही अब केंद्र सरकार ने स्वीकार किया है। केंद्र सरकार ने भी माना है कि प्रदेशों में सक्रिय गिरोह ही राष्ट्रीय परीक्षाओं के भी पेपर लीक करते हैं। केंद्र सरकार नेट की परीक्षा तो रद्द कर चुकी है और नीट की परीक्षा रद्द होने के कगार पर है। यदि नीट की परीक्षा भी रद्द होती है तो लाखों विद्यार्थियों और करोड़ों अभिभावकों को भारी परेशानी होगी। पेपर लीक करने वाले थोड़े से लालच में करोड़ों लोगों को परेशानी में डाल देते हैं। नीट की परीक्षा का संबंध डॉक्टर बनने से है। जो परीक्षार्थी बेईमानी से डॉक्टर बन रहा है उसके डॉक्टर बनने के बाद इलाज का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (22-06-2024)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment