Monday 3 April 2023

दस दिन में बदल दिया राजस्थान भाजपा का चेहरा। इसमें वसुंधरा राजे की भी सहमति।राजेंद्र राठौड़ का त्रिगुट बुलडोजर वाला बयान बहुत महत्व रखता है ।राजे बन सकती हैं चुनाव अभियान समिति की अध्यक्ष, सतीश पूनिया का महत्व बढ़ा।

राजे बन सकती हैं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष:
सीपी जोशी और राजेंद्र राठौड़ की नियुक्ति में जिस प्रकार पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की सहमति ली गई उससे प्रतीत होता है कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व राजे को नाराज नहीं करना चाहता है। प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता के पद के बराबर ही चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष का पद होता है। माना जा रहा है कि राजे को अब चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। यानी नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सूत्रों की मानें तो राजे ने इस समिति का अध्यक्ष बनने पर अपनी सहमति दे दी है। उम्मीदवारों के चयन से लेकर संपूर्ण चुनाव अभियान तक में राजे की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

S.P.MITTAL BLOGGER (03-04-2023)
Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment