Wednesday 15 February 2023

बीबीसी पर आयकर विभाग की जांच प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला नहीं है।यदि करोड़ों के लेन देन में बेईमानी की है तो फिर पत्रकारिता की आड़ क्यों?

14 फरवरी को भारत के आयकर विभाग ने विदेशी मीडिया संस्था ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के भारत स्थित दिल्ली, मुंबई सहित 20 ठिकानों पर जांच पड़ताल का काम किया। विभाग की जांच अभी भी जारी है। आयकर विभाग को शिकायत मिली थी कि बीबीसी में करोड़ों रुपए का जो लेन देन हुआ है, उसमें वित्तीय अनियमितताएं हुई है। शिकायतों के आधार पर जांच का काम हो रहा है। लेकिन कांग्रेस सहित कुछ राजनीतिक बीबीसी पर हुई कार्यवाही को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बता रहे हैं, ऐसे लोगों का कहना है कि बीबीसी ने हाल ही में 2002 के गुजरात दंगों पर जो डॉक्यूमेंट्री बनाई, उससे नाराज होकर ही केंद्र सरकार के इशारे पर आयकर विभाग ने कार्यवाही की है। कांग्रेस और कुछ राजनीतिक दलों के आरोप अपनी जगह हैं, लेकिन बीबीसी का रवैया हमेशा से ही भारत विरोधी रहा है। श्रीमती इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में भी बीबीसी के खिलाफ कार्यवाही हुई थी। हमारे कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उकसाने और आतंकियों के गुणगान करने में भी बीबीसी की भूमिका देखी गई है। बीबीसी के अधिकांश पत्रकार भारत विरोधी नजरिया रखते हैं। एक ओर बीबीसी भारत को नीचा दिखाने का कार्य करता है तो दूसरी ओर भारत में बैठक कर वित्तीय अनियमितता करता है। अब ऐसा नहीं चलेगा। वो जमाना गुजर गया, जब लंदन से भारत का शासन चलता था। अब भारत में जनता का राज है और जनता जिसे चुनौती है वहीं दिल्ली में बैठ कर शासन करता है। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बना रखा है। ऐसे में देश हित सर्वोपरि है। यदि किसी ने बेईमानी की है तो जनता उसे सजा भी देगी और पत्रकारिता के नाम पर दूसरों को सीख देने वाला विदेशी संस्थान बीबीसी भारत में वित्तीय गड़बड़ी क्यों कर रहा है? हो सकता है कि पहले की कमजोर सरकारें बीबीसी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से डरती हों, लेकिन मौजूदा समय में नरेंद्र मोदी ही भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। 545 संसदीय सीटों में से भाजपा की स्वयं 303 सीटें हैं तथा 50 अन्य सांसद भी समर्थन दे रहे हैं। यानी 545 में 350 सांसदों का समर्थन मोदी को है। मौजूदा समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मोदी की जो छवि है उसे बीबीसी जैसा मीडिया घरना खराब नहीं कर सकता है। अब समय आ गया है जब बीबीसी को अपने भारत विरोधी रवैये में बदलाव करना होगा। 

S.P.MITTAL BLOGGER (15-02-2023)
Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 98290715112

No comments:

Post a Comment